आधार कार्ड आजकल हमारी जरूरत बन गयी है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है।
नई दिल्ली: आधार कार्ड आजकल हमारी जरूरत बन गयी है। इस समय भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। इस समय सिम खरीदने से लेकर सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी का आवेदन करने तक के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है। आपको चाहे अपने घर का काम करना हो या फिर बैंकिग का कामकाज सभी जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है। सरकारी योजनाओं का फायदा लेने के लिए आधार कार्ड पेश करना जरूरी है। बच्चों के Aadhaar कार्ड बनवाने वक्त रखें ये डॉक्यूमेंट

आधार कार्ड के साथ सबसे बड़ी समस्या इसका आकार और इसके कागज की सुरक्षा होती है क्योंकि जेब में इसे रखने पर इसके खराब होने का डर बना रहता है। इसके समाधान के लिए आधार नियामक संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधार पीवीसी कार्ड पेश किया है। सबसे पहले आपको बता दें कि पीवीसी आधार कार्ड, एटीएम वाले कार्ड की तरह ही है। ऐसे में पानी से खराब होने या टूटने का डर नहीं रहेगा। इसके अलावा नए पीवीसी आधार कार्ड में कई नए सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं।
एक मोबाइल नंबर से बनवाएं पूरे परिवार का आधार
आपको बता दें कि अगर आपके आधार से आपका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तब भी आप आपने पूरे परिवार के लिए नया पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। इस साल यूआईडीएआई ने अक्तूबर में पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) कार्ड लॉन्च किया था। यह एटीएम कार्ड की तरह दिखता है। अब यूआईडीएआई ने एक नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत परिवार का कोई एक व्यक्ति सभी सदस्यों के लिए अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर पीवीसी कार्ड बनवा सकता है। मौजूदा नियमों के तहत आधार कार्ड में रजिर्स्टड मोबाइल नंबर पर ही ओटीपी भेजने की व्यवस्था है। लेकिन यूआईडीएआई ने अब गैर-रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी ओटीपी की सुविधा दी है। ऐसे में परिवार का कोई सदस्य बाकी सदस्यों के पीवीसी कार्ड के लिए ऑर्डर दे सकता है। हालांकि, दोनों ही विकल्प मौजूद रहेंगे। गैर-रिजस्टर्ड नंबर पर आधार का प्रिव्यू देखने की सुविधा नहीं मिलेगी। जबकि रजिस्टर्ड मोबाइल पर यह सुविधा होती है।
पीवीसी आधार कार्ड की खासियत
आपको मामूम होगा कि आधार पीवीसी कार्ड पूरी तरह से वाटर प्रूफ, शानदार प्रिंट और लैमिनेटेड है। आप अब इसे हर जगह ले जा सकते हैं, इसके बारे में चिंता किए बिना कि बारिश से भी इसे नुकसान हो सकता है। अपने आधार पीवीसी को अब ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवा सकते हैं। वहीं प्लास्टिक कार्ड के रूप में नया आधार टिकाऊ है, दिखने में आकर्षक है और लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है। सिक्योरिटी फीचर्स में होलोग्राम, गिलोच पैटर्न, घोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्स्ट होगा।
सिर्फ 50 रुपये में मिलेगा एटीएम कार्ड जैसा आधार
डेबिट-क्रेडिट कार्ड की तरह दिखने वाला नया आधार महंगा नहीं है। यूआईडीएआई ने आम लोगों की सुविधा को देखते हुए इसके लिए सिर्फ 50 रुपये का शुल्क रखा है। आप जितने लोगों का पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, उतने लोगों के लिए आपको फी जमा करनी होगी। यदि आपके परिवार में पांच लोग हैं तो आपको 250 रुपये का शुल्क अदा करना होगा।
ऑनलाइन बनवाएं आधार पीवीसी कार्ड
- नया आधार पीवीसी कार्ड के लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं। यहां माय आधार सेक्शन में जाकर ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप आधार का 12 डिजिट का नंबर या 16 डिजिट का वर्चुअल आईडी या 28 डिजिट का आधार एनरॉलमेंट आईडी डालें।
- अब आप सिक्योरिटी कोड या कैप्चा भरें और ओटीपी के लिए सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दी गई खाली जगह में भरें और सबमिट करें।
- अब आपको आधार पीवीसी कार्ड का एक प्रीव्यू आपको सामने होगा। इसेक बाद आप नीचे दिए गए पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप पेमेंट पेज पर चले जाएंगे, आपको यहां 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी। पेमेंट पूरा करने के बाद आपके आधार पीवीसी कार्ड का ऑर्डर प्रोसेस पूरा हो जाएगा
- पूरी प्रॉसेस कंप्लीट हो जाने के बाद यूआईडीएआई पांच दिन के अंदर आधार प्रिंट करके भारतीय डाक को सुपुर्द कर देगा। इसके बाद डाक विभाग स्पीड पोस्ट के जरिए उसे आपके घर तक पहुंचा देगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
