बीमा कवर का फायदा अब पहले से बीमार व्यक्ति को भी मिलेगा। जी हां आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आईसीआईसीआई प्रू प्रीशियस लाइफ लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: बीमा कवर का फायदा अब पहले से बीमार व्यक्ति को भी मिलेगा। जी हां आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आईसीआईसीआई प्रू प्रीशियस लाइफ लॉन्च किया है। इसके तहत पहले से बीमार ग्राहकों को भी टर्म इंश्योरेंस मिल सकेगा। बता दें कि कंपनी के मुताबिक, यह अपनी तरह का इंडस्ट्री का पहला टर्म प्लान है जिसमें पहले से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे ग्राहकों को भी टर्म इंश्योरेंस का फायदा मिलेगा।
काफी हद तक मिलेगा फाइनेंशियल सपोर्ट
ये बात भी सच है कि बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को लाइफ कवर लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह प्रोडक्ट पहले से बीमार व्यक्ति को टर्म इंश्योरेंस का लाभ देता है ताकि पॉलिसी होल्डर की मृत्यु होने पर उसके परिजनों को फाइनेंशियल सपोर्ट मिल सके।
इन लोगों को ध्यान में रखकर किया गया प्रॉडक्ट लॉन्च
जानकारी के मुताबिक पहले से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापा आदि स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे लोगों या फिर ऐसे लोगों जो कैंसर या अन्य सर्जरीज से गुजरकर रिकवर हो चुके हैं, के लिए टर्म इंश्योरेंल प्लान लेना मुश्किल होता है। ऐसे ही लोगों और उनके परिवार को ध्यान में रखकर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने ICICI Pru Precious Life प्रॉडक्ट लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह एक इनोवेटिव टर्म इंश्योरेंस प्लान है, जो विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर गौर कर उचित लाइफ कवर की पेशकश करता है।
बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत नंदा ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे लोगों को लाइफ इंश्योरेंस मिलने में दिक्कत आती है क्योंकि आम तौर पर टर्म प्लान स्वस्थ लोगों को ही उपलब्ध होते हैं। आईसीआईसीआई प्रू प्रीशियस लाइफ इन्हीं लोगों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। वहीं आईसीआईसीआई प्रू प्रीशियस लाइफ में कस्टमर्स के पास प्रीमियम का भुगतान करने की फ्लैक्सिबिलिटी है। पॉलिसी लेने वाला चाहे तो पूरा प्रीमियम एक बार में या फिर पॉलिसी अवधि के दौरान रेगुलर बेसिस पर भर सकता है। इस बात से भी अवगत करा दें कि ग्राहक यह भी चुनाव कर सकता है कि उसके परिवार को क्लेम अमाउंट एकमुश्त मिले या फिर रेगुलर मंथली इनकम के तौर पर या फिर दोनों रूप में।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
