हाल ही में रिलायंस जियो ने अमेजन फ्लिप्कार्ट, बिग बास्केट्स एवं ग्रोवर्स जैसी कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट को टक्कर देने के लिए अपने खुद के एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की शुरूआत की हैं। जी हां हम बात कर रहे है जियो मार्ट की।
नई दिल्ली: हाल ही में रिलायंस जियो ने अमेजन फ्लिप्कार्ट, बिग बास्केट्स एवं ग्रोवर्स जैसी कुछ ई-कॉमर्स वेबसाइट को टक्कर देने के लिए अपने खुद के एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की शुरूआत की हैं। जी हां हम बात कर रहे है जियो मार्ट की। अब देश में लोगों को घर पर समान खरीदने के लिए अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट एवं एप्प की तरह की जियो मार्ट का भी उपयोग करने की सुविधा मिल रही हैं। इसके अलावा अगर आप इसके साथ जुड़कर यह सेवा लोगों को देना चाहते हैं वह भी इसमें रजिस्टर करके मोटे पैसे की कमाई कर सकते हैं।

जियो मार्ट क्या है
सबसे पहले जान लें क्या है जियो मार्ट, जियो मार्ट एक शॉपिंग पोर्टल एवं एप हैं। जो कि दुकानदार एवं उपभोक्तओं को एक दुसरे से जोड़ता है। इसमें ग्राहक किसी भी चीज के लिए घर बैठे आर्डर दे सकते हैं। इस पोर्टल एवं एप में रजिस्टर कर दुकानदार अपने प्रोडक्ट्स की एक सूची बनाकर डाल सकते हैं। इसमें ग्राहक अपने अनुसार प्रोडक्ट देखकर उसके लिए आर्डर कर सकते हैं। आर्डर मिलने के बाद जियो मार्ट सर्विस के माध्यम से ग्राहकों तक उस दूकानदार के पास से माल पहुंचा दिया जाता है।
जियो मार्ट की ये है खासियत
- जियो मार्ट को लांच करने के साथ मुकेश अंबानी ने इसकी एक टैग लाइन भी दी हैं देश की नई दुकान है।
- जियो मार्ट में लोजिस्टिक्स एवं भुगतान आदि से संबंधित सभी प्रक्रिया एवं ऑपरेशन पूरा ध्यान रखा गया है।
- जियो मार्ट में अभी केवल किराना सामानों की खरीददारी के लिए शुरू किया गया हैं। आने वाले समय में इसमें अन्य प्रोडक्ट्स बेचने वाले दुकानदारों को भी शामिल किया जा सकता है।
- जियो मार्ट की मुख्य विशेषता यह है कि ग्राहक अपने व्हाट्सएप्प नंबर के जरिये भी आर्डर दे सकते हैं।
- जियो मार्ट पोर्टल एवं एप में कम से कम 50 हजार किराने के प्रोडक्ट्स की सूची शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें शामिल होने वाले प्रोडक्ट्स रोजमर्रा की जरूरतों को पूरी करने वाले होंगे जैसे कि साबुन, शैम्पू, एवं घर में किराने से संबंधित जिस भी चीज की आवश्यकता होती हैं वह सभी हो सकते हैं।
- यदि आप जियो मार्ट के स्टॉक्स पर निवेश करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको रिलायंस के स्टॉक्स पर निवेश करना होगा क्योकि जियो मार्ट इसी का एक हिस्सा है।
जियो मार्ट एप ऐसे करें डाउनलोड
- जियो मार्ट एप को डाउनलोड करने के लिए आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट में जा सकते है।
- इसके अलावा आप इसे अपने एंड्राइड फोन पर गूगल प्ले स्टोर की मदद से डाउनलोड करने के लिए भी सक्षम हैं।
- यदि आप आईफोन यूजर हैं तो आप एप्पल एप्प स्टोर से इसे डाउनलोड करके लाभ उठा सकते हैं।
- जब आप अपने फोन या डिवाइस में जियो मार्ट एप्प को डाउनलोड कर देंगे तो इसके बाद आपको इसमें रजिस्टर करना होगा।
