नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने लोगों का जीवन पूरी तरह से बदल दिया है। इसके चलते लागू किए गए लॉकडाउन ने बहुत से लोगों की नौकरी खा ली है। लेकिन अगर आप इस दिक्कत को एक मौके के रूप में देखते हैं तो इससे जुड़ा कारोबार आपकी तकदीर बदल सकता है। कोरोना महामारी के चलते सरकार ने कई ऐसी गाइडलाइन जारी की हैं, जो आपको एक फायदेमंद कारोबार का मौका देंगी। इस नए बिजनेस में आप अगर ज्यादा पैसा नहीं लगा सकते हैं, अकेले ही यह काम शुरू कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास संसाधन हैं, तो आप इसे बड़े पैमाने पर भी कर सकते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि यह कारोबार कैसे कमाई शुरू की जा सकती है।
यह है सैनिटाइजेशन का कारोबार
कोरोना महामारी के बाद लागू लॉकडाउन को अब धीरे-धीरे खोला जा रहा है। लेकिन सरकार ने गाइडलाइन जारी कर कहा है कि सेनिटेशन का पूरा ध्यान रखना है। इसके अलावा आजकल लोग भी जागरूक हुए हैं। ऐसे में सेनेटाइजेशन का कारोबार बड़े पैमाने पर खड़ा होता लग रहा है। अगर आप को लगता है कि आप इस नए कारोबार के लिए फिट हैं, तो इसे अपनाया जा सकता है। सैनिटाइजेशन की अब हर जगह जरूरत महसूस की जा रही है।
कहां मिलेगा कारोबार का मौका
लोग अपने घरों के अलावा अपने वाहनों को आजकल सैनिटाइज कराना चाह रहे हैं। लेकिन उनको ऐसा करने वाले लोग नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपना कार्यालय खोल कर या घर घर संपर्क कर इस कारोबार की शुरूआत कर सकते हैं। लोग अपनी बिल्डिंग्स, गाड़ियों के अलावा कार्यालय भी सैनिटाइज कराना चाहते हैं। ऐसे में आप इन सभी जगहों पर व्यापार की संभावना खोज सकते हैं।
लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद बढ़ेगा कारोबार
सरकार लॉकडाउन को धीरे धीरे खोल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही लॉकडाउन पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। ऐसे में देश के हर कोने में यह कारोबार शुरू किया जा सकता है। यह कारोबार बड़े शहरों के अलावा देश के किसी भी कोने में शुरू किया जा सकता है, क्योंकि लोगों को इसकी जरूरत है। लॉकडाउन खुलने के बाद निजी वाहनों के अलावा टैक्सी के रूप में चलने वाले वाहन भी रोज सैनिटाइज किए जाएंगे। इसमें बाइक, टेम्पो, टैक्सी से लेकर कैब तक शामिल हैं। वहीं बसों को भी सैनिटाइज बड़े पैमाने पर किया जाएगा। ऐसे में आप अपनी क्षमता के अनुरूप इस कारोबार की शुरूआत कर सकते हैं। इसके अलावा जिस जगह पर संक्रमण की थोड़ी भी आशंका है, उस जगह को तत्काल सैनिटाइज किया जाना जरूरी होता है। यहां पर आपके लिए मौका हो सकता है।
कैसे शुरू करें सैनिटाइज का कारोबार
देश में बड़े कारोबारी पहले ही जान लेते हैं कि आगे किन मशीनों की जरूरत पड़ेगी। यही कारण है कि बाजार में सैनिटाइजेशन के लिए हर तरह की मशीनें बाजार में आ गई हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से मशीनों को खरीद सकते हैं। इन मशीनों से आप खुद भी सैनिटाइजेशन का कारोबार शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो कुछ लोगों को अपने साथ काम पर रख कर इस काम को बड़े पैमाने पर कर सकते हैं। बाजार में हर जरूरत के हिसाब की मशीनें आसानी से उपलब्ध हैं। बस आप अपने बजट के मुताबिक मशीनों का चयन कर सकते हैं।
सैनिटाइजेशन के कारोबार कितनी हो सकती है कमाई
सैनिटाइजेशन के कारोबार से रोज की अच्छी खासी कमाई की जा सकती है। बड़ें शहरों में रोज सुबह निजी वाहनों को साफ करने के लिए लोग आते हैं। ऐसे में आप संपर्क कर इन वाहनों को सैनिटाइज करने का जिम्मा ले सकते हैं। अगर बाइक होगी तो यह मुश्किल से 5 से 10 मिनट में सैनिटाइज हो जाएगी। वहीं अगर कार होगी तो यह मुश्किल से 15 से 20 मिनट में सैनिटाइज हो जाएगी। ऐसे में सुबह शाम में मिलाकर आप ढेर सारी गाड़ियों को सैनिटाइज कर सकते हैं। जहां तक पैसों का सवाल है तो इसमें खर्च के नाम पर आपकी मशीन और उसमें इस्तेमाल होने वाला रसायन शामिल है। इनकी कॉस्टिंग निकालने के बाद बाइक और कार के लिए रेट आप आराम से तय कर सकते हैं। वहीं घर और आफिसों को सैनिटाइज करने के लिए ज्यादा पैसा चार्ज कर सकते हैं। कुल मिलाकर डिमांड वाले इस कारोबार को शुरू कर आप अच्छी पहले ही दिन से शुरू कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
