नई दिल्ली। अगर आप को लगता है कि कोरोना महामारी के दौरान अच्छी कमाई के मौके नहीं मिल रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए अच्छा हो सकता है। आमतौर पर लोगों को जानकारी नहीं है कि देश में सीएनजी पंप का लाइसेंस हरदम मिलता है। लोगों को पता नहीं है, इस कारण से लोग आवदेन नहीं करते हैं। अगर आप इच्छुक हैं तो आवेदन कर सीएनजी पंप के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह बिल्कुल पेट्रोल पंप की तरह ही होता है। यहां पर वाहन में सीएनजी भरी जाती है। देश में जिस तरह से जीएनजी वाहनों की संख्या बढ़ रही है, उसके चलते इन पंप की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है।
आइये जानते हैं कैसे करें इन सीएनजी पंप के लिए आवेदन।
सीएनजी को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी संपीड़ित प्राकृतिक गैस भी कहते हैं
आमतौर पर लोग सीएनजी कहते हैं, लेकिन इसका पूरा नाम नहीं जानते हैं। सीएनजी को कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी संपीड़ित प्राकृतिक गैस भी कहते हैं। यह एक प्रकार की प्राकृतिक गैस है, जो वाहनों में पेट्रोल और डीजल के बाद सबसे अच्छा विकल्प है। इससे वाहन को चलाने से न सिर्फ सस्ता पड़ता है, बल्कि प्रदूषण भी न के बराबर होता है।
कौन ले सकता है सीएनजी गैस पंप
सीएनजी गैस पंप खोलने के लिए कोई भी भारत का नागरिक आवेदन कर सकता है। आवदेन करने वाले की उम्र 21 साल से लेकर 55 साल के बीच होना चाहिए। साथ ही उसका 10वीं पास होना जरूरी है। जिन लोगों को बिजनेस और सुरक्षा नियमों की जानकारी है, उन्हें वरीयता भी मिलती है।
सीएनजी गैस पंप खोलने के लिए कितनी जमीन चाहिए
सीएनजी पंप खोलने के लिए सबसे जरूरी जमीन होती है। अगर आपके पास गैस विवादित जमीन है, तो आपको सीएनजी पंप मिल सकता है। अगर आपके पास खुद की जमीन नहीं है, तो आप किसी से जमीन लेकर उस पर नो ऑब्जेक्शन सार्टिफिकेट (एनओसी) लेना पड़ेगा। अगर आपने जमीन लीज पर ली है, तो एग्रीमेंट होना जरूरी है। साथ ही रजिस्टर्ड सेल डीड भी होना चाहिए। सीएनजी पंप खोलने के लिए छोटे वाहनों के लिए 700 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत होती है। इसके साथ फ्रंट में 25 मीटर जगह होनी चाहिए। वहीं बड़े वाहनों के लिए 1500 वर्ग मीटर जमीन और फ्रंट में 50 मीटर जगह जरूरी होती है।
जानिए कितना आएगा सीएनजी गैस पंप खोलने का खर्च
सीएनजी गैस पंप खोलने में होने वाला खर्ज जगह की लोकेशन पर निर्भर करता है। जमीन अगर शहर से दूर हाइवे में है, तो थोड़ा कम खर्च आएगा। एक आंकड़े के मुताबिक इसे खोलने में करीब 30 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक की लागत आ सकती है। अगर आपकी साख अच्छी है तो बैंक से लोन भी ले सकते हैं।
जानिए सीएनजी पंप से होने वाली कमाई
सीएनजी की खपत देश में तेजी से बढ़ रही है। यही कारण है कि जहां भी सीएनजी पंप हैं, वहां पर लम्बी लम्बी लाइने दिखाई देती हैं। ऐसे में अगर सीएनजी पंप खोला जाए तो आप भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। यह कमाई सालाना कई लाख रुपये तक हो सकती है।
कौन सी कंपनियां सीएनजी पंप की डीलरशिप देती हैं
देश में कई कंपनियां सीएनजी डीलरशिप देने का काम करती है। अगर आप सीएनजी गैस पंप खोलना चाहते हैं तो आप इन कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।
-महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल)
-महानगर नेचुरल गैस लिमिटेड (एमएनजीएल)
-महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड
-गुजरात स्टेट पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड (जीएसपी)
-गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गैल)
-हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन (एचपीसीएल)
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