- इसके लिए आपको अपने व्हाट्सएप्प वाले मोबाइल नंबर के माध्यम से रजिस्टर करना होगा।
- इसमें आप किसी भी नेटवर्क के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्टर कर सकते हैं जिसके लिए जरुरी नहीं है कि आप व्हाट्सएप्प अकाउंट जियो नेटवर्क वाला ही हो।
जियो मार्ट के डिस्ट्रीब्यूटर के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- यदि आप जियो मार्ट के डिस्ट्रीब्यूटर बनना चाहते हैं तो इसके लिए इन स्टेप्स को अपनाएं।
- जियो मार्ट के डिस्ट्रीब्यूटर बनकर पैसे कमाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इस अधिकारिक लिंक पर पर जाना होगा।
- यहां आपके सामने कुछ प्वाइंट लिखे होंगे उसे पढ़ें और आई एम इंटरेस्टेड बटन पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके सामने अन्य पेज पर कुछ डिटेल मांगे जायेंगे आपको वो सभी जानकारी देनी होगी।
- फिर आपको कैप्चा कोड इंटर करने के बाद सत्यापन करना होगा और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक मैसेज आयेगा कि आपका रजिस्ट्रेशन जियो मार्ट के डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में हो गया है।
रजिस्ट्रेशन के दौरान इन दस्तावेजों की जरुरत
- आईडी के लिए पासपोर्ट आकार की फोटोग्राफ
- पहचान के लिए वोटर आईडी या आधार कार्ड की कॉपी
- पते के प्रमाण के लिए दस्तावेज
- अपनी दूकान या फर्म की प्रमाण पत्र
- उसका पैन कार्ड
- जीएसटी प्रमाण पत्र
डिस्ट्रीब्यूटर बनने के पहले इन बातों का ध्यान दें
- जियो मार्ट के साथ यदि आप डिस्ट्रीब्यूटर बनकर बिज़नेस करना चाहते हैं तो आपके पास आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर मौजूद होने चाहिये।
- इसके साथ ही आप जिस कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप ले सकते हैं वह एक नामी कंपनी या ब्रांड होनी चाहिए।
- आपके जिस जगह पर या फर्म पर यह डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेकर बिज़नेस कर रहे हैं उसका इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ ही फाइनेंस भी काफी मजबूत होना चाहिए।
- बाजार में अन्य रिटेल दुकानदारों के साथ आपके अच्छे संबंध होने चाहिए।
जानें क्या है जियो मार्ट के फायदे
- जियो मार्ट में ग्राहकों को मुफ्त होम डिलीवरी सर्विस भी प्रदान की जा रही हैं।
- इसमें किसी भी प्रकार के मिनिमम आर्डर वैल्यू उपलब्ध नहीं है।
- जियो मार्ट में खरीददारी करने के लिए ग्राहकों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों सुविधा दी गई है।
- यदि किसी ग्राहक को किसी प्रोडक्ट को रिटर्न करना है तो उस प्रोडक्ट को वापस करते समय उनसे कोई सवाल नहीं पूछा जायेगा।
- इसके साथ ही इसमें फ़ास्ट एक्सप्रेस डिलीवरी का भी वादा किया गया है। जियो मार्ट के साथ ग्राहक अपने क्षेत्र की किसी भी दूकान से प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं।
- जियों मार्ट के माध्यम से आपकी बचत में 3 हजार रु का इजाफा हो सकता है।
- इस एप एवं पोर्टल के साथ देश के न्यूनतम 3 करोड़ किराना स्टोर के मालिक जुड़ कर इसका फायदा उठा सकते हैं। इसके साथ ही 20 करोड़ तक ग्राहक इसमें आर्डर देने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications