How to Withdraw Cash From Aadhar Card: क्या आपने कभी सोचा था की आप आधार कार्ड का इस्तेमाल एटीएम कार्ड की तरह कर पाएंगे. इस डिजिटल दुनिया में अब ये भी मुमकिन हो गया है. आज आप महज एक आधार कार्ड के जरिए कैश निकाल सकते हैं. इसके साथ ही पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं और पैसे जमा करने जैसा काम कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कि आप आधार कार्ड का एटीएम की तरह कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं.

आप आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (Aeps) के तहत आप आधार कार्ड का इस्तेमाल एटीएम की तरह कर सकते हैं. Aeps के तहत आप आधार नंबर और फिंगरप्रिट ऑथेटिकेशन के जरिए आसानी से आधार कार्ड का इ्स्तेमाल एटीएम की तरह कर पाएंगे.
बैंक डिटेल की नहीं होगी जरुरत
आधार कार्ड का AePS तरीका यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर निर्भर करता है. आधार कार्ड को एटीएम कार्ड की तरह इस्तेमाल करने का फायदा ये होता है कि इसमें आपको बैंक की कोई भी डिटेल नहीं चाहिए. इसके साथ ही ना ही आपको कोई पिन चाहिए होगा और ना ही कोई ओटीपी. इसलिए आधार कार्ड के जरिए बैंक से संबंधित काम करना काफी आसान है.
इसमें सबसे जरूरी बात ये है कि आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए. बिना इसके आप आधार कार्ड के जरिए पेमेंट नहीं कर पाएंगे. आपको बता दें कि आप एक आधार कार्ड को कई बैंक अकाउंट से लिंक कर सकते हैं. लेकिन इसके बावजूद भी आपको आधार कार्ड के जरिए बैंक से संबंधित काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी.
कैसे करें इस्तेमाल?
अगर आप आधार कार्ड के AePS का फायदा उठाने के लिए आपको बैंकिंग कॉरस्पोडेंट या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाना होगा. इसके साथ ही आप बैंकिंग कॉरस्पोडेंट को घर बुलाकर भी इस सेवा का फायदा उठा सकते हैं. ये सेवा खास तौर पर उन लोगों के लिए जो गांव या ग्रामीण इलाकों मं रहते हैं.
क्या है AePS के फायदें?
आप आधार कार्ड के AePS के तहत कई तरह के फायदे उठा सकते हैं. इस तकनीक की मदद से आपका आधार कार्ड पूरी तरीके से एटीएम बन जाता है. इस तकनीक तके तहत आप बैंक अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके साथ ही आप इसकी मदद से बैंक से पैसे भी निकाल सकते हैं.
इसके साथ ही अगर आप बैंक अकाउंट में पैसे जमा करना चाहते हैं, तो भी ये काम AePS की मदद से पूरा हो जाएगा. वहीं आप एक आधार से दूसरे आधार (जिसे दूसरा बैंक अकाउंट लिंक हो) उसमें पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं. वहीं आप इस तकनीक का इस्तेमाल आप पेमेंट के लिए भी कर सकते हैं.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
