
Demat Account : क्या आप शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं? अगर हां तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने डीमैट खातों से जुड़ा एक नियम अनिवार्य कर दिया है। सेबी ने सभी डीमैट और ट्रेडिंग खाताधारकों के लिए नॉमिनी बनाना अनिवार्य कर दिया है। इतना ही नहीं नॉमिनेशन के लिए लास्ट डेट 31 मार्च 2023 तय की गयी है। अगर आपने 31 मार्च तक ऐसा नहीं किया तो आपका डीमैट खाता फ्रीज हो सकता है।
बढ़ाई गयी डेडलाइन
सेबी ने मार्च 2022 से मार्च 2023 तक के लिए नॉमिनी बनाने की डेडलाइन को आगे बढ़ाया था। तब ये फैसला स्टेकहोल्डर्स से इनपुट लेने के बाद लिया गया था। वे मौजूदा निवेशक जिन्होंने पहले ही नॉमिनेशन डिटेल फाइल कर दी है, उन्हें नॉमिनेशन डिटेल फिर से जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

कैसे हो सकता है नॉमिनेशन
निवेशक सर्विस देने वाले स्टॉक ब्रोकर्स या डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स के लिए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन लॉगिन के जरिए अपना नॉमिनेशन जमा या खत्म कर सकते हैं। जिसे आप नॉमिनी बनाएंगे, उसके मोबाइल फोन नंबर, ईमेल एडरेस और आइडेंटिफिकेशन की जानकारी ऑप्शनल है।
नये निवेशक कैसे करें नॉमिनेशन
जिन निवेशकों ने नए ट्रेडिंग और डीमैट खाते बनाए हैं, उन्हें एक घोषणा पत्र के जरिए नॉमिनेशन देना होगा या इससे बाहर निकलना होगा। घोषणा पत्र पर खाताधारक के साइन जरूरी हैं। हालांकि, नॉमिनेशन दाखिल करते समय किसी गवाह की आवश्यकता नहीं होती है। ई-साइन सुविधा का उपयोग करके नॉमिनेशन या घोषणा पत्र ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं, जिसमें गवाह का साइन तब तक नहीं चाहिए, जब तक खाताधारक हस्ताक्षर के बजाय अंगूठे के निशान का उपयोग नहीं करता है।

ये है नॉमिनेशन की प्रोसेस
सबसे पहले अपने डीमैट खाते में लॉगिन करें। 2: प्रोफाइल सेगमेंट के तहत 'माई नॉमिनी' पर नेविगेट करें, जो नॉमिनी डिटेल पेज पर रीडायरेक्ट करेगा। 'एड नॉमिनी' या 'ऑप्ट-आउट' चुनें। नॉमिनी डिटेल भरें और नॉमिनी का आईडी प्रूफ अपलोड करें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने के बाद निवेशक नॉमिनी व्यक्ति को तय प्रतिशत में नॉमिनी बना सकते हैं। आधार ओटीपी के साथ दस्तावेज़ पर ई-हस्ताक्षर करें। नॉमिनी पर्सन की डिटेल को प्रोसेस किया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
