नई दिल्ली, अगस्त 28। कोविड-19 संकट ने लोगों को बचत के महत्व का एहसास कराया है। कई लोगों की नौकरी चली गई है या वेतन में कटौती हुई, जिससे लोगों के सामने पैसों की दिक्कत आई। ऐसे समय में जहां जीवन के हर पहलू पर अनिश्चितता मंडरा रही हो, आपको हर समय पर्याप्त पैसे की बचत करके रखना बहुत जरूरी है। कोविड-19 ने लोगों को सिखाया है कि पैसा बचाना मुश्किल समय में निश्चित रूप से मदद करेगा। जैसा कि कहा जाता है, बूंद-बूंद से सागर बनता है। मगर कुछ लोगों को पैसे बचाना बेहद मुश्किल लगता है। ऐसे लोगों को यह काम असंभव लगता है क्योंकि वे अपनी कमाई का एक-एक पैसा खर्च करते हैं। यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो हम यहां आपके साथ पैसे बचाने के 5 बेस्ट टिप्स शेयर करेंगे।
बजट बना कर चलें
जब पैसे बचाने की बात आती है, तो पहला कदम है पैसे का चतुरता के साथ प्रबंधन करना ताकि आप सारा पैसा खर्च न करें। ऐसा बजट की मदद से किया जा सकता है। बजट बनाने से आपको अपने आवश्यक खर्चों और अनावश्यक खर्चों को समझने में मदद मिलती है। एक बार जब आप समझ जाते हैं कि आपको किन खर्चों में कटौती करने की आवश्यकता है, तो बजट आपको एक योजना पर टिके रहने में मदद करेगा और आप लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ेंगे। इसलिए जरूरी है कि आप मासिक बजट बनाएं।
रीफर्बिश्ड उत्पाद खरीदना
कभी-कभी कोई सामान खरीदना बहुत जरूरी हो जाता है। क्योंकि घर में इसकी आवश्यकता होती है। हालांकि ऐसी खरीदारी आपके खाते की बचत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। मगर इसका तरीका है। हाल ही में ऑनलाइन रिटेलर्स ने रिफर्बिश्ड (पुराने की मरम्मत करके नया करके बेचना) प्रोडक्ट्स को कम कीमत पर बेचना शुरू किया है। हालांकि ये जरूरी भी नहीं रीफर्बिश्ड उत्पाद सेकेंड-हैड उत्पाद हों। ये ऐसे उत्पाद होते हैं जिन्हें पहले किसी निर्माता या विक्रेता को विभिन्न कारणों से लौटा दिया गया है और किसी को फिर से बेचने से पहले उनका सामान्य रूप से टेस्टिंग और मरम्मत की जाती है।
खर्चों की प्लानिंग
बिना किसी योजना के लापरवाही से खरीदारी आपके पास कुछ नहीं छोड़ेगी। आजकल बहुत से लोग कई ऐप्स के माध्यम से नये-नये प्रोडक्ट सर्च करते रहते हैं और बिना जरूरत ही खर्च करते हैं। ज्यादातर लोग 1,000 रुपये से कम कीमत वाली छोटी-छोटी चीजें या सामान बिना सोचे-समझे खरीद लेते हैं। हालांकि, महीने भर में ये छोटे-छोटे खर्च 6,000-7,000 रुपये जैसी राशि में बदल जाते हैं। ऐसी खरीदारी से आसानी से बचा जा सकता है।
खरीदें क्वालिटी प्रोडक्ट्स
जब भी आप अपने घर के लिए वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, रेफ्रिजरेटर आदि जैसे प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे हों, तो कीमत से अधिक क्वालिटी पर विचार करें। खराब क्वालिटी वाले सस्ते उत्पाद खरीदने की तुलना में बेहतर उत्पाद के लिए अधिक पैसे खर्च करना हमेशा बुद्धिमानी है। खराब क्वालिटी के उत्पाद के लिए आपको बाद में मरम्मत आदि के लिए पैसा खर्च करना होगा।
बिजली का बिल
आजकल, जब खर्च कम करने और बचत बढ़ाने के तरीकों के बारे में सोचने की बात आती है, तो कई लोग बिजली के बिल को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। हालांकि, यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। आप अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। इसके लिए एसी को 23-25 डिग्री तापमान पर चलाएं या फालतू में कोई लाइट न इस्तेमाल करें। सर्दियों में नहाने के लिए शॉवर के बजाय बाल्टी और मग का उपयोग करें क्योंकि इससे पानी की बचत होगी और पानी के गीजर पर भार भी कम होगा, जिससे बिजली की खपत पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा। ऐसी छोटी-छोटी चीजें आपका काफी पैसा बचा सकती हैं।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

15 अगस्त को बैंक बंद: UPI, IMPS और EMI का क्या होगा? जानें जरूरी बैंकिंग अपडेट

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

Jio का नया 'Price Lock' फीचर: ₹300 खर्च करना समझदारी या नुकसान? जानें पूरी सच्चाई

सावधान! व्हाट्सएप पर आ रहा है नया 'सपोर्ट APK' स्कैम, एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

72 घंटे का लंबा वीकेंड: पैसे को कहां रखें? ओवरनाइट फंड, FD या UPI, जानें क्या है बेहतर

50 साल के सरकारी बॉन्ड की नीलामी: FD या G-Sec, निवेश के लिए क्या है सही विकल्प?



Click it and Unblock the Notifications