SBI में ऑनलाइन बच्चों के लिए सेविंग अकाउंट खोलने का आसान तरीका
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में बच्चों के लिए ऑनलाइन सेविंग अकाउंट खोलना बेहद आसान है। जिस तरह बड़ों के लिए सेविंग अकाउंट होते हैं ठीक उसी तरह बच्चों के लिए भी कई सेविंग अकाउंट होते हैं।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में बच्चों के लिए ऑनलाइन सेविंग अकाउंट खोलना बेहद आसान है। जिस तरह बड़ों के लिए सेविंग अकाउंट होते हैं ठीक उसी तरह बच्चों के लिए भी कई सेविंग अकाउंट होते हैं। जहां पर आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ बचत करके रख सकते हैं। आप अपने बच्चों के लिए बैंक में अकाउंट खोल सकते हैं। इसके कई फायदे हैं।

एसबीआई आपको घर बैठकर ऑनलाइन सेविंग्स अकाउंट खोलने की सुविधा दे रहा है। भारतीय स्टेट बैंक ने नाबालिगों के लिए पहला कदम और पहली उड़ान नाम से ऑफर किए जाने वाले सेविंग अकाउंट को खुलवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा मुहैया कराई है। इस अकाउंट में बच्चों के लिए रोजाना पैसे निकालने की सीमा भी तय की गई है, ताकि वे अधिक पैसे खर्च नहीं कर पाएं।
एसबीआई में पहला कदम सेविंग अकाउंट
- किसी भी उम्र के नाबालिग बच्चों के साथ माता-पिता या गार्जियन जॉइंट अकाउंट खोल सकते हैं। इसे पैरेंट्स या गार्जियन या सिंगल रूप से ऑपरेट कर सकते हैं।
- सेविंग अकाउंट पर मोबाइल बैंकिंगद सुविधा मौजूद है, जिसमें सभी प्रकार के बिल का पेमेंट किया जा सकता है। इसमें 2,000 रुपये तक रोजाना ट्रांजैक्शन करने की लिमिट है।
- बच्चों के नाम से बैंक अकाउंट खोलने पर एटीएम डेबिट कार्ड सुविधा भी मिलती है। यह कार्ड नाबालिग और अभिभावक के नाम से जारी किया जाएगा। इसमें 5,000 रुपये तक निकाल सकते हैं।
- इंटरनेट बैंकिंग सुविधा भी इसमें मिलती है। रोजाना 5,000 रुपये तक ट्रांजैक्शन करने की लिमिट है। इससे आप सभी प्रकार के बिल जमा कर सकते हैं।
- चेक बुक भी मिलती है, जिसमें अकाउंट होल्डर का मोबाइल नंबर दर्ज रहता है। खासतौर से डिजाइन किया गया यह चेक 10 पेज का होता है। जो कि अभिभावक के आधीन नाबालिग के नाम से जारी किया जाता है। पैरेंट्स के लिए पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी मिलता है।
एसबीआई में पहली उड़ान सेविंग अकाउंट
- 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे जो अपने हस्ताक्षर कर सकते हैं वो एसबीआई के पहली उड़ान के तहत सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं।
- यह अकाउंट पूरी तरह से नाबालिग के नाम से होगा। वही उसको अकेले ऑपरेट कर सकता है।
- इसमें भी एटीएम डेबिट कार्ड सुविधा मिलती है और रोजाना 5000 रुपये तक पैसे निकाल सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल बैंकिंग सुविधा भी मिलती है। जिसमें रोजाना 2000 रुपये तक ट्रांसपर कर सकते हैं। इसके साथ तमाम तरह के पेमेंट भी कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग सुविधाएं भी मिलती हैं और रोजना 5,000 रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें चेक बुक की वही सुविधा मिलती है जो पहला कदम में मिलती है। बता दें कि पहली उड़ान सेविंग अकाउंट में नाबालिग को ओवर ड्रॉफ्ट की कोई सुविधा नहीं मिलती है।
जान लें अकाउंट में मिलने वाली कुछ खास सुविधाएं के बारे में
- इसमें मासिक रूप से कितना औसत बैलेंस रखा जाए इसकी कोई लिमिट नहीं है। यानी मासिक औसत बैलेंस की आवश्यकता नहीं होती है। अधिक से अधिक आप 10 लाख रुपये तक बैलेंस रख सकते हैं।
- सेविंग अकाउंट में इंट्रेस्ट रेट रोजाना के हिसाब से कैलकुलेशन किया जाता है। अकाउंट को आप बिना अकाउंट नंबर में बदले किसी भी एसबीआई ब्रांच में ट्रांसफर किया जा सकता है।
- पहला कदम और पहली उड़ान अकाउंट दोनों के लिए नॉमिनेशन सुविधा भी मौजूद है। एक खास तरीके से डिजाइन की गई ब्रांडेड पासबुक मिलती है। जिसका कोई चार्ज नहीं लिया जाता।
- ऑटो स्वीप की सुविधा जिसमें कम से कम 20,000 रुपये की लिमिट होगी। पहला कदम अकाउंट में पेरेंट या फिर गार्जियन ओवर ड्रॉफ्ट की सुविधा मिलेगी। बच्चे एक आरडी अकाउंट भी खोल सकते हैं, जिसके लिए किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लगेगा।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
- नाबालिग के बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।
- गार्जियन का केवाईसी, आधार और पैन कार्ड की जरूरत पड़ेगी।
- नाबालिग का आधार कार्ड गार्जियन के हस्ताक्षर की जरूरत पड़ेगी।
ऐसे खोले ऑनलाइन बच्चों का अकाउंट
- सबसे पहले आपको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in या फिर www.sbi.co.in/web/personal-banking/home पर विजिट करें।
- इसके बाद पर्सनल बैंकिंग में क्लिक करें और सेविंग अकाउंट फॉर माइनर्स को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद अप्लाई नाउ पर क्लिक करें। डिजिटल सेविंग अकाउंट और इंस्टा सेविंग अकाउंट दिखाई देगा, जिसमें आपको जाना है उसमें प्रॉसेस शुरू करें।
- अब आपको ओपेन ए डिजिटल अकाउंट के टैब में क्लिक करना है।
- इसके बाद अप्लाई नाउ क्लिक करके अगले पेज में जाएं।
- अकाउंट ओपन करने के लिए अपनी पूरी जानकारी दर्ज करें।
- यहां पर ध्यान दें कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक बार एसबीआई के ब्रांच में जाना जरूरी है।
- आप ऑफलाइन तरीके से एसबीआई के ब्रांच में भी जाकर अकाउंट ओपन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
