DigiLocker Link Demat Account And Mutual Funds Account: आज के डिजिटल जमाने में समय में किसी भी प्रकार के दस्तावेज के ऑनलाइन सबमिट या वैरिफाइ किए जाते हैं। ऐसे में सरकार ने दस्तावेजों को ऑनलाइन सुरक्षित तरीके से रखने के लिए एक वॉलेट बनाया है जिस डिजिलॉकर के नाम से जाना जाता है।
डिजिलॉकर एक क्लाउड-बेस्ड डिजिटल वॉलेट है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा विकसित और संचालित किया गया है। डिजिलॉकर के माध्यम से सरकार ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (RC), बैंक खाता विवरण, बीमा पॉलिसी, शैक्षणिक मार्कशीट आदि को ऑनलाइन संभालकर रखती है, जिसे आप जरूरत पड़ने पर आसानी के साथ एक्सेस कर सकते हैं।

डिजिलॉकर में रखे दस्तावेज कानूनी रूप से मूल दस्तावेजों के बराबर माने जाते हैं। ऐसे में यदि आपका डिमैट खाता य म्यूचुअल फंड अकाउंट डिजिलॉकर से लिंक नहीं तो आप इसे आसानी के साथ लिंक करा सकते हैं। चलिए जानते हैं कि किन स्टेप्स को फॉलो कर डीमैट और म्यूचुअल फंड अकाउंट्स को लिंक कर सकते हैं...
डीमैट अकाउंट्स को डिजिलॉकर से लिंक करने का सिंपल स्टेप्स
- डिजिलॉकर की वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
- मोबाइल नंबर या आधार से साइन अप करें
- इसके बाद OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।
- 'Profile' सेक्शन में जाएं और अपना PAN नंबर लिंक करें
- होमपेज पर "Search Documents" पर क्लिक करें।
- वहां 'NSDL, 'CDSL या "CAMS/KFinTech" (म्यूचुअल फंड के लिए) सर्च करें।
- "Demat Holdings Statement" या "Mutual Fund Statement (CAS)" जैसे विकल्प चुनें।
- जारी करने वाली संस्था चुनें और आवश्यक विवरण जैसे PAN, जन्म तिथि या क्लाइंट ID भरें।
- वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपके दस्तावेज़ अपने आप डिजिलॉकर में सेव हो जाएंगे।
- यदि आप किसी Nominee को जोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए Nominee या Sharing Settings में जाएं।
- किसी भरोसेमंद व्यक्ति जिसे आप नॉमिनी बनाना चाहते हैं, उसका ईमेल या मोबाइल नंबर जोड़ें।
- आपकी मृत्यु की स्थिति में वही व्यक्ति आपके वित्तीय दस्तावेज़ों को एक्ससेस कर पाएगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
