कोरोना काल में घर से निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। जिसके कारण सभी जरूरी कामों को ऑनलाइन किया जा रहा है। यहां तक की बैंक खाता से भी जुड़ी सारी चीजें ऑनलाइन हो रही है।
नई दिल्ली: कोरोना काल में घर से निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। जिसके कारण सभी जरूरी कामों को ऑनलाइन किया जा रहा है। यहां तक की बैंक खाता से भी जुड़ी सारी चीजें ऑनलाइन हो रही है। यहीं कारण है कि सभी बैंक भी अपने ग्राहकों को हर तरह की ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा दे रहे है।

तो आपका खाता अगर आईसीआईसीआई बैंक में है तो आपके लिए बैंक एक खास सुविधा लेकर आया है। देश के बड़े प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने नई सर्विस शुरू की है। जिसके जरिए बिना में लाइन लगाए घर बैठे ही कस्टमर इंटरनेट बैंकिंग के द्वारा नॉमिनी का नाम जोड़ या अपडेट कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग, अपने घर या कार्यालय से बैंकिंग करने का एक सुविधाजनक तरीका है। इसका मुख्य उद्देश्य कोरोना वायरस के मद्देनजर रिटेलर्स और अन्य सभी ग्राहकों को बिना कोई टेंशन और घर बैठे सभी सर्विस मुहैया कराना है। ये सर्विसेज, इंटरनेट बैंकिंग पर उपलब्ध है। आईसीआईसीआई बैंक कस्टमर को इंटरनेट बैंकिंग से नॉमिनी को जोड़ने के लिए बस अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा।
घर बैठे खाते से जोड़े नॉमिनी का नाम
- आईसीआईसीआई बैंक ने ट्वीट कर कहा, आईसीआईसीआई बैंक ग्राहक घर बैठे नॉमिनी को अपडेट / जोड़ने के लिए इंटरनेट बैंकिंग सुविधा पर 'अपडेट / एड नॉमिनी' सर्विस का उपयोग कर सकते हैं।
- सबसे पहले ग्राहक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.icicibank.com/Personal-Banking/insta-banking/internet-banking/index.page# क्लिक करें।
- उसके बाद अपडेट नॉमिनी ऑप्शन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद नॉमिनी को अपडेट / जोड़ने के लिए कस्टमर रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
क्या होता है नॉमिनी
अगर अकाउंट होल्डर की किसी कारण बस अचानक मौत हो जाए तो उसका जितना भी पैसा बैंक अकाउंट में होता है वह उसके नॉमिनी को दिया जाता है। मतलब नॉमिनी वह व्यक्ति होता है जो अकाउंट होल्डर की मौत के बाद उसके बैंक अकाउंट से पैसे लेने का हकदार होता है। अगर आपके अकाउंट के जॉइंट होल्डर्स हैं या फिर आपने वसीयत बनाई है, तो वसीयत के मुताबिक़ सारी जमा-पूंजी आपके क़ानूनी वारिस में बांट दी जाएगी। पर अगर आपने अपने क़ानूनी वारिस को ही अपना नॉमिनी बनाया है, तो उसके लिए चीज़ें आसान हो जाती हैं। वहीं अगर आपने अपनी पत्नी को सब जगह नॉमिनी बनाया है और आपकी क़ानूनी वारिस भी है, पर आपकी मृत्यु के बाद सब कुछ उसी को नहीं मिलेगा, जो भी आपकी जमा-पूंजी होगी, वह आपकी पत्नी और बच्चों में बराबर बंटेगी। लेकिन अगर आपने अपनी वसीयत में यह लिख दिया है कि मेरी पत्नी को ही सारा हिस्सा मिलेगा, तो क़ानूनन बाध्य हो जाता है, जिस पर आपके बच्चे क्लेम नहीं कर सकते।
ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग में मिलेगी ये खास सुविधाएं
- नॉमिनी को अपडेट करें
- अकाउंट स्टेटमेंट को चेक करने की
- नेट बैंकिंग से भुगतान करने की
- मनी ट्रांसफर की
- फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) अकाउंट खोलने की
- बिलों का भुगतान करने की
- ओपन डिपॉजिट
- प्रीपेड मोबाइल / डीटीएच को रिचार्ज करें और भी बहुत कुछ
- जनरल इंश्योरेंस खरीदें
- टैक्स पेमेंट करने की
- कई और अधिक वित्तीय और गैर-वित्तीय सेवाएं
व्हाट्सएप पर आईसीआईसीआई बैंक सर्विस कैसे करें शुरू
- सबसे पहले ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक का वेरिफाइड वाट्सऐप प्रोफाइल नंबर 9324953001 को अपने मोबाइल में सेव करना होगा।
- इसके बाद अपने नंबर से इस व्हाट्सएप नंबर पर लिखकर मैसेज करना होगा। आपका मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए।
- इसके बाद बैंक इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद सुविधाओं की जानकारी देना शुरू कर देगा।
- इसके बाद आपको जिस सुविधा के बारे में जानकारी चाहिए उसे टाइप कर मैसेज करना होगा। जैसे , , आदि।
- बैंक की तरफ से आपको तुरंत लिस्ट ऑफ सर्विस भेजी जाएंगी। यहां से आप कीवर्ड को देख कर फिर से मैसेज कर सकते हैं।
- उदाहरण के लिए अगर आपको अपना अकाउंट बैलेंस पता करना है तो आप बैलेंस लिख कर सेंड कर सकते हैं। इसी तरह हिस्ट्री लिख कर सेंड करने से आखिरी के तीन ट्रांजैक्शन की लिस्ट मिल जाएगी।
- क्रेडिट कार्ड की लिमिट और आउटस्टैंडिंग बैलेंस के लिए आप लिमिट , सीसी लिमिट या सीसी बैलेंस लिख कर सेंड कर सकते हैं।
- कार्ड ब्लॉक कराने के लिए यहां आप लॉस्ट माई कार्ड, ब्लॉक या अनब्लॉक लिख कर सेंड कर सकते हैं।
- इसके अलावा ऑफर्स के लिए ऑफर्स या लोन ऑफर्स जैसे कीवर्ड सेंड कर सकते हैं।
- आईसीआईसीआई व्हाट्सएप बैंकिंग 24/7 काम करेगा।
- अगर आप आईसीआईसीआई कस्टमर नहीं हैं तो भी इस नंबर पर मैसेज करके आप ऑफर्स के बारे में जान सकते हैं।
More From GoodReturns

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

Independence Day sales: शॉपिंग से पहले जान लें ये 5 सीक्रेट ट्रिक्स, होगी भारी बचत



Click it and Unblock the Notifications