नयी दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संस्था (ईपीएफओ) ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ईपीएफ खातों में ब्याज जमा कर दिया है। भारत सरकार ने अलग-अलग खातों में ईपीएफ खातों 8.5 फीसदी ब्याज जमा क्रेडिट कर दिया है। इसलिए सभी ईपीएफ खाताधारक के लिए यह जरूरी है कि वह अपना ईपीएफ बैलेंस चेक कर लें। आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट (epfindia.gov.in) पर लॉग इन करके अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। हालांकि ईपीएफ खाते का बैलेंस चेक करने के तीन अन्य तरीके भी हैं। आप किसी भी तरीके से बैलेंस चेक करें और अगर आपको ब्याज का पैसा न मिला हो तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।
ऑनलाइन ऐसे करें चेक
ईपीएफओ पोर्टल (epfindia.gov.in) पर अपनी भविष्य निधि (पीएफ) पासबुक देखने के लिए आपका ईपीएफ अकाउंट यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के साथ लिंक किया जाना चाहिए। इसके बाद आप वेबसाइट से ईपीएफ पासबुक डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। ईपीएफओ पोर्टल पर लॉग इन करें, फिर Our Services के तहत For Employees पर क्लिक करें। इसके बाद आपको Services के तहत Member Passbook पर क्लिक करना है। ये आपको नये पेज पर (passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login.jsp) पर ले जाएगा और आपका ईपीएफ बैलेंस डिस्प्ले करेगा।
ऐसे होगी शिकायत दर्ज
ऑनलाइन पोर्टल के अलावा बैलेंस चेक करने के तीन और तरीके हैं, जिनके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। पहले बताते हैं कि यदि आपको ब्याज का पैसा न मिला हो तो कैसे शिकायत करें। www.epfigms.gov.in पर जाएं और Register Grievance पर क्लिक करें। एक नया पेज आपके सामने आएगा, जिस पर आपको पीएफ सदस्य, ईपीएफ पेंशनर या एंप्लॉयर आदि में से एक विकल्प चुनना होगा। आपको ध्यान पीएफ मेंबर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यूएएन नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
ये है आगे का प्रोसेस
सिक्योरिटी कोड तक दर्ज करने के बाद 'गेट डिटेल्स' पर क्लिक करें, जिससे आपको पर्सनल डिटेल दिखेगी। अब गेट ओटीपी पर क्लिक करें, जो आपको मोबाइल या ईमेल पर मिलेगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको पर्सनल डिटेल भी दर्ज करनी होगी। अब वो पीएफ नंबर दर्ज करें, जिसके मामले में आपको शिकायत करनी है। अब आपको एक पॉप में वे ऑप्शन चुनना होगा जिसके संबंध में आपकी शिकायत है, जिनमें पीएफ ऑफिस, एम्प्लॉयर शामिल हैं। फिर बाकी डिटेल और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
दर्ज हो जाएगी शिकायत
दस्तावेद अपलोड करने पर शिकायत दर्ज हो जाएगी। शिकायत का रजिस्ट्रेशन नंबर आपके मोबाइल नंबर या ईमेल-आईडी पर भेजा जाएगा। अगर ईपीएफ खाताधारक का यूएएन ईपीएफओ के साथ रजिस्टर है तो 7738299899 पर एसएमएस भेजकर अपने पीएफ बैलेंस की डिटेल ली जा सकती है। इसके लिए ऐसे मैसेज भेजें - EPFOHO UAN ENG। 'ENG' पसंदीदा भाषा के पहले तीन अक्षर हैं। इसलिए यदि कोई मराठी में मैसेज प्राप्त करना चाहता है, तो उसे EPFOHO UAN MAR टाइप करना होगा।
अन्य 2 तरीके ये हैं
ईपीएफ खाताधारक उमंग ऐप की मदद से भी अपना पीएफ बैलेंस मोबाइल फोन पर चेक कर सकते हैं। यदि आपका ईपीएफ खाता यूएएन पोर्टल पर पंजीकृत है तो आप मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करें। आपको पीएफ खाते की डिटेल लेटेस्ट योगदान और बैलेंस राशि की जानकारी मिल जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: दोपहर तक सोने की कीमत 10,000 रुपये से ज्यादा टूटी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications