आधार कार्ड भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार एक सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार एक सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। भारत में न सिर्फ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है बल्कि पैन कार्ड बनवाने से लेकर बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर तमाम कार्यों में आधार जरूरी हो गया है। यहां तक की सिम खरीदने के लिए भी आधार कार्ड मांगा जाता है। SBI : मिस्ड कॉल करें मिलेगा सबसे सस्ता लोन, साथ ही कई और फायदे

फटाफट अकाउंट से लिंक करें आधार
ऐसे में जिन लोगों के बैंक अकाउंट पहले से खुले हुए हैं, उनके लिए अपने बैंक अकाउंटों को आधार से लिंकर करवाना जरूरी है। अगर आपने अबतक अपना आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक नहीं करवाया है तो आपको ये काम जल्द से जल्द कर लेना चाहिए वर्ना आपको बैंक अकाउंट से लेनदेन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर आपका खाता एसबीआई में है तो अब अपने आधार कार्ड को फटाफट अकाउंट से लिंक करा लें नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बैंक ने ट्वीट करने इस बारे में जानकारी दी है।
पैसा अटक जाएगा, जल्दी करें लिंकिंग
बैंक अकाउंट को ऑफलाइन व ऑनलाइन तरीकों से लिंक करा सकते हैं। बता दें बैंक ने ट्वीट में लिखा है कि अगर आप किसी भी सरकारी स्कीम का फायदा लेना चाहते हैं या फिर आपके खाते में किसी भी तरह की सब्सिडी आती है तो इसके लिए आपका आधार खाते से लिंक होना आवश्यक है। वरना आपके पैसे ट्रांसफर होने में परेशानी आ सकती है। एसबीआई में जिनका खाता है उन्हें अपने आधार कार्ड को खाते से लिंक करा लेना चाहिए वरना उनका पैसा अटक सकता है। आधार से लिंक कराने के लिए खाताधारक चार तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें आप अपने खाते को एसबीआई ऐप, इंटरनेट बैंकिग, बैंक की शाखा में जाकर यहां तक की एटीएम से लिंक करा सकते हैं।
नेटबैंकिग के जरिए ऐसे करें आधार लिंक
- आपको बैंक की वेबसाइट bank.sbi या फिर www.sbi.co.in पर जाना होगा। यहां मेन पेज बैनर Link your AADHAAR Number with your bank पर क्लिक करें।
- अपने आधार नंबर को जोड़ने करने के लिए स्क्रीन पर दिख रहे नियमों को फॉलो करें। मैपिंग की स्थिति की जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।
- एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल www.onlinesbi.com पर लॉग इन करें। यहां आपको "My Accounts" के तहत "Link your Aadhaar number" पर जाए।
- अब अगले पेज पर खाता संख्या का चयन करें, आधार संख्या दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। मैपिंग की स्थिति की जानकारी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।
ऐप से करें आधार के साथ लिंकिंग
- एसबीआई खाताधारक ऐप से खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं।
- एसबीआई एनीवेयर पर्सनल मोबाइल ऐप खोलें रिकवेस्ट पर क्लिक करें। आधार विकल्प को चुनें, आधार लिंकिंग विकल्प को चुनें। उसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू से सीआईएफ नंबर को चुनें। अपना आधार नंबर डालें और पुष्टि करें, नियम और शर्तों को पढ़कर टिक लगाएं।
- सबमिट बटन और क्लिक करें, आपको मेसेज मिलेगा कि आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक हो चुका है। प्रोसेस को पूरा करने के लिए ओके पर क्लिक करें।
बैंक जाकर इस तरह करें लिंक
अगर आप नेट बैंकिंग नहीं इस्तेमाल करते हैं तो आप बैंक जाकर खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। यहां आपको अपने आधार की एक फोटो कॉपी देनी होगी। इसके साथ ही पासबुक भी लेकर जाएं। अब आपको एक फॉर्म को भरकर सब्मिट करना है। जब आपका खाता आधार से लिंक हो जाएगा तो आपको बैंक की ओर से एसएमएस भेजकर जानकारी दे दी जाएगी। बता दें अगर आपके आधार और बैंक दी गई मोबाइल नंबर अलग-अलग हैं तो लिंक नहीं होगा।
एटीएम से लिंक करना बेहद आसान
- सबसे पहले एसबीआई के एटीएम पर जाएं। अपना कार्ड मशीन में डाल कर पिन डालें। सर्विस रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अकाउंट के प्रकार करंट/सेविंग को चुनें, अपना आधार नंबर डालें।
- कन्फर्म के लिए अपना आधार नंबर फिर से डालें, आपका आवेदन बैंक द्वारा स्वीकार कर लिया जाएगा। आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications