नई दिल्ली, नवंबर 9। आज के समय में हर भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है। यह देश के जरूरी पहचान प्रमाणों में से एक है। आपको लगभग हर सरकारी या निजी ऑफिस और योजना के लिए इसकी आवश्यकता पड़ सकती है। आधार कार्ड के बिना तो आज कोई बैंक खाता भी नहीं खोल सकता। न ही आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते और न ही सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकते। कुल मिला कर कहा जाए तो आधार न हो तो आपके बहुत सारे काम रुक जाएंगे। मगर क्या हो अगर आधार खो जाए। यहां आपको इसे दोबारा ऑनलाइन प्राप्त करने का तरीका बताएंगे।
हो सकती है दिक्कत
किसी के भी लिए रोजमर्रा के कई कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसलिए अगर आधार खो जाए तो आपको बड़ी दिक्कत हो सकती है। इतना ही नहीं आपकी कई सेवाओं में अड़चन आ सकती है। मगर आधार कार्ड और यूआईएन खो जाए तो आप इसे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप आधार खो जाने पर आधार नंबर ऑनलाइन एक्सेस करना चाहते हैं, तो ये संभव है। मगर आपका मोबाइल नंबर यूआईडीएआई और आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
नंबर होना चाहिए एक्टिव
आपका जो नंबर यूआईडीएआई और आधार कार्ड से लिंक है वे एक्टिव भी होना चाहिए। आप उससे एसएमएस भेजने और प्राप्त करने में भी सक्षम होने चाहिए। आगे हम आपको ऑनलाइन आधार नंबर प्राप्त करने की पूरी प्रोसेस बताएंगे।
यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
सबसे पहले तो यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट Resident.uidai.gov.in पर जाएं। फिर 'आधार सर्विसेज' सेक्शन तक नीचे स्क्रॉल करें। इस सेक्शन में 'रिकवर लॉस्ट या फॉरगॉटन ईआईडी/यूआईडी' टैब पर क्लिक करना होगा। फिर आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। वहां 'आधार संख्या (यूआईडी)' विकल्प पर क्लिक करें।
ओटीपी होगा जनरेट
नए पेज पर रीडायरेक्ट किए जाने के बाद अपनी पर्सनल जानकारी दर्ज करें। इसमें आपका नाम, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल एडरेस आदि शामिल हैं। फिर कैप्चा डालें और पेज पर 'सेंड ओटीपी' ऑप्शन पर क्लिक करें। आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का ओटीपी मिलेगा, जिसे आपको बताई गई स्पेस में दर्ज करन होगा।
ये है दूसरा ऑप्शन
आपके पास एक और ऑप्शन भी है। यदि आपका आधार खो जाए तो यूआईडीएआई पोर्टल के माध्यम से आधार कार्ड की ई-कॉपी डाउनलोड की जा सकती है। आप ऑनलाइन पोर्टल पर 'गेट आधार' विकल्प का चयन करें। फिर एक तय चार्ज का भुगतान करने के बाद आपको डिजिटल आधार कार्ड आपके ईमेल पर मिल जाएगा। यदि आपका नंबर यूआईडीएआई और आधार कार्ड से लिंक न हो तो आपको आधार केंद्र पर जाना होगा। वहां आवश्यक आवेदन फॉर्म भरना होगा और अपने आधार नंबर को मैन्युअल रूप से प्राप्त करना होगा। यूआईडीएआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार आधार अधिनियम के मुताबिक ई-आधार सभी उद्देश्यों के लिए आधार की फिजिकल कॉपी के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। ई-आधार को uidai.gov.in या eaadhaar.uidai.gov.in लिंक पर डिजिटल रूप से एक्सेस किया जा सकता है। ई-आधार आधार की एक पासवर्ड से सुरक्षित इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है, जिसे यूआईडीएआई के सक्षम प्राधिकारी द्वारा डिजिटल रूप से साइन किया जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
