नई दिल्ली, जुलाई 16। अगर आप भी बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं और आपका मन है कि मैन्युफैक्चरिंग से हटकर कुछ ऑफिसियल काम शुरू किया जाए तो हम आज आपको एक खास बिजनेस आइडिया बताएंगे। आप अपने घर के पास किसी चौराहे या शहर में यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। हम आपको आज आधार कार्ड सेंटर खोलने की विधी, इसमें लगने वाले उपकरण और लाभ के बारे में बताएंगे। अगर आप को ऑफिशियल काम पसंद है और आप कंप्यूटर पर काम करने में सक्षम हैं तो आपको आधार कार्ड सेंटर का बिजनेस जरूर शुरू करना चाहिए।
देनी होगी परीक्षा
आधार कार्ड सेंटर चलाने का लाइसेंस लेने के लिए आपको परीक्षा देनी होगी। आधार कार्ड सेंटर चलाने का लाइसेंस देने की परीक्षा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( यूआईडीएआई) आयोजित करती है। अगर आप परीक्षा में पास हो जाते हैं तो आपको आधार कार्ड सेंटर चलाने की फ्रेंचाइजी मिल जाएगी। आधार कार्ड सेंटर में आपको आधार एलिमेंट और बायोमेट्रिक अपडेट का काम करना होता है। आधार का लाइसेंस मिलने के बाद आपको कॉमन सर्विस सेंटर का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिसेक बाद आप आधार समेत सभी तरह के ऑनलाइन काम करने के लिए मान्य होगें।
क्या काम करना होता है।
आधार कार्ड सेंटर में आप नया आधार कार्ड बनाते हैं, आधार में गलतियां ठीक करते हैं, पता बदला हो तो लोग आपके पास आते हैं, मोबाइल नंबर अपडेट करना हो तो लोगों को आधार कार्ड सेंटर ही आना होगा। आधार से संबंधित लगभग कामों के लिए लोग आधार कार्ड सेंटर पर ही जाते हैं।
कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले एनएसईआईटी की वेबसाइट खोले।
- Create New User के विकल्प पर क्लिक करें, आपको एक एक्सएमएल फाइल मिलेगा.
- आपको कोड सेंटर शेयर करने को पूछा जाएगा.
- शेयर कोड और एक्सएमएल फाइल के लिए आपको आधार के वेबसाइट resident.uidai.gov.in पर जाकर अपना ऑफलाइन ई-आधार डाउनलोड करना होगा.
- यहा से आपको एक्सएमएल फाइल और शेयर कोड मिल जाएगा, आज कोड और फाइल की जगह इसे भर दे.
- अगले स्टेप में आपको कुछ पर्सनल जानकारी भरनी होगी.
- फार्म सबमिट करने के बाद आपको मोबाइल और मेल पर यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा.
- इस लॉग इन डिटेल से आप आधार करेक्शन सर्टिफिकेशन पोर्टल पर लाग इन कर पाएंगे.
- लॉग इन करने के बाद आप अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करदें.
- इस स्टेप के बाद आप आधार कार्ड सेंटर चलाने के लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
क्या है एग्जाम का प्रोसेस
रजिस्ट्रेशन करने के 36 घंटे बाद आप लॉग इन करें जिसके बाद आप परीक्षा के लिए नजदीकी सेंटर चुन सकते हैं। आपको एग्जाम की तारीख और समय भी चुनना होगा। एग्जाम सेंटर और समय तय करने के बाद अपना एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications