Gold खरीदने से पहले जानें कैरेट का मतलब, बच जाएंगे फ्रॉड से

नई दिल्ली। आज यानी 26 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस दिन सोने की खरीदारी के काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आमतौर पर भारतीय कुछ न कुछ गोल्ड खरीदते ही हैं। लेकिन इस बार देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में उम्मीद है कि देश में ऑनलाइन गोल्ड की अच्छी खासी बिक्री जरूर होगी। ऐसा इसलिए है कि भारतीय अपनी परंपरा का पालन पूरी कोशिश भर करते जरूर हैं। अगर आप भी आज गोल्ड ऑनलाइन खरीदने की सोच रहे हैं तो उसकी शुद्धता को लेकर जानकारी कर लें। देश में सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है। लेकिन आमतौर पर लोगों को नहीं पता है कि कैरेट के हिसाब से गोल्ड की शुद्धता क्या होती है। ऐसे में आइये जानते हैं कि कैरेट से कैसे समझें कि गोल्ड कितना शुद्ध है। कैरेट के हिसाब से सोने की शुद्धता जेवर के अलावा सोने के सिक्कों, बार में भी लागू होती है।

सोने की शुद्धता 4 प्रकार कैरेट से मापते हैं

सोने की शुद्धता 4 प्रकार कैरेट से मापते हैं

अगर आप अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने की खरीदने की सोच रहे हैं, तो उसकी शुद्धता पर ध्यान देना जरूरी है। सोना की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है। ज्यादा कैरेट होने से सोने की शुद्धता ज्यादा होती है। अलग-अलग शुद्धता वाले सोने को कई सोने पर आधारित चीजों को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है जैसे सिक्के, ज्वैलरी आदि। इसके आधार पर इनकी कीमत भी तय की जाती है। सोने में 4 कैरेट 24, 22, 18 और 14 होते हैं। 

24 कैरेट गोल्ड में कितनी शुद्धता

24 कैरेट गोल्ड में कितनी शुद्धता

24 कैरेट सोना 100 फीसदी शुद्ध होता है और उसमें कोई दूसरी धातु नहीं मिली होती है। स्थानीय बाजार में इसे 99.9 फीसदी शुद्ध के तौर पर जाना जाता है और इसका रंग चमकदार पीला होता है। 24 कैरेट का सोना 22 या 18 कैरेट सोने से ज्यादा महंगा होता है। यह मुलायम और लचीला होता है और इसलिए रेगुलर ज्वैलरी बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं जा सकता है। 

22 कैरेट गोल्ड में कितनी शुद्धता

22 कैरेट गोल्ड में कितनी शुद्धता

22 कैरेट गोल्ड का अधिकतर इस्तेमाल ज्वैलरी बनाने में होता है। 22 कैरेट सोने में धातु के 22 भाग सोना होता है और बाकी दो में दूसरी धातुएं जैसे सिल्वर, जिंक, निकल और दूसरी मिश्रित धातुएं होती हैं। इसे 91.67 फीसदी शुद्ध सोने के तौर पर भी जाना जाता है। मिश्रित धातुओं के होने से यह कठोर बन जाता है और इसलिए इसे ज्वैलरी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।

18 कैरेट गोल्ड में कितनी शुद्धता

18 कैरेट गोल्ड में कितनी शुद्धता

18 कैरेट के सोने में 75 फीसदी सोना और 25 फीसदी दूसरी धातुओं जैसे तांबा, चांदी मिली होती हैं। इस तरह के सोने को स्टोन स्टडेड ज्वैलरी बनाने और दूसरी डायमंड ज्वैलरी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। यह 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के मुकाबले कम महंगा होता है। इसका रंग हल्का पीला होता है। यह 22 या 24 कैरेट के मुकाबले ज्यादा मजबूत होता है। इसलिए लाइटवेट और ट्रेंडी ज्वैलरी बनाने और सादे डिजाइन तैयार करने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

14 कैरेट गोल्ड में कितनी शुद्धता

14 कैरेट गोल्ड में कितनी शुद्धता

14 कैरेट के सोने में 58.5 फीसदी शुद्ध सोना और बाकी दूसरी धातुओं का मिश्रण होता है। इसका भारत में ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+