नई दिल्ली। आजकल लोग नौकरी या अन्य किसी काम से शहर बदलते रहते हैं। ऐसे में उनके सामने आधार में अपन पता बदलवाना एक कठिन काम होता है। लोगों की इसी दिक्कत को देखते हुए सरकार ने आधार में पता बदलवाने के लिए अब रेंट एग्रीमेंट को एक दस्तावेज मान लिया है। लोग अगर चाहें तो अपने रेंट एग्रीमेंट की मदद से आधार में अपना पता अपडेट करा सकते हैं। लेकिन जब भी आप रेंट एग्रीमेंट के माध्यम से अपना आधार का पता बदलवाना चाहें तो 2 बातें जरूर याद रखें। क्योंकि इसके बिना आधार अथॉरिटी यानी यूआईडीएआई इस दस्तेवेज के रूप में स्वीकार नहीं करेगी। यह दोनों तरीके काफी आसान हैं। इसके अलावा ऑनलाइन यह भी चेक कर सकते हैं कि आपके आधार में कितने बाद बदलाव हुआ है। आधार में इसकी हिस्ट्री होती है, जिसे कोई भी आसानी से चेक कर सकता है। अगर आपने अपने आधार में पते सहित कुछ अन्य बदलाव किए हैं, तो उनकी हिस्ट्री यहां चेक की जा सकती है।
किसी रेंट एग्रीमेंट को आधार स्वीकार करता है
आधार अथॉरिटी यानी यूआईडीएआई हर रेंट एग्रीमेंट का स्वीकार नहीं करती है। अगर आधार में रेंट एग्रीमेंट के माध्यम से पता अपडेट कराना है तो इस रेंट एग्रीमेंट को रजिस्टर्ड होना चाहिए। अगर आप रेंट एग्रीमेंट को बिना रजिस्टर्ड कराए पता बदलवाना चाहेंगे तो यह रिजेक्ट हो जाएगा।
ये है रेंट एग्रीमेंट सही तरीके से लोड करने का तरीका
जब आप रेंट एग्रीमेंट के माध्यम से अपना पता अपडेट करा रहे हो तो उनको अपलोड करते वक्त एक सावधानी जरूर रखें। ज्यादातर लोग अपना रेंट एग्रीमेंट एक साथ स्कैन कर लेते हैं, और एक साथ ही उसे अपलोड करते हैं। लेकिन यह गलत तरीका है। आधार अथॉरिटी ऐसे अपलोड किए गए दस्तावेज को अमान्य कर देती है। इसका सही तरीका है कि रेंट एग्रीमेंट का हर पेज अलग-अलग स्कैन किया जाए और उसे अलग-अलग अपलोड किया जाए। अगर आप इस तरह अपना रेंट एग्रीमेंट अपलोड करेंगे तो आपका पता आसानी से ऑनलाइन अपडेट हो जाएगा।
ऐसे चेक करें आधार में बदलावों की हिस्ट्री
आधार में अपडेट हिस्ट्री का फीचर भी उपलब्ध है। इसके माध्यम से आधार कार्ड अगर पहले कुछ भी बदलाव किया गया है तो उसे चेक किया जा सकता है। यह तरीका कफभ् आसान है। इसमें आधार को कितनी बार, कब और किस वजह से इसे अपडेट किया गया, इसकी पूरी जानकारी होती है। आधार में अगर पता या अन्य जानकारी अपडेट की गईं हैं तेा वह तारीख के हिसाब से दर्ज रहती हैं। इसमें नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, एड्रेस, मोबाइल नबंर और ईमेल जोड़ने या डिलीट करने से संबंधित हिस्ट्री चेक की जा सकती है।
ये है चेक करने का तरीका
सबसे पहले आधार की वेबसाइट पर जाएं, इसका पता है
इसमें माय आधार सेगमेंट पर जाएं
यहां पर अपडेट योर आधार सेक्शन जाना होगा
यहां पर आधार अपडेट हिस्ट्री का विकल्प मिलेगा, जिसे क्लिक करें
इसके बाद नया खुले पेज में अपना आधार नंबर या वर्चुअल आईडी और सिक्योरिटी/कैप्चा कोड को भरें
यहां पर सेंड ओटीवी लिख कर आएगा, उसे क्लिक करें
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा
इसके बाद इस ओटीपी को डालें और क्लिक करें
अब आपके सामने अपनी आधार अपडेट हिस्ट्री खुल जाएगी
आप चाहें तो इसका प्रिंट भी ले सकते हैं
किस काम की होती है यह आधार हिस्ट्री
आमतौर पर यह जानकारी कई जगह पर देना पड़ती है। यहां पर आपसे 2 साल या 3 साल की आधार की हिस्ट्री मांगी जा सकती है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल आधार कार्डधारक नौकरी, स्कूल एडमिशन, या फिर दूसरी चीजों के लिए अपडेट हिस्ट्री का इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म



Click it and Unblock the Notifications