अगर आपका भी खाता एसबीआई में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अपने कस्टमर्स को पासबुक अपडेट कराने के लिए एक खास सुविधा भी देता है।
नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता एसबीआई में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अपने कस्टमर्स को पासबुक अपडेट कराने के लिए एक खास सुविधा भी देता है। एसबीआई में ग्राहकों अपने पासबुक को अपडेट करने के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही अपने अकाउंट का पासबुक को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए अब ब्रांच जाने की जरूरत ही नहीं होती।

एसबीआई कई जगह पासबुक प्रिटिंग कियोस्क की सुविधा स्वयं के नाम से देता है। किसी भी बैंक के लिए पासबुक उस कस्टमर के फाइनेंशियल हेल्थ का सबसे अहम इंटरनल रिकॉर्ड होता है। पासबुक में कस्टमर के अकाउंट ओपन होने से लेकर वर्तमान समय तक के ट्रांजेक्शन को देखा जा सकता है। आप स्वयं सर्विस से खुद ही अपना पासबुक बिना ब्रांच गए प्रिंट करा सकते हैं। इसमें बार कोड टेक्नोलॉजी से प्रिंट होता है।
महज कुछ क्लिक्स में अपडेट होगा पासबुक
पासबुक में आप सेविंग अकाउंट, रेकरिंग अकाउंट और पीपीएफ अकाउंट को प्रिंट करा सकते हैं। स्वयं एक ऑटोमेटिक प्रिंटिंग मशीन है, जो एटीएम के साथ लगा होता है। एसबीआई के मुताबिक पासबुक अपडेट कराने के लिए लाइन में लगने की अब जरूरत नहीं है। आप स्वयं मशीन से महज कुछ क्लिक्स से पासबुक को अपडेट कर सकते हैं और प्रिंट कर सकते हैं। बैंक ने यह भी कहा है कि योनो लाइट एप में आप एम-पासबुक फीचर के जरिये भी अपना पासबुक अपडेट कर सकते हैं।
जानिए कैसे करता है काम
- चूकि स्वयं मशीन प्रिंट का काम बारकोड टेक्नोलॉजी आधारित है तो आपके सबसे पहले एक बार अपने ब्रांच जाकर बारकोड स्टिकर लेना होगा।
- अब स्वयं कियोस्क मशीन पर आकर अपनी भाषा चुननी होती है।
- यहां पासबुक के अंतिम प्रिटेड पेज को सामने डालना होता है
- अगर एक पेज से ज्यादा पेज पर प्रिंटेड है तो पेज पलटें
- यह काम बेहद आसान, बिना किसी ज्यादा मेहनत और कम समय में हो जाता है।
एसबीआई योनो एप के जरिए ऐसे देखें पासबुक
- सबसे पहले एसबीआई का योनो एप प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।
- इसके बाद इस एप में लॉगिन करिए।
- लॉगिन करने के बाद आपको अकाउंट पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आप माई बैलेंस पर क्लिक कीजिए।
- इसमें आपको सेविंग अकाउंट को सेलेक्ट करना होगा।
- अब आप एमपासबुक देख सकते हैं।
- एमपासबुक में आपके लेनदेन का पूरा ब्योरा मिल जाएगा।
पासबुक प्रिंटिंग मशीन
सेल्फ सर्विस पासबुक प्रिंटर एक ऑटोमेटेड मशीन है, जिसमें ग्राहक खुद अपने पासबुक को प्रिंट कर सकते हैं। यह एक स्पेशल मशीन है।
इंटरनेट बैंकिंग के जरिए चेक करें स्टेटमेंट
- सबसे पहले बैंक के बेवसाइट पर https://www.onlinesbi.com/पर जाकर इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करें।
- उसके बाद माई अकाउंट्स एंड प्रोफाइल पर जाएं।
- अब अकाउंट स्टेटमेंट पर जाएं। यह विकल्प आपको बायीं ओर दिए गए क्विक लिंक्स में डायरेक्ट भी उपलब्ध है।
- अकाउंट नंबर सिलेक्ट करें। अगर एक ही अकाउंट है तो वही शो होगा।
- स्टेटमेंट पीरियड के लिए विकल्प का चुनाव करें।
- स्टेटमेंट देखने या डाउनलोड करने के लिए उचित विकल्प चुनें और गो पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप स्टेटमेट डाउनलोड हो जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
