नई दिल्ली। ईपीएफ में सारी जिंदगी की कमाई का सबसे बड़ा भाग जमा रहता है। सरकार के नियमों के अनुसार आपको जब भी जरूरत पड़े इस फंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके रिटारमेंट फंड ईपीएफ में केवाईसी अपडेट नहीं होगी तो जरूरत पर भी आप इस फंड से पैसा नहीं निकाल पाएंगे। इसलिए जरूरी है कि आप अपने ईपीएफ अकाउंट की केवाईसी यानी नो योर क्लाइंट की प्रक्रिया को तुरंत पूरा कर लें। यह काम काफी आसान है। अगर आप चाहें तो घर बैठे भी यह काम कर सकते हैं। हां कुछ सावधानी रखने की जरूरत है, जो हम आपको यहां बता रहे हैं। यहां पर आप केवाईसी अपडेट करने के साथ ही अगर इसमें कुछ गलती है तो उसे भी सुधार सकते हैं।

ये है ईपीएफ में केवाईसी अपडेट करने का तरीका
-सबसे पहले अपने ईपीएफओ खाते को पासवर्ड डालकर ऑनलाइन लॉगइन करें।
-अब होमपेज पर मैनेज लिखे शब्द को सेलेक्ट करें।
-यहां पर बेसिक जानकारी को सही तरीके से भरें।
-इसके बाद केवाईसी पर क्लिक करें।
-यहां पर केवाईसी का ड्रॉप आप्शन मिलेगा।
-अब आपके सामने केवाईसी डिटेल अपडेटिंग फॉर्म खुल जाएगा।
-यहां पर आप पैन, आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, इलेक्शन कार्ड, -नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) और बैंक डिटेल डाल दें।
-इस बात की सावधानी रखें कि जो डिटेल जिस खाने में भरना है, उसी में भरें।
-अब आप अपडेट डिटेल्स को क्लिक करें।
-जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपकी तरफ से दी जानकारी अप्रूवल के लिए चली जाएगी।
-इस प्रक्रिया के बाद आपका केवाईसी डिटेल के सामने स्टेटस पेंडिंग दिखेगा।
-जैसे ही नियोक्ता की ओर से यह अप्रूव होगा आपका स्टेटस बदल कर अप्रूव्ड बाय एंप्लॉयर हो जाएगा।
-इसकी जानकारी आपको एसएमएस से भी दी जाएगी।
ये है ईपीएफओ यूएएन पोर्टल का पता
https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface
यह भी पढ़ें : ईपीएफओ की चेतावनी : ये काम न करें, नहीं तो डूबेगा पैसा
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
