EPFO Transfer Process: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ प्रोविडेंट फंड की सुविधा देता है. इसके तहत नौकरीपेशा लोगों को एक सुरक्षित रिटायरमेंट प्लान मिलता है. नौकरी करने वाले की बेसिक सैलरी से 12 फीसदी पैसा पीएफ के लिए दिया जाता है. ये पैसा आपको रिटायर होने पर मिलता है. लेकिन कभी ऐसा भी हो सकता है कि आपको ये पैसे आपतकालीन स्थिति में चहिए हो, तो आज हम आपको बताने वाले की कैसे आप घर बैठे ही ईपीएफओ से पैसे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं.

ईपीएफओ के तहत पैसे निकालने को लेकर कुछ नियम तय किए गए है, जैसे की अगर आपको नौकरी छोड़े हुए दो महीने हो जाते हैं और आपने कोई नई नौकरी तक जॉन ना की हो, तो ऐसे स्थिति में आप ईपीएफओ से पैसे निकाल सकते हैं.
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आप ईपीएफओ से 2 महीने तक नौकरी ना मिलने पर अपनी कुल जमा राशि का 75 फीसदी पैसा निकाल सकते हैं. अगर आपको बेरोजगार हुए 2 महीने से ज्यादा हो जाते हैं, तो ऐसे स्थिति में आप बचा हुआ 25 फीसदी पैसा भी निकाल सकते हैं.
अगर आप पीएफ से पैसे निकालना चाहते है, तो सबसे पहले आपको ये देखना होगा कि क्या आप इसके लिए योग्य या नहीं. इसके अलावा सारी निजी जानकारी यूएएन (universal account number) पर अपडेट रहना चाहिए. जिसके बाद आप 75 फीसदी या 100 फीसदी पैसा निकालने के लिए क्लेम कर सकते हैं.
चलिए अब जानते हैं कि आप ईपीएफ से पैसा निकालर कैसे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं. आपको बताए गए स्टेप को ध्यानपूर्वक फॉलो करना होगा.
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1- सबसे पहले आपको यूएएन सदस्य पोर्टल पर जाना होगा और यहां यूएएन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें.
स्टपे 2- इसके बाद आपको वेबसाइट पर दिए गे online service पर क्लिक करना होगा. यहां आप दिए गए ऑप्शन form-31, 19, 10c और 10d में से कोई एक ऑप्शन चुन सकते हैं.
स्टेप 3- इसके बाद आपको सभी जानकारी डिस्पेल पर शॉ हो जाएगी. फिर आपको यहां अपने बैंक अकाउंट की लास्ट 4 डिजिट दर्ज करनी होगी और वेरिफाइ पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 4- इसके बाद सेर्टिफिकेट पर साइन करने के लिए yes ऑप्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 5- इसके बाद आपको online claim option पर किल्क कर आगे बढ़ना होगा.
स्टेप 6- इसके बाद अगर आप 75 फीसदी पैसे निकालना चाहते हैं, तो आपको PF Advance (Form 31) का ऑप्श चुना होगा.
स्टेप 7- जिसके बाद फॉर्म फिल करने के लिए एक नया सेक्शन खुल जाएगा. यहां आपको चुना होगा की आप पैसे क्यों निकलना चाहते हैं. और कितना अमाउँट निकलना चाहते हैं. अगर आप अभी कुल राशि का कुछ फीसदी ही चाहते हैं तो आपको employee's address दर्ज करना होगा. अगर आप अभी पीएफ से पैसे निकालने के योग्य नहीं होंगे तो आपको रेड निशान दिख जाएगा.
स्टेप 8- इसके बाद सेर्टिफिकेशन पर टिक कर अपनी ऐपलिकेशन सबमिट कर दें.
स्टेप 9- इसके अलावा आपको कुछ दस्तावेज भी सबमिट करने को कहा जाता सकता है.
स्टेप 10- जैसे ही आपकी रिक्वेस्ट स्वीकार हो जाएगी. आपके ईपीएफ अकाउंट से पैसे निकालर सीधा आपके बैंक खाते में जमा हो जाएंगे. जिस बैंक अकाउंट के लास्ट 4 डिजिट नंबर आपने दर्ज किए होंगे.
इसके अलावा आपके पास दर्ज किए गए मोबाइल नंबर में एक मैसेज आ जाएगा. कि ईपीएफओ से पैसे आपके बैंक खाते में भेज दिए गए हैं. इसके साथ ही ऐसी कोई निधारित तारीख नहीं है. लेकिन आपके अप्लाई करने के 15 या 30 दिन बाद पैसे बैंक खाते में आ जाते हैं.
More From GoodReturns

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis

Vi का नाइट अनलिमिटेड डेटा: क्या आपके रिचार्ज में फ्री डेटा मिल रहा है? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें

Gold Silver Price: किसमें मिलेगा ज्यादा रिटर्न, Ajay Kedia से समझिए निवेश की पूरी Strategy!

GPF ब्याज दर 7.1% पर बरकरार: क्या EPF और PPF से बेहतर है आपका निवेश?



Click it and Unblock the Notifications