नई दिल्ली। अगर आपको लगता है कि छोटे निवेश से कोई बड़ा काम करना है, तो मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लेना आपके लिए बेहतर हो सकता है। मदर डेयरी ढेर सारे डेयरी प्रोडक्ट बनाती है। इनकी बाजार में भारी मांग है। आमतौर पर फ्रेंचाइजी लेने वालों को मदर डेयरी के उत्पाद बेचने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। लोग खुद ही मदर डेयरी फ्रेंचाइजी पर आकर दूध सहित ज्यादातर उत्पाद ले लेते हैं। अगर कोई मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लेकर काम शुरू करे तो लाख रुपये महीने की आमदनी आसानी से कर सकता है। अगर आप भी कुछ ऐसे की काम करने की सोच रहे हैं तो यहां पर मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लेने का पूरा तरीका जान सकते हैं। इसके अलावा मदर डेयरी फ्रेंचाइजी लेने पर कितना खर्च आता है, इसकी जानकारी भी यहां पर ली जा सकती है।
पहले जानें मदर डेयरी फ्रेंचाइजी में क्या क्या बिकता है
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी में दूध, दुग्ध से बने उत्पाद और दूसरे खाद्य प्रोडक्ट बेचे जा सकते हैं। डेयरी उत्पादों के अलावा कंपनी फल, सब्जियां, खाद्य तेलों, खाद्य पदार्थों, अचार, फलों के रस, जैम जैसी चीजें भी यहां पर बेची जा सकती हैं। मदर डेयरी देश की एफएमसीजी सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक है। मदर डेयरी के अभी देश में करीब 2500 रिटेल आउटलेट हैं। कंपनी इनका तेजी से विस्तार करना चाह रही है। ज्यादातर कंपनियां अपना नेटवर्क बढ़ाने के लिए फ्रेंचाइजी मॉडल अपनाती हैं, इसी तरह का प्रयास मदर डेयरी भी कर रही है। यही कारण है कि अभी मदर डेयरी फ्रेंचाइजी को लेना आसान है।
कितनी तरह की मदर डेयरी फ्रेंचाइज
मदर डेयरी अपनी दो तरह की फ्रेंचाइजी देती है। इसमें एक है मदर डेयरी मिल्क बूथ फ्रेंचाइजी। इस मिल्क बूथ फ्रेंचाइज में कई तरह के डेयरी प्रोडक्ट बेच कर मुनाफा कमाया जा सकता है। वहीं मदर डेयरी आइसक्रीम फ्रेंचाइजी भी ली जा सकती है। इस मदर डेयरी आइसक्रीम फ्रेंचाइजी में एक आइसक्रीम पार्लर खोल सकते हैं। यहां पर ज्यादा निवेश की जरूरत नहीं पड़ती है, और ठीक ठाक मुनाफा कमाया जा सकता है।
क्या-क्या मदर डेयरी प्रोडक्ट की रेंज
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी में कई तरह के उत्पाद बेचने के लिए उपलब्ध होते हैं। आमतौर पर टोकन मिल्क, फुल क्रीम मिल्क, प्रीमियम फुल क्रीम मिल्क, टोंड मिल्क, स्टैंर्डडाइज्ड मिल्क, गाय का दूध, सुपर- टी मिल्क, डाइट मिल्क, अल्टीमेट दही, क्लासिक दही, मिस्टी दही, लस्सी, प्लेन छाच, फ्लेवर्ड मिल्क बॉटल, फ्रेश पनीर, बटर, चीज़ स्लाइस, चीज़ स्प्रेड, गाय घी, फ्रूट योगर्ट, डेयरी वाइटनर, मिल्क शेक जैसे उत्पाद शामिल हैं।
जानिए मदर डेयरी फ्रेंचाइजी के लिए निवेश की राशि
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको एक निवेश राशि चाहिए होती है। यह निवेश लोकेशन के हिसाब से भी कम या ज्यादा हो सकती है। अगर आपके पास पहले से ही जमीन है, तो कम निवेश में यह काम हो सकता है। आमतौर पर 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक के निवेश की जरूरत पड़ती है। इस निवेश में ब्रांड फीस के तौर पर 50,000 रुपये भी शामिल होते हैं। मदर डेयरी अपनी फ्रेंचाइजी को प्रमोट भी करती है और प्रोमोशन में मदद करती है।
जानिए मदर डेयरी फ्रेंचाइजी के लिए जरूरी दस्तावेज
आइडी प्रूफ : आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी कार्ड
एड्रेस प्रूफ : राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल की कॉपी
बैंक अकाउंट का विवरण
फोटोग्राफ, ई-मेल आइडी, फोन नंबर
प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी जरूरी
लीज एग्रीमेंट
प्रॉपर्टी का एनओसी सर्टिफिकेट
जानिए मदर डेयरी फ्रेंचाइजी से होने वाली कमाई
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी खोलने वालों को कंपनी की तरफ से कमीशन दिया जाता है। पहले साल में निवेश पर 30 फीसदी तक रिटर्न मिल जाता है। मदर डेयरी में निवेश करने पर हर महीने औसतन 50,000 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक आसानी से कमाया जा सकता है।
जानिए कैसे लें मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि आप कंपनी के मुख्यालय से सीधे संपर्क करें। वैसे भी इसके लिए बिचौलियों से बचना चाहिए। अगर मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी आपकी लोकेशन पर मिल सकती है, कंपनी से आप सीधे भी ले सकते हैं। बिचौलियों के चक्कर में आप अपन पैसा भी गवां सकते हैं।
ऐसे करें मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी के लिए कंपनी से संपर्क
Mother Dairy Fruit and Vegetable Private Limited
A-3, Sector-1,
Noida,
Uttar Pradesh-201301
फोन नंबर : 120-4399500 / 4399501
Email ID : consumer.service@motherdairy.com
Website : www.motherdairy.com
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
