आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी सुविधा दी है। ग्राहक इक्विटी और डेट म्यूचुअल फंड स्कीम के बदले अब लोन ले सकते हैं।
नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी सुविधा दी है। ग्राहक इक्विटी और डेट म्यूचुअल फंड स्कीम के बदले अब लोन ले सकते हैं। जी हां आईसीआईसीआई बैंक ने अपने कस्टमर्स अपने इक्विटी और डेट म्यूचुअल फंड स्कीम को गिरवी रखकर 1 करोड़ रुपए तक का लोन तुरंत ले सकेंगे।

बैंक ने इस स्कीम को 'इंस्टा लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड' नाम से लॉन्च किया है। इंस्टा लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड एक साल पहले शुरू की गई इंस्टा लोन अगेंस्ट सिक्योरिटी का विस्तार है, जो इक्विटी शेयरों के बदले एक लोन सुविधा है।
बिना बैंक जाए मिलेगा लोन
- लोन लेने की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और पेपरलेस होगी। इस सुविधा का लाभ ओवरड्रॉफ्ट के रूप में बिना बैंक की किसी शाखा पर जाए और डॉक्युमेंटेशन के उठा सकते हैं।
- यह सुविधा म्यूचुअल फंड के लिए देश के प्रमुख रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंसी कंप्यूटर एज मैनेजमेंट सर्विसेज (सीएएमएस), के साथ साझेदारी में शुरू की गई है।
- यह सुविधा उन ग्राहकों को मिलेगी, जिनके पास सीएएमएस सर्विस्ड म्यूचुअल फंड यूनिट्स की होल्डिंग है।
- इसके जरिए ग्राहक जितनी यूनिट गिरवी रखना चाहते हैं, उतनी राशि तय करते हैं और लोन की लिमिट तय करते हैं।
- आप डेट म्यूचुअल फंड की वैल्यू का 80 फीसदी तक और इक्विटी म्यूचुअल फंड की वैल्यू का 50 फीसदी तक लोन ले सकेंगे।
ग्राहकों को कितना देना होगा ब्याज
बैंक की वेबसाइट के अनुसार, इक्विटी म्यूचुअल फंड पर लोन लेने पर ब्याज की दर 9.90 फीसदी सालाना और म्यूचुअल फंड पर लेने पर 9.40 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा। इसके अलावा प्रोसेसिंग फीस 500 रुपए प्लस जीएसटी देना होगा। पिछले कुछ साल में बैंक ने जिन इंस्टेंट उत्पादों की लिस्ट पेश की थी, उनमें इंस्टैंट क्रेडिट कार्ड, इंस्टैंट कार लोन, इंस्टैंट क्रेडिट, इंस्टैंट पर्सनल लोन, इंस्टैंट होम लोन, एमएसएमई के लिए तत्काल ओवरड्राफ्ट सुविधा और पब्लिक प्रोविडेंट अकाउंट तुरंत खोलने की सुविधा शामिल है।
जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई
- सबसे पहले आईसीआईसीआई बैंक की इंटरनेट बैंकिंग लॉ इन करें।
- उसके बाद ‘Investment & Insurance' पर जाएं और ‘Loan against Mutual Funds' पर क्लिक करें।
- उसके बाद pre-qualified eligibility चेक करें।
- उसके बाद type of mutual fund सेलेक्ट करें।
- सीएएमएस पोर्टल पर रिक्वेस्ट कंफर्म करें।
- फिर म्यूचुअल फंड स्कीम और यूनिट सेलेकट करें।
- उसके बाद रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के जरिए रिक्वेस्ट कंफर्म करें।
- फिर लोन अमाउंट तय करें। और सब्मिट करें।
- इसके बाद आपके अकाउंट में पैसा आ जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
