
Withdraw Money From EPF : एंप्लॉई प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) सैलेरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए उपलब्ध एक रिटायरमेंट बेनेफिट स्कीम है। इसका मैनेजमेंट कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) द्वारा किया जाता है। कर्मचारी और एम्प्लॉयर दोनों इस योजना में एक बराबर कॉन्ट्रिब्यूट करते हैं, और रिटायरमेंट पर, कर्मचारी को इनके योगदान और उस पर मिले ब्याज सहित लम्पसम अमाउंट मिल जाता है। कॉन्ट्रिब्यूशन रेट कर्मचारी की बेसिक सैलेरी का 12 प्रतिशत होता है। 20 से अधिक कर्मचारियों वाली किसी भी रजिस्टर कंपनी को ईपीएफओ के साथ रजिस्टर होना जरूरी है।
किस कर्मचारी का कटता है पीएफ
यह ध्यान रखना जरूरी है कि पीएफ कटना उस कंपनी में अनिवार्य हो जाता है जहां 15,000 रुपये प्रति माह तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों की संख्या 20 या उससे अधिक है। ईपीएफ स्कीम को रिटायरमेंट के लिए बचत करने का एक शानदार तरीका माना जाता है, लेकिन यदि आपके सामने कोई इमरजेंसी आ जाए तो आप इससे पैसा भी निकाल सकते हैं। अगर कर्मचारी का आधार उसके यूएएन से लिंक है तो ऑनलाइन पैसा निकाला जा सकता है।
बदल गया नियम
पैसा निकालने का पहले पहले से बदल कर अब आसान कर दिया गया है। पहले, पैसा निकालने के लिए एम्प्लॉई की तरफ से वेरिफिकेशन जरूरी था, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है। कुछ मामलों में पैसा निकालने की अनुमति 75 प्रतिशत तक है। यानी आप जमा पैसे का 75 फीसदी तक निकाल सकते हैं। जैसे कि मेडिकल इमरजेंसी या बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के खर्च के लिए ऐसा किया जा सकता है। पैसा निकालने की कुछ शर्तें हैं और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि आवेदन से पहले वे इन शर्तों को पूरा करें।
इन चीजों को पहले ही करें चेक
ईपीएफ से पैसा निकालने के लिए आपको यह देखना होगा कि आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) एक्टिव है या नहीं और आपका आधार और बैंक खाता लिंक है या नहीं। आपको अपने यूएएन और पासवर्ड का उपयोग करके ईपीएफओ के ई-सेवा पोर्टल में लॉग इन करना होगा और ऑनलाइन सर्विस मेनू में ऑनलाइन फॉर्म "क्लेम (फॉर्म -31, 19, 10सी और 10डी)" को भरना होगा। अपना बैंक खाता नंबर दर्ज करें और उसके बाद "सर्टिफिकेट ऑफ अंडरटेकिंग" या लेनदेन के नियमों और शर्तों से सहमत हों।
दस्तावेज करें जमा
अगले फेज में आपको कुछ सवालों के जवाब देने हैं और स्कैन किए गए दस्तावेजों को जमा करना है। अगर आप समय से पहले पैसा निकालते हैं, तो आपको अपने विदड्रॉल के उद्देश्य को साबित करना होगा। जरूरी राशि दर्ज करने के बाद, आपको अपने आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे आपको अपने आवेदन को सबमिट करने के लिए वेरिफाई करना होगा। आप पोर्टल पर अपना क्लेम स्टेटस चेक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इसके बाद आपका अनुरोध स्वीकार होने और बैंक खाते में पैसा आने में दो से तीन सप्ताह का समय लग सकता है। किसी भी फाइनेंशियल इमरजेंसी के मामले में, ईपीएफ एक सेफ्टी ऑप्शन के रूप में काम करता है। इस पर आप काफी अधिक भरोसा कर सकते हैं। इसमें आपको जरूरत के समय पैसा मिल सकता है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications