आधार कार्ड मौजूदा समय में जीवन में काफी अहम हो गया है। पैन कार्ड, बैंक खातों, मोबाइल नंबर से आधार जोड़ना अनिवार्य है। अब तो स्कूल में दाखिले के दौरान बच्चों का भी आधार मांगा जा रहा है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड मौजूदा समय में जीवन में काफी अहम हो गया है। पैन कार्ड, बैंक खातों, मोबाइल नंबर से आधार जोड़ना अनिवार्य है। अब तो स्कूल में दाखिले के दौरान बच्चों का भी आधार मांगा जा रहा है। इसलिए बच्चों का भी आधार कार्ड बनवाना जरूरी हो गया है। अगर आपके बच्चे का आधार नहीं बना है तो कई कामों में रुकावट आ सकती है। तो चलिए हम अपनी खबर के जरिए आपको बताएंगे कि बच्चों को आधार बनाने के क्या फायदे हैं और इसके लिए कौन से दस्तावेज की जरुरत है। Indane Gas Connection को Aadhaar से ऐसे करें लिंक

बता दें कि यूआईडीएआई ने देश में पैदा होने वाले नवजात बच्चों के लिए भी आधार की सुविधा दी है। यानी अब से आप नवजात बच्चे का भी आधार बनवा सकते हैं। आपको बता दें देश के कुछ अस्पताल भी अपने यहां जन्मे बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए प्रोसेस पूरा कर लेते हैं। आज के समय में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए आधार कार्ड एक जरुरी डॉक्युमेंट है। इसके बिना आपके कई काम अटक सकते है। इस बात की जानकारी यूआईडीएआई ने ट्वीट करके दी है।
एक दिन के जन्मे बच्चे का भी बनवा सकते हैं आधार
यूआईडीएआई ने ट्वीट में लिखा है कि हर कोई आधार के लिए इनरोल करा लें, यहां तक कि एक नवजात बच्चे के लिए भी नामांकन किया जा सकता है। इसके लिए आपके पास बस बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र और माता-पिता में से एक का आधार होना चाहिए। मालूम हो कि एक दिन से लेकर 5 साल तक के बच्चे के आधार के लिए बायोमेट्रिक डाटा नहीं लिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 5 साल तक बच्चों का बायोमेट्रिक बदलता रहता है इसलिए इसको नहीं लिया जाता है। जब बच्चा 15 साल का हो जाएगा तो आखिरी बार उसका बायोमीट्रिक डाटा रिकॉर्ड किया जाएगा।
इन डॉक्युमेंट्स की होगी जरुरत
एक दिन के बच्चे का आधार बनवाने के लिए आपको सिर्फ बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र और माता-पिता में से किसी एक का आधार कार्ड और पहचान पत्र चाहिए। इन दो डॉक्युमेंट की मदद से आप अपने बच्चे का आधार कार्ड आसानी से बनवा सकते हैं। देश के कुछ शहरों में मौजूद अस्पताल भी अपने यहां ऐसे जन्में बच्चों का आधार कार्ड बच्चे के जन्म लेते ही आधार कार्ड के लिए प्रोसेस पूरा कर लेते हैं।
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
- यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं और आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- वहां फॉर्म डाउनलोड करें और उसमें बच्चे का नाम, अपना मोबाइल नंबर, ईमेल पता भरें।
- इसके बाद आपका आधार कार्ड सेंटर के लिए अप्वाइंटमेंट मिलेगा।
- अब आपको तय दिन और समय पर आधार एनरोलमेंट सेंटर पर सभी जरूरी दस्तावेज जरूर ले जाएं।
इस लिंक पर करें विजिट
आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी लिए आवेदक इस लिंक ask.uidai.gov.in पर क्लिक करें। छोटे बच्चों के आधार के बारे में अधिक जानकारी और अपॉइंटमेंट के लिए आप इस लिंक https://ask.uidai.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। जब आपके बच्चे का आधार कार्ड बन जाएगा तो फिर इसकी मदद से आप आसानी से पासपोर्ट, पैन कार्ड, स्कूल में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
बच्चों का आधार कार्ड बनवाने वक्त इन बातों का ध्यान दें
- 5 साल से कम उम्र के बच्चों के बायोमेट्रिक डिटेल्स नहीं लिए जाते हैं, केवल फोटो ली जाती है।
- 5 साल के बाद बच्चे की बायोमेट्रिक डिटेल्स ली जाती है।
- बच्चे के 15 साल का होने पर बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट कराना जरूरी है।
- बच्चों की बायोमेट्रिक्स को अपडेट करना बिल्कुल फ्री है।
- बायोमेट्रिक्स अपडेट करने के लिए किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है।
- बायोमेट्रिक्स अपडेट कराने के वक्त बच्चे को उसके आधार कार्ड के साथ केंद्र पर ले जाना जरूरी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
