नयी दिल्ली। समय के साथ-साथ ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंकों ने कई सुविधाएं शुरू की हैं। बैंक घर बैठे ढेरों फैसिलिटी ग्राहकों को देते हैं। आईसीआईसीआई बैंक भी अपने ग्राहकों को घर बैठे कई सुविधाएं देता है, जिनमें बचत खाता खुलवाना और पर्सनल लोन लेना शामिल है। आईसीआईसीआई बैंक ने एक खास सुविधा शुरू की घोषणा है, जिसके जरिए रिटेल ग्राहक वीडियो इंटरेक्शन माध्यम से नो योर कस्टमर (केवाईसी) प्रोसेस पूरा कर सकेंगे। बैंक ने नए ग्राहकों के लिए इस फैसिलिटी के जरिए बचत खाता और सैलेरी अकाउंट खोलने के साथ ही पर्सनल लोन लेने की सुविधा भी शुरू की है। यानी अब आप आईसीआईसीआई बैंक की नई वीडियो इंटरेक्शन सुविधा से घर बैठे बचत खाता, सैलेरी अकाउंट खोल सकते हैं और पर्सनल लोन भी हासिल कर सकते हैं। बैंक की नई सुविधा के जरिए ग्राहक लोकप्रिय क्रेडिट कार्ड वेरिएंट 'अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड' के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
बाकी रिटेल प्रोडक्ट्स के लिए भी होगी शुरू
आईसीआईसीआई बैंक जल्द ही क्रेडिट कार्ड के अन्य वेरिएंट, होम लोन और अन्य रिटेल प्रोडक्ट्स के लिए भी वीडियो केवाईसी सुविधा का विस्तार करेगा। बैंक के एक अधिकारी के अनुसार नई फैसिलिटी पूरी प्रक्रिया को डिजिटल, सरल और ग्राहकों के लिए तेज़ बनाती है। लोगों को कोरोनावायरस के मद्देनजर डिजिटल बैंकिंग का इस्तेमाल करने को कहा जा रहा है। ऐसे में आईसीआईसीआई बैंक ये सुविधा ग्राहकों के लिए काफी बेहतर ऑप्शन है। इससे ग्राहकों के समय की भी बचत होगी।
आईसीआईसीआई बैंक इस मामले में पहला
आईसीआईसीआई बैंक सैलरी अकाउंट खोलने और पर्सनल लोन का लाभ उठाने के लिए यह सुविधा देने वाला इंडस्ट्री में पहला बैंक बन गया है। डिजिटल डिवाइस, पैन कार्ड, पेन और पेपर के साथ ग्राहक कुछ ही मिनटों में अपने घर से केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अब जानते हैं आईसीआईसीआई बैंक की वीडियो केवाईसी सुविधा का पूरा प्रोसेस।
खाता खोलने / पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड करने के लिए आवेदन करें
आप बैंक की वेबसाइट पर जाकर 'इंस्टा सेव' बचत खाते के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां आपको पैन नंबर दर्ज करना होगा, फिर आधार और ओटीपी का उपयोग करके सत्यापन करना होगा। आपको यहां कुछ अन्य पर्सनल डिटेल भी देनी होगी। आप ऑनलाइन ही बचत खात के के अन्य वेरिएंट और पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन या बैंक शाखा में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अमेजन ऐप के जरिए अमेज़न पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वीडियो केवाईसी टैब पर क्लिक करें
एक बार 'इंस्टा सेव' खाता खुल जाने के बाद या पर्सनल लोन / क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद आपको ऑनलाइन 'वीडियो केवाईसी' टैब या बैंक अधिकारी से प्राप्त लिंक पर क्लिक करना होगा। आपको नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार देश के अंदर डिवाइस पर अपनी लोकेशन का एक्सेस भी देना होगा। फिर आपको बैंक अधिकारी से कनेक्ट किया जाएगा जो रियल टाइम में केवाईसी पूरा करेगा। इसमें कुछ ही मिनट लगते हैं।
वीडियो केवाईसी के लिए डिटेल पेश करें
आपको अपना पैन कार्ड, कागज की एक खाली सफेद शीट और एक नीला / काला पेन अपने पास रखना होगा। इसके अलावा आपके पास मजबूत डेटा कनेक्टिविटी इंटरनेट जरूरी है, क्योंकि बैंक अधिकारी वीडियो कॉल के माध्यम से आपके हस्ताक्षर और चेहरे की इमेज के साथ पैन कॉपी को रिकॉर्ड करता है। वीडियो केवाईसी सिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित चेहरे की पहचान होती है ताकि ग्राहक की फोटो आधार साइट पर उपलब्ध उसकी फोटो से मैच की जा सके। बैंक का सिस्टम पूरी वीडियो केवाईसी को रिकॉर्ड और संभाल कर रखता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications