Aadhaar Safety tips: आधार कार्ड को सुरक्षित रखना बहुत जरूरी है। इसमें व्यक्ति की जरूरी जानकारी होती है और अगर इस जानकारी को कोई गलत यूज कर लेता है तो आपको भारी नुकसान भी हो सकता है।
ऐसे में आधार कार्ड की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है। चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप साइबर फ्रॉड से आधार कार्ड को बचा सकते हैं।

आधार कार्ड की जानकारी को सुरक्षित करने के लिए आपको आधार कार्ड लॉक करने की सुविधा मिलती है, लेकिन आधार कार्ड की डिटेल्स को लॉक करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से कुछ ऐसे स्टेप्स बताएं गए हैं जिनकी मदद से आप आधार कार्ड को सरक्षित रख सकते हैं।
ऐसे करें आधार कार्ड को लॉक
सबसे पहले आधार कार्ड बायोमेट्रिक को ऑनलाइन लॉक करने के लिए आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद नीचे स्क्रॉल डाउन करें और Lock या Unlock Aadhaar ऑप्शन पर क्लकि करें। इसके बाद सारी जानकारियों को चेक करें और फिर नेक्स्ट पर क्लिक करें। इसके बाद बायोमेट्रिक को ऑनलाइन लॉक करने के लिए आपको वर्जुअल आईडी, नाम, पिनकोड और कैप्चा दर्ज करना होगा।
फिर ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके आधार कार्ड पर रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, इसे आपको एंटर करके चेकबॉक्स पर क्लिक करना होगा।
आप जैसे ही एंटर दबाएंगे स्क्रीन पर आधार कार्ड बायोमेट्रिक लॉक होने की जानकारी डिस्प्ले हो जाती है।
वहीं बात करें अगर वर्जुअल आईडी जनरेशन की तो उसके लिए आपको वर्जुअल आईडी को फोन नंबर 1947 पर एसएमएस भेज कर जनरेट कर सकते हैं।
इसके बाद 1947 पर आपको आधार नंबर के चार डीजिट को RVID फॉर्मेट में भेज दें। आपको कुछ समय बाद वर्चुअल आईडी नंबर सेंड कर दिया जाएगा।
एमआधार में ऐसे लॉक करें अपनी जानकारी
इसके लिए आपको सबसे पहले mAadhaar ऐप डाउनलोड करना होगा और फिर आधार नंबर रजिस्टर्ड करें। इसके बाद ओटीपी और फिर 4 डिजिट पिन डालें।
फिर आपको आधार प्रोफाइल एक्सेस करें। इसके बाद स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर पर दिखने वाले थ्री डॉट पर क्लिक करें और फिर स्क्रॉल डाउन करें और लॉक बॉयोमेट्रिक पर क्लिक करें। इसके बाद बॉयोमेट्रिक लॉक के लिए 4 डिजिट पिन डालें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अपने आधार कार्ड की कॉपी किसी अनजान लैपटॉप में सेव न करके न रखें। ऐसा करने से आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके अलावा आपको आधार कार्ड की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कभी शेयर नहीं करनी चाहिए।
अगर आपकी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को मिल जाती है तो वह आपके अकाउंट से पैसे भी निकाल सकता है क्योंकि हमारा अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होता है इसिलए इसकी जानकारी सुरक्षित रखना जरूरी है।
इसके साथ-साथ आपको अनजान व्यक्ति से भी कभी अपने आधार कार्ड की डिटेल शेयर करने नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा आप अपने आधार कार्ड के OTP को किसी के साथ शेयर न करें।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
