2 लाख रु से शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई

नए साल की शुरुआत में अगर आप कम पैसे में बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर जरुर पढ़ें। अमूल के डेयरी बिजनेस में निवेश के जरिए अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

नई द‍िल्‍ली: नए साल की शुरुआत में अगर आप कम पैसे में बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर जरुर पढ़ें। अमूल के डेयरी बिजनेस में निवेश के जरिए अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। अमूल के डेयरी बिजनेस के लिए कोई भी इसकी फ्रेंचाइजी ले सकता है। फ्रेंचाइजी के जरिए काफी मुनाफा हो सकता है।

How To Start Amul Business With 2 Lakh Rupees You Will Earn Big Money Every Month

ब‍िजनेस में नुकसान ना के बराबर
डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी अमूल के साथ बिजनेस करने का इस समय बड़ा मौका है। अमूल नए साल में भी फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है। छोटे निवेश में हर महीने नियमित कमाई की जा सकती है। अमूल की फ्रेंचाइजी लेना फायदे का सौदा है। अच्‍छी बात तो ये है कि इसमें नुकसान ना के बराबर होने की गुंजाइश होती है। तो अगर आप भी नए साल में नई शुरुआत करने का सोच रहे तो आपके ल‍िए बढ़‍िया मौका है।

 2 लाख से शुरू कर सकते हैं बिजनेस

2 लाख से शुरू कर सकते हैं बिजनेस

अमूल बिना किसी रॉयल्‍टी या प्रॉफिट शेयरिंग के फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है। यही नहीं, अमूल की फ्रेंचाइजी लेने का खर्च भी बहुत ज्‍यादा नहीं है। आप 2 लाख से लेकर 6 लाख रुपए खर्च करके अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। कारोबार की शुरुआत में ही अच्‍छा खासा प्रॉफिट कमाया जा सकता है। फ्रेंचाइजी के जरिए हर महीने लगभग 5 से 10 लाख रुपए की बिक्री हो सकती है। हालांकि, यह जगह पर भी निर्भर करता है। अगर आप अमूल आउटलेट लेते हैं तो आपके पास 150 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए। वहीं, अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी के लिए कम से कम 300 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए।

 दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर करता अमूल

दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर करता अमूल

अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर करता है। पहली अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्‍योस्‍क की फ्रेंचाइजी और दूसरी अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी। अगर आप पहली वाली में निवेश करना चाहते हैं तो 2 लाख रुपए निवेश करने होंगे। वहीं अगर दूसरी फ्रेंचाइजी लेने का सोच रहे हैं तो 5 लाख का निवेश करना होगा। इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्‍योरिटी के तौर पर 25 से 50 हजार रुपये देने होंगे।

 जान‍िए कितना मिलता है कमीशन

जान‍िए कितना मिलता है कमीशन

अमूल आउटलेट लेने पर कंपनी अमूल प्रोडक्‍ट्स के मिनिमम सेलिंग प्राइस यानी एमआरपी पर कमीशन देती है। इसमें एक मिल्‍क पाउच पर 2.5 फीसदी, मिल्‍क प्रोडक्‍ट्स पर 10 फीसदी और आइसक्रीम पर 20 फीसदी कमीशन मिलता है। अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी बेस्‍ड आइसक्रीम, शेक, पिज्‍जा, सेंडविच, हॉट चॉकेलेट ड्रिंक पर 50 फीसदी कमीशन मिलता है। वहीं, प्री-पैक्‍ड आइसक्रीम पर 20 फीसदी और अमूल प्रोडक्‍ट्स पर कंपनी 10 फीसदी कमीशन देती है।

 अमूल फ्रेंचाइजी के ल‍िए ऐसे करें आवेदन

अमूल फ्रेंचाइजी के ल‍िए ऐसे करें आवेदन

अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको सबसे पहले इस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा http://www.amul.com/
-यहां पर आपको सबसे नीचे राइट साइड पर अमूल पार्लर लिखा दिखेगा
-आपको अमूल पार्लर पर क्लिक करना होगा, अमूल पार्लर पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
-इस पेज पर अमूल के पार्लर खोलने से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलेगी -अमूल पार्लर पेज पर ही आपको तीसरे नंबर पर ऑनलाइन फॉर्म फॉर अमूल पार्लर मिलेगा।
आपको इस पर क्लिक करना है, ऑनलाइन फॉर्म फॉर अमूल पार्लर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
-इस पेज में आपको कुछ जानकारी भरने को कहा जाएगा।
-जानकारी भरने के बाद इसी पेज में सबसे नीचे सबमिट दिखेगा, आप उस पर क्लिक करे दें।
-क्लिक करने के साथ ही आपका अमूल पार्लर खोलने से जुड़ा ये फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
-फॉर्म सबमिट होने के कुछ महीनों बाद आपको अमूल और से फोन आएगा। -फोन पर आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा
-इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको अमूल की फ्रेंचाइजी मिल जाएगी

 अमूल ब‍िजनेस के ल‍िए अधि‍क जानकारी के ल‍िए यहां करें संपर्क

अमूल ब‍िजनेस के ल‍िए अधि‍क जानकारी के ल‍िए यहां करें संपर्क

अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो [email protected] पर मेल करके भी जानकारी ले सकते हैं।
वहीं अमूल की फ्रेंचाइजी की पूरी जानकारी लेने के लिए आप http://amul.com/m/amul-scooping-parlours इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
इसके अलावा अमूल की फ्रेंचाइजी की पूरी जानकारी के लिए https://amul.com/m/amul-franchise-business-opportunity पर भी क्लिक कर सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+