हर महीने आप एलपीजी गैस बुकिंग कराते ही होंगे तो हमारी खबर आपके लिए बड़े काम की है। इस बात से आप बखुबी अवगत होंगे कि केंद्र सरकार रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर सब्सिडी सीधे ग्राहक के बैंक खाते में भेजती है।
नई दिल्ली, फरवरी 23। हर महीने आप एलपीजी गैस बुकिंग कराते ही होंगे तो हमारी खबर आपके लिए बड़े काम की है। इस बात से आप बखुबी अवगत होंगे कि केंद्र सरकार रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर सब्सिडी सीधे ग्राहक के बैंक खाते में भेजती है। लेकिन वैसे तो सब्सिडी का लाभ पाने के लिए आपको अपने गैस कनेक्शन के साथ आधार कार्ड को लिंक करना बेहद जरूरी है। काम की खबर : Aadhaar से आज ही करें NPS अकाउंट लिंक, ये है पूरा प्रोसेस

अगर आप अपने एलपीजी गैस कनेक्शन पर सब्सिडी का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसे तुरंत आधार कार्ड से लिंक करवाएं। एलपीजी गैस कनेक्शन को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए आपको किसी भी ऑफिस का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इस आप घर बैठे भी ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अगर ऑफलाइन भी चाहें तो आईवीपीएस और एसएमएस के जरिए एलपीजी कनेक्शन को आधार लिंक करवा सकते हैं। चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको बताते है ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रोसेस के बारे में।
नहीं मिलता है इन्हें किसी तरह का सब्सिडी
सरकार सालाना 10 लाख रुपये से अधिक कमाई वालों को एलपीजी पर सब्सिडी नहीं देती है। बता दें कि अगर पति-पत्नी दोनों काम करते हैं और उनकी कमाई 10 लाख रुपये से अधिक है तो उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा। एलपीजी सब्सिडी की रकम अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मिलती है। जानकारी के मुताबिक, एलपीजी पर 79.26 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। हालांकि, कई लोगों को 158.52 या 237.78 रुपये की सब्सिडी मिल रही है। इसका मतलब यह है कि जिन लोगों के खाते में 79.26 रुपये आए हैं उनको एक सिलेंडर की सब्सिडी मिली है। वहीं जिनके बैंक खाते में 158.52 रुपये और 237.78 रुपये आए हैं, उन्हें क्रमशः दो और तीन सिलेंडर की सब्सिडी दी गई है।
ऑनलाइन एलपीजी को आधार से करें लिंक
- सबसे पहले यूआईडीएआई के रेजिडेंट सेल्फ सीडिंग वेब पेज पर जाएं, जानकारी भरें।
- एलपीजी को सिलेक्ट करें और अपनी स्कीम का नाम डालें।
- इंडेन गैस है तो आईओसीएल चुनें और भारत गैस कनेक्शन पर बीपीसीएल चुनें।
- अब आगे दी गई लिस्ट में डिस्ट्रीब्यूटर का नाम सिलेक्ट करें।
- अपना कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और आधार नंबर डालकर सब्मिट करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
- ओटीपी को भरें और दी गई जानकारी का वेरिफिकेशन करें।
- अब इसका नोटिफिकेशन आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
- अब आपका एलपीजी कनेक्शन आधार के साथ लिंक हो जाएगा।
ऑफलाइन एलपीजी को आधार से करें लिंक
- अगर आप आधार को एलपीजी से ऑफलाइन लिंक करना चाहते हैं तो आपको अपने डिस्ट्रीब्यूटर को एक एप्लीकेशन देना होगा।
- सब्सिडी फॉर्म को आसानी से अपने गैस कनेक्शन की वेबसाइट से डाउनलोड करें।
- अब फॉर्म का प्रिंट आउट लें और सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- अपने पास का डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस पर जाना होगा।
- अब सही तरीके से भरे हुए फॉर्म को जमा कर दें।
- इसके बाद आपका एलपीजी कनेक्शन आधार से लिंक हो जाएगा।
चेक करें खाते में सब्सिडी आई या नहीं
- आधार को एलपीजी से लिंक करने के लिए सबसे पहले www.mylpg.in वेबसाइट पर जाएं।
- यहां दाईं तरफ गैस कंपनियों के सिलेंडर के फोटो होंगे। इनमें से अपने गैस प्रोवाइडर के सिलेंडर पर क्लिक करें।
- आपके सर्विस प्रोवाइडर का विंडो खुलेगा। इसमें सबसे ऊपर दाईं ओर साइन इन और न्यू यूजर का विकल्प होगा। इस पर क्लिक करके लॉग इन करें।
- अगर पहले से आईडी नहीं बनी है तो न्यू यूजर पर क्लिक कर डिटेल्स भरें और लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद नया विंडो खुलेगा। इसमें दाईं ओर सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करें। यहां आपको किस सिलेंडर पर कितनी सब्सिडी दी गई है इस बारे में पता लगेगा।
- इसके बाद भी अगर आपको सब्सिडी के पैसे नहीं मिले हैं तो आप फीडबैक पर क्लिक करें और सब्सिडी नहीं मिलने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप टोल फ्री नंबर 18002333555 पर भी कॉल कर शिकायत दे सकते हैं।
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications