नयी दिल्ली। पहले के मुकाबले अब बैंकों में ज्यादा गड़बड़ियां होने लगी हैं। खास कर ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग से जितनी सुविधा हुई है उतनी ही धोखाधड़ी भी बढ़ी है। आरबीआई और बाकी कमर्शियल बैंक समय-समय पर लोगों को इसके लिए जागरूक करते हैं। पहले की तुलना में साइबर फ्रॉड की खबरें ज्यादा सामने आती हैं। जालसाज तरह-तरह के पैंतरों से लोगों के खातों से पैसे निकाल लेते हैं। इसके चलते लोगों के मन में अपनी मेहनत की कमाई खोने का भी डर रहता है। अगर आपके मन में भी ऐसा ही डर है तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल अगर आपके खाते में फ्रॉड हो भी गया तो आपको आपका पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। आइए जानते हैं पूरी बात।
क्या कहता है आरबीआई
अगर आपके खाते से अनाधिकृत लेन-देन यानी गड़बड़ी करके पैसा निकाल लिया जाए तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इस मामले में आरबीआई का कहना है कि ऐसा होने पर आपको मामले की सूचना फौरन देनी होगी, जिससे आप नुकसान से बच सकते हैं। अब हम आपको बताते हैं इसका पूरा प्रोसेस।
आरबीआई ने ट्वीट करके दी जानकारी
आरबीआई ट्वीट करके जानकारी दी है कि अगर अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन से आपके साथ फ्रॉड हो तो आपका नुकसान सीमित हो सकता है। बल्कि आपका ये नुकसान जीरो भी हो सकता है। आपको इसके लिए बैंक को तुरंत सूचना देनी होगी। ध्यान रहे कि बैंक को फौरन सूचना देना बहुत जरूरी है। आपको अपना पैसा उसी सूरत में मिल सकता है। न तो चिंता करें और न शिकायत में देरी। जैसे ही आपको गड़बड़ी की सूचना मैसेज या किसी और तरीके से मिलती है फौरन बैंक को सूचित करें।
बैंक क्यों देगा आपको पैसा
अगर आप ये सोच रहे हैं कि ऐसे किसी फ्रॉड के लिए बैंक पैसा क्यों देगा तो हम आपको इसका जवाब दिए देते हैं। असल में बैंक ऐसे साइबर क्राइम, फ्रॉड और गड़बड़ी के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते हैं। अगर आपके साथ फ्रॉड होता है तो बैंक इसकी जानकारी बीमा कंपनी देगा। उसे बीमा कंपनी से पैसे मिलेंगे, जिससे वे आपके साथ हुई गड़बड़ी के लिए पैसा लौटा देगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब ऐसे फ्रॉड से होने वाले नुकसान से बचने के लिए बीमा कंपनियां भी कवरेज देती हैं। यानी आप खुद भी बीमा कंपनियों से इसके लिए पॉलिसी ले सकते हैं।
नुकसान से बचने के लिए कराएं बीमा
गौरतलब है कि अब साइबर फ्रॉड के नुकसान से बचने के लिए बीमा भी कराया जा सकता है। ऐसी कंपनियां हैं जो साइबर फ्रॉड के लिए बीमा पॉलिसी ऑफर करती हैं। इन कंपनियों बजाज एलियांज और एचडीएफसी एर्गो शामिल हैं। यानी अगर साइबर फ्रॉड के जरिए आपके खाते से पैसे गायब हुए तो बीमा पॉलिसी के तहत आपको पूरा पैसा वापस मिल सकता है।
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications