आधार कार्ड भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार एक सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड भारत में रहने वाले लोगों के लिए आधार एक सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इस समय सिम खरीदने से लेकर सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी का आवेदन करने तक के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है।

बैंक खातों को आधार से लिंक करना अनिवार्य
आपको चाहे अपने घर का काम करना हो या फिर बैंकिग का कामकाज सभी जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, सभी सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड पेश करना जरूरी है। सरकार ने सभी बैंकों के खातों को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। सरकार यह प्रक्रिया नए और पुराने खातों, दोनों पर ही लागू कर चुकी है। लेकिन अभी भी बहुत से लोग हैं जिनके बैंक अकाउंट आधार खाते से लिंक नहीं हैं।
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में अगर आपका अकाउंट है तो आपको अपने अकाउंट को आधार से जरूर जोड़ लेना चाहिए। अगर अकाउंट होल्डर अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो किसी भी ट्रांजेक्शन में परेशानी हो सकती है। एसबीआई ने कस्टमर्स को लिंक कराने के कई ऑप्शन दिए हैं। इसे काफी आसानी से कुछ प्रक्रियाओं को पूरी कर लिंक कराए जा सकते हैं।
एसएमएस के जरिए लिंक करें खाता
एसबीआई खाताधारक एक आसान एसएमएस के जरिए बैंक खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं। यहां ध्यान रखना जरूरी है कि ग्राहक का मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट में रजिस्टर होना चाहिए|
- मेसेज टाइप करें। UID मेसेज को 567676 पर भेज दें।
- आपको आधार बैंक खाते से लिंक होना का मेसेज मिल जाएगा।
- अगर आपका आधार लिंक नहीं होगा तो उस स्तिथि में भी आपको मेसेज और बैंक शाखा में जाने के लिए कहा जाएगा।
- अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते में रजिस्टर नहीं है तो भी आपको मेसेज मिल जाएगा।
मोबाइल ऐप की मदद से आधार के साथ लिंक करें
- एसबीआई खाताधारक ऐप से खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं।
- एसबीआई Anywhere Personal मोबाइल ऐप खोलें
- ‘रिकवेस्ट' पर क्लिक करें, आधार विकल्प को चुनें, ‘आधार लिंकिंग' विकल्प को चुनें। उसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू से सीआईएफ नंबर को चुनें।
- अपना आधार नंबर डालें और पुष्टि करें, नियम और शर्तों को पढ़कर टिक लगाएं।
- सबमिट बटन और क्लिक करें, आपको मेसेज मिलेगा कि आपका आधार नंबर बैंक खाते से लिंक हो चुका है।
- प्रकिर्या को पूरा करने के लिए ओके पर क्लिक करें।
इंटरनेट बैंकिंग से करा सकते हैं लिंक
- एसबीआई की अधिकारिक वेबसाइट www.onlinesbi.com पर जाएं
- अपने इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट में लॉग-इन करें, ई-सर्विसेस पर क्लिक करें।
- अब अपडेट आधार विथ ई-अकाउंट को चुनें, अब अपना पासवर्ड डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब ड्रॉपडाउन मेन्यू में जाकर सीआईएफ नंबर को चुनें। अब अपन आधार नंबर दो बार डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका आधार आपके एसबीआई अकाउंट से लिंक हो जाएगा
एटीएम से ऐसे करें लिंक
- एसबीआई के एटीएम पर जाएं। अपना कार्ड मशीन में डाल कर पिन डालें। सर्विस रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। अब आधार रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अकाउंट के प्रकार करंट/सेविंग को चुनें, अपना आधार नंबर डालें।
- कन्फर्म के लिए अपना आधार नंबर फिर से डालें, आपका आवेदन बैंक द्वारा स्वीकार कर लिया जाएगा। आपका आधार बैंक अकाउंट से लिंक कर दिया जाएगा।
बैंक जाकर एसबीआई खाते को आधार से लिंक करें
आप अपनी बैंक शाखा जाकर भी अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा सकते हैं। ऑरिजनल आधार कार्ड और उसकी एक कॉपी साथ में ले जाएं। आधार लिंक फॉर्म भर उसके आधार कॉपी के साथ जमा कर दें। प्रतिनिधि आपसे ऑरिजनल आधार देखने के लिए मांग सकता है। प्रतिनिधि आपका आवेदन रजिस्टर कर आपको रसीद दे देगा। उसके बाद आपका आधार आपके बैंक खाते के साथ लिंक हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 11 मार्च को चांदी महंगा हुआ या सस्ता? जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications