FASTag: फास्टैग एक ऐसी तकनीक है, एक जिसके जरिए टोल टैक्स पर पेमेंट किया जाता है और आपको पैसे देने की जरूरत नहीं होती। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर फास्टैग से आपका काम आसान हो जाता है और टोल प्लाजा के साथ ही बड़े-बड़े मॉल में गाड़ी पार्क करते वक्त आपको हर जगह पैसे निकाल कर देने की जरूरत नहीं होती है। इनके इस्तेमाल से समय की भी काफी बचत होती है। पर कभी-कभी फास्टैग से भी गलती से पैसे कट जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं और अगर आपका पैसे सच में कटे हैं, तो वह वापस भी आ जाते हैं।
कभी-कभी ऐसा होता है कि किसी दिक्कत की वजह से बाद में भी फास्टैग से पैसे कर सकते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप शिकायत करके अपने पैसे वापस ले सकते हैं। आमतौर पर शिकायत करने के 30 दिन के भीतर आपको पैसे लौटा दिए जाते हैं।

अगर आपके पास टैग से पैसे कट गए हैं तो आपको शिकायत कहां करनी है, यह एक सबसे बड़ा प्रश्न होता है। आपको बताते चलें कि इसके लिए दो विकल्प है। पहला विकल्प है कि आप अपने एरिया के भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधीकरण के अधिकारियों से ऑफिस में शिकायत कर सकते हैं। अगर आप कहीं बाहर गए हैं और आपके पैसे गलत तरीके से कट जाते हैं, तो आप टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह टोल फ्री नंबर 1033 है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार अगर आपका पैसा गलत तरीके से कटा है और शिकायत सही है, तो 30 दिनों के अंदर आपका पैसा वापस कर दिया जाता है। आमतौर पर 20 से 30 दिन के अंदर आपके पैसे आपके पास वापस आ जाते हैं।
पैसे वापस पाने का एक और तरीका है। अगर गलत तरीके से पैसा काटा है तो, इसके जरिए फास्टैग जारी करने वाले बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। आपको बताते चलें कि कई ऐसे बैंक भी है जो फास्टैग से जुड़े हुए हैं और यूजर्स की समस्याओं का समाधान भी करते हैं। अगर आपको जानना है तो आप नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन वेबसाइट आफ इंडिया (एनसीपीआई) की वेबसाइट पर क्लिक करके हेल्पलाइन नंबर जान सकते हैं। अगर आपका फास्टैग पेटीएम से जुड़ा हुआ है, तो आप एप्लीकेशन पर भी जाकर अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
बताते चलें की कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति दयानंद पचौरी ने बताया कि उनकी गाड़ी टोल टैक्स से 175 किलोमीटर दूर खड़ी थी उसके बाद भी उनके पैसे फास्टैग से कट गए। इस बात की शिकायत उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी की थी।
फास्टैग से आपको हर टोल टैक्स पर बार-बार पैसे निकाल कर देने की झंझट का सामना नहीं करना पड़ता है। इसमें लोग एक्स्ट्रा पैसे भी नहीं काट सकते हैं, तो आपका जितना चार्ज होता है उतना ही कटता है। अगर आप एक बार पहले से ही फास्टैग रिचार्ज कर लेते हैं तो, दोबारा आपको पैसे खत्म होने पर ही रिचार्ज करना पड़ता है। ऐसे कई फायदे होने के बावजूद अगर गलती से फास्टैग से पैसे कटते हैं, तो आप आसानी से शिकायत करके उन्हें वापस ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications