नई दिल्ली। आर्थिक तौर पर पिछड़े लोगों और रिटेल ट्रेडर्स, दुकानदारों व स्व रोजगार करने वाले लोगों के लिए मोदी सरकार ने यह योजना शुरू की है। इस योजना का फायदा अपनी दुकान करने वाले, कमीशन एजेंट से लेकर रियल एस्टेट ब्रोकर तक और छोटे होटल या रेस्तरां के मालिक तक कर सकते हैं। इस योजना में सरकार हर माह आधा योगदान करती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम में लोगों को अपना योगदान करना होगा, लेकिन सरकार भी उतना ही पैसा हर माह मिलाएगी। बाद में तैयाार होने वाले फंड से लोगों को हर महीने 3000 रुपये की पेंशन दी जाएगी। यह पेंशन जीवन भर मिलती रहेगी। लेकिन हर माह आपको इस योजना में कितना योगदान करना होगा, यह आपकी उम्र पर निर्भर करेगा। अगर आपकी उम्र 18 साल है तो आपको 55 रुपये माह का योगदान करना होगा। इसमें 55 रुपये सरकार भी हर माह मिलाएगी। वहीं इस योजना में अधिकतम हर माह 200 रुपये तक का योगदान करने का विकल्प है। उम्र के हिसाब से जो लोग 200 रुपये महीने का योगदान करेंगे, उनके फंड में हर माह केन्द्र सरकार भी 200 रुपये महीने मिलाएगी। देखें उम्र के हिसाब से मासिक योगदान का चार्ट।
-आइये जानते हैं इस योजना का पूरा विवरण और इसमें शामिल होने का तरीका।
क्या है यह योजना
मोदी सरकार की इस योजना का नाम एनपीएस ट्रेडर्स स्कीम है। इस स्कीम में रिटेल ट्रेडर्स, दुकानदारों और अपना रोजगार करने वाले लोगों शामिल होकर पेंशन का लाभ ले सकते हैं। इस स्कीम का फायदा लेने के लिए आपकी उम्र 18 साल से लेकर 40 साल तक की होनी चाहिए। इसके अलावा आपके कारोबार का टर्न ओवर 1.5 करोड़ रुपये सालाना से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
किसको नहीं मिलेगा इस स्कीम का फायदा
जो लोग ईपीएफ, एनपीएस, ईएसआईसी के सदस्य हैं, उनको इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा। यह योजना यानी एनपीएस-ट्रेडर्स स्कीम बुजुर्गों और दुकानदारों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के लिए तैयार की गई है। जो लोग इनकम टैक्स असेसमेंट के दायरे में आते हैं, उनको भी इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा।
ये है योजना का डिटेल
इस योजना को वैकल्पिक रूप से ट्रेडर्स ले सकते हैं। इस स्कीम में पेंशन 60 साल की उम्र में शुरू होगी। इस स्कीम में आपको कितना योगदान करना है यह आपकी उम्र के हिसाब से पहले ही सरकार ने तय कर दिया है। लेकिन आप जितना योगदान करेंगे, सरकार उतना ही पैसा हर माह इसमें मिलाएगी।
कैसे जुड़ें एनपीए-ट्रेडर्स स्कीम से
एनपीएस-ट्रेडर्स स्कीम से जुड़ना आसान है। आगर आपके पास बैंक अकाउंट है और आधार नंबर तो आप इस स्कीम में जुड सकते हैं। आप देशभर में काम कर रहे कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। लेकिन अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, तो यह भी संभव है। आप पोर्टल पर जाकर ऐसा आसानी से कर सकते हैं।
टोल फ्री नंबर से लें पूरी जानकारी
एनपीएस-ट्रेडर्स स्कीम के बारे में अगर आप अन्य जानकारी चाहते हैं तो टोल फ्री नंबर के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इस टोल फ्री नंबर पर स्कीम की जानकारी, इससे जुड़ने का तरीका और अन्य जानकारी दी जाती है। यह टोल फ्री नंबर पूरे हफ्ते काम करता है। ये है टोल फ्री नंबर
1800 267 6888
ये है योजनाकी सरकारी वेबसाइट का पता, एक क्लिक में सीधे जाएं
https://labour.gov.in/nps-traders
उम्र के हिसाब से जानें योगदान
-अगर उम्र 18 साल है तो 55 रुपये महीने का योगदान करना होगा
-अगर उम्र 20 साल है तो 61 रुपये महीने का योगदान करना होगा
-अगर उम्र 25 साल है तो 80रुपये महीने का योगदान करना होगा
-अगर उम्र 30 साल है तो 105 रुपये महीने का योगदान करना होगा
-अगर उम्र 35 साल है तो 150 रुपये महीने का योगदान करना होगा
-अगर उम्र 40 साल है तो 200 रुपये महीने का योगदान करना होगा
नोट : इस स्कीम में केवल 40 साल तक की उम्र के लोग ही शामिल हो सकते हैं। वहीं जितना योगदान आप करेंगे, उतना ही पैसा केन्द्र सरकार भी मिलाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications