आईसीआईसीआई बैंक ने कल यानि शुक्रवार को ‘महा लोन धमाका’ की शुरुआत की है।
नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक ने कल यानि शुक्रवार को 'महा लोन धमाका' की शुरुआत की है। इसके तहत अर्ध शहरी और ग्रामीण इलाकों तथा बड़े कॉर्पोरेट परिसरों में ऑन-द-स्पॉट लोन मंजूर किए जाएंगे और हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड सहित अन्य कंपनियों की तरफ से भी ऋण संबंधी ऑफर प्रदान किए जाएंगे।
दो दिवसीय शिविर का आयोजन
यह ऑफर्स उन लोगों के लिए भी उपलब्ध होंगे, जो बैंक के ग्राहक नहीं हैं। बैंक मार्च 2020 के अंत तक देश भर में ऐसे 2000 महा ऋण शिविरों का आयोजन करेगा। बता दें कि प्रत्येक शिविर दो दिवसीय होगा, जहां लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ आ सकते हैं और अपने सपनों के उत्पादों को खरीदने के लिए ऑन-द-स्पॉट अप्रूवल के साथ वापस बाहर जा सकते हैं। बैंक ने गुजरात के बनासकांठा जिले के डीसा में पहले शिविर का उद्घाटन करके आज ‘महा लोन धमाका'लॉन्च कर दिया।
किसान क्रेडिट कार्ड पर ऑफर्स और विशेष पैकेज
बैंक 'महा लोन धमाका' में दो और चार पहिया वाहनों, ट्रकों, खेती के उपकरण और ट्रैक्टर, व्यक्तिगत ऋण, गोल्ड लोन और किसान क्रेडिट कार्ड पर रोमांचक ऑफर्स और विशेष पैकेज की एक विस्तृत सीरीज प्रदान करता है। वहीं आसपास के शहरों और गांवों के लोग 'महा लोन' कैम्प में एक ही स्थान पर बैंक के सभी प्रोडक्ट्स और सेवाओं की पूरी सीरीज के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकेंगे। बड़े कॉर्पोरेट परिसरों में आयोजित ऐसे कैम्प में बैंक होम लोन, पर्सनल लोन, व्हीकल लोन और क्रेडिट कार्ड के लिए तत्काल स्वीकृति प्रदान करेगा।
2020 के अंत तक लगभग 2000 शिविर लगाने का लक्ष्य
आईसीआईसीआई बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनूप बागची ने कहा, ''हम देश भर में लोगों को ऋण की आसान पहुंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘महा ऋण धमाका'लॉन्च करते हुए खुशी का अनुभव कर रहे हैं। इस प्रयास में, हम अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ कॉर्पोरेट्स के वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए देश भर में संभावित ग्राहकों के द्वार पर तत्काल ऋण और ऑन-द-स्पॉट-अप्रूवल का अपना अनूठा प्रस्ताव लेकर आए हैं। ऑफर्स ग्राहकों की खुशियों को दोगुना कर देंगा, क्योंकि फाइनेंस तक उनकी पहुंच अब आसान हो जाती है। मार्च 2020 के अंत तक लगभग 2000 शिविर लगाने का लक्ष्य है।
महा लोन धमाका' की प्रमुख बातें
- ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ कॉर्पोरेट परिसरों में लगने वाले महा लोन कैम्प में प्रतिष्ठित ब्रांड्स के वाहनों का डिस्प्ले भी होगा।
- दोपहिया, ट्रक और इक्विपमेंट लोन पर मिलने वाले फायदे
- कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं, वहीं आसान ईएमआई
- दोपहिया वाहन की ऑन-रोड कीमत पर 100 प्रतिशत तक लोन, ट्रक की कीमत पर 95 प्रतिशत तक लोन, इक्विपमेंट व्हीकल की कीमत पर 85 फीसदी तक लोन।
- ऑटो लोन, गोल्ड लोन, पर्सनल लोन और ट्रेक्टर लोन पर मिलने वाले फायदे
- ऑटो लोन पर फ्लैट 999 रुपए प्रोसेसिंग शुल्क। व्यक्तिगत ऋण पर 1499 और ट्रैक्टर ऋण पर 2000 रुपए का शुल्क (कर अलग)
- हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड सहित वाहन निर्माताओं की ओर से चुनिंदा चार-पहिया मॉडल पर विशेष ऑफर
- 2 लाख रुपए से ऊपर के गोल्ड लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस में 50 फीसदी की कमी।
- किसान क्रेडिट कार्ड पर लाभ, वहीं प्रोसेसिंग शुल्क में 50 फीसदी की कमी, और तकनीकी और कानूनी सत्यापन कोई शुल्क नहीं।
- इसके साथ ही पांच वर्षों के लिए केसीसी ओवरड्राफ्ट सुविधा, वार्षिक समीक्षा के अधीन।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications