नई दिल्ली, जुलाई 6। अभी बाजार में बहुत उथल-पुथल मची हुई है, जिसको देखते हुए हर व्यक्ति ऐसी बचत योजनाओं की खोज में हैं, जो उसे निश्चित रिटर्न दे सकता है। 'नेशनल पेंशन सिस्टम' (एनपीएस) ऐसी ही योजना में से एक है। जो एक सेवानिवृत्ति की बचत योजना है, जो लोगों को पेंशन के रूप में भविष्य को सुरक्षित करने की सुविधा प्रदान करती है। एनपीएस कम पैसों में अधिक रिटर्न देने वाला साधन है। यह इन्वेस्टमेंट का एक सुरक्षित और आसान तरीका है, जहां निवेशक को आयकर में छूट के साथ-साथ पूरी पेंशन निकासी राशि भी दी जाती है। लेकिन काफी बार खाताधारक इस अकाउंट में कुछ ऐसी गलतियां कर लेते हैं, जिसके कारण उनको बहुत अधिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसी ही एक गलती है अपने परिवार में नॉमिनी न बनाना है। अगर आपके पास एनपीएस का अकाउंट हैं और आपने अपने खाते में अभी तक किसी को नॉमिनी नहीं बनाया है, तो आप घर बैठे भी उनको नॉमिनी बना सकते हैं। ऐसा करने का बहुत ही आसान तरीका है।
कैसे करे नॉमिनी नामांकित
यदि आप एनपीएस खाता खोलने वाले है तब आप खाता खोलते समय अपना नॉमिनी चुन सकते हैं। ऐसा करने से नामांकित वह व्यक्ति जिसको अपने नॉमिनी बनाया है पेंशन राशि की पूरी धनराशि निकाल पाएगा । एनपीएस अकाउंट होल्डर 1 खाते के लिए तीन नामांकित व्यक्तियों का चुनाव कर सकता है। सभी नामांकित व्यक्तियों के लिए कुल शेयर प्रतिशत 100 होना आवश्यक हैं और खाताधारक को एप्लिकेशन में बचत के उस हिस्से का उल्लेख करना आवश्यक हैं यदि कोई व्यक्ति नॉमिनी के विवरण को जोड़ना या अपडेट करना चाहता है, तो इसके लिए ऑनलाइन कर सकता है।
कैसे करे आवेदन
1.सबसे पहले cra-nsdl.com पर जाएं और यूजर आईडी और पासवर्ड का यूज़ करके अपने खाते में लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद, मेनू विकल्प से 'डेमोग्राफिक चंगेस' पर क्लिक करें और फिर 'अपडेट प्रोफाइल डिटेल्स ' विकल्प का चयन करे।
2 .उसके बाद 'सब्सक्राइबर मॉडिफिकेशन' पेज पर, 'एड/अपडेट नॉमिनी डिटेल्स' चुनें और फिर आगे बढ़ने के लिए 'कन्फर्म' पर क्लिक करें। टियर 1 या टियर 2 खाते में से चुनें, जिसके लिए आप अपना नामांकन करना चाहते हैं।
3 .' नॉमिनी डिटेल्स ' जोड़ने के लिए नाम दर्ज करे। उसके बाद बताएं कि नॉमिनी बालिग है या नाबालिग हैं। जन्मतिथि को दर्ज करें, अपना संबंध तथा अभिभावक का नाम, पता, पिन कोड, शहर, राज्य और देश आदि का विवरण दर्ज करें।
कैसे जोड़ें नॉमिनी
4 .आप 1 से अधिक नॉमिनी बनाना चाहते हैं तो 'जोड़ें' पर क्लिक करें, या फिर 'सेव करें' पर क्लिक करें। यदि आप नामांकन फॉर्म में बदलाव करना चाहते हैं, तो 'मॉडिफाई' पर क्लिक करें या फिर आगे बढ़ने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें।
5 . उसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसको दर्ज करें और 'सबमिट ओटीपी' पर क्लिक करें। उसके बाद आपको सब्सक्राइबर मॉडिफिकेशन फॉर्म पर ई-साइन करना होगा। उसके लिए 'ई-साइन एंड डाउनलोड' पर क्लिक करना होगा।
6 . फिर 'प्रोसीड' पर क्लिक करें। आप ' एन एस डी एल इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर सर्विस ' पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको सभी घोषणाओं को स्वीकार करना होगा।अपना वीआईडी/आधार नंबर दर्ज करें और 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें।अपने मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज कर 'वेरिफाई ओटीपी' पर क्लिक करें।
7 . 'डाउनलोड ई-साइन फाइल' पर क्लिक करें। ऐसा करते ही संशोधित नामांकन विवरण आपके डिवाइस पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा।
याद रखने योग्य बात
यदि आप एनपीएस खाते में नॉमिनी का नाम जोड़ते हैं तो इसका कोई चार्ज नहीं लगेगा। मगर बाद में अगर कोई नॉमिनेशन जोड़ते हैं या नॉमिनी को अपडेट करते हैं ऐसे में आपको 20 रुपये प्लस सर्विस टैक्स देना होगा।
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

30 से 180 दिनों के लिए निवेश: लिक्विड फंड्स, आर्बिट्राज या FD—कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें



Click it and Unblock the Notifications