आजकल आधार कार्ड से जुड़े घोटालों की कई खबरें आती रहती है. एक आधार कार्ड में 9 सिम का इस्तेमाल हो सकता है. ऐसे में हमे हमेशा यही चिंता रहती है कि कहीं हमारे आधार कार्ड का कोई गलत उपयोग ना कर लें. अगर आपको भी यह शक है कि आपके आधार कार्ड का कोई गलत इस्तेमाल कर रहा है, तो आप घर बैठे ही इसका पता लगा सकते हैं.

आधार कार्ड देश में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की पहचान होती है. या कह सकते हैं कि हमारी पहचान आधार कार्ड से जुड़ी हुई है. चाहे बैंक में खाता खुलाना हो या फिर कोई सरकारी फॉर्म भरना हो, आधार कार्ड होना आवश्यक है. इन्ही सभी चीजों में कोई दूसरा व्यक्ति भी आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकता है.
आधार कार्ड में 12 अंकों की एक यूनिकआईडी होती है, हर व्यक्ति का आईडी नंबर अलग होता है. इसमें प्रत्येक व्यक्ति की बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है. चलिए जानते हैं कि आप घर बैठे अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे पता लगा सकते हैं.
स्टेप बाय स्टेप गाइड
सबसे पहले आप आधार या UIDAI ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए
इसके बाद यहां आपको Aadhaar Service का ऑपशन ढूंढना होगा. इस ऑपशन के नीचे आपको Aadhaar Authentication का ऑपशन मिलेगा.
जिसके बाद इस ऑपशन में जाकर आपको अपना आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड एंटर कर Send OTP वाले ऑपशन पर क्लिक करना होगा.
यह OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा. इस OTP नंबर को आपको वेबसाइट में जाकर एंटर करना होगा.
OTP के अलावा ऑथेंटिकेशन टाइप, डेट रेंज भी एंटर करना होगा.
OTP वेरिफाई होने के बाद आप हिस्ट्री लिस्ट की सभी डिडेटल चेक कर सकेंगे.
गलत इस्तेमाल होने पर ऐसे करे रिपोर्ट
इस लिस्ट के जरिए आप अपने आधार कार्ड की पिछले 6 महीने की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं. अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हुआ है या ऐसे किसी व्यक्ति ने इस्तेमाल किया है, जिसे आप नहीं जानते, तो आप आधार हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते है या फिर [email protected] ईमेल आईडी के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं.
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
