नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार की सबसे सफल योजनाओं में एक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में किसी भी वक्त जुड़ा जा सकता है। अगर किसी किसान ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन इस योजना के लिए नहीं कराया है, तो अभी भी करा सकता है। इस योजना के तहत प्रत्येक किसान को साल में 6000 रुपये दिया जाता है। यह पैसा 3 बार में दिया जाता है। इस प्रकार हर चार महीने में 2000 रुपये किसानों के बैंक खाते में भेज दिया जाता है। इसलिए अगर अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तुरंत करा लें। अगर इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराया है और पैसा नहीं मिलना शुरू नहीं हुआ है, तो उसे भी चेक कर सकते हैं। और इस दौरान जो भी कमी मिले उसे सही कर सकते हैं, जिससे जल्द ही पैसा मिलना शुरू हो जाए।
इन दिक्कतों की वजह से नहीं मिल पा रहा है पैसा
काफी किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन तो पीएम किसान योजना के लिए करा लिया है, लेकिन कुछ कॉलम अधूरे हैं। ऐसे किसानों को रजिस्ट्रेशन के बाद भी पैसा नहीं पा रहा है। अगर आपको भी रजिस्ट्रेशन के बाद पैसा नहीं मिल रहा है तो आप तुरंत चेक करें। आमतौर पर पीएम किसान के रजिस्टर में दर्ज आपके नाम और आधार कार्ड में दर्ज नाम में अंतर की समस्या सामने आ रही है। इसके अलावा आधार नंबर की कमी भी है बड़ी समस्या है। जैसे ही आप अपना नाम चेक करेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि समस्या क्या है। इसे आप ऑनलाइन दूर भी कर सकते हैं। जैसे ही आप इस दिक्कत को दूर करेंगे, आपको पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। आइये जानते हैं कि इसके लिए क्या करना होगा।
सबसे पहले आप नीचे दिए लिंक को क्लिक करें-
https://pmkisan.gov.in/
इसके बाद आगे बताए कदमों के अनुसार काम करें -
पीएम किसान में दर्ज नाम को कैसे सही करें
-जैसे ही आप ऊपर बताए लिंक को क्लिक करेंगे, तो पीएम किसान की वेबसाइट खुल जाएगी।
-अब यहां पर फार्मर कार्नर काा टैब क्लिक करें
-यहां ड्रॉप डाउन लिस्ट से आपको 'आधार फेलियर रिकॉर्ड' पर क्लिक करना होगा
-अब एक नया पेज खुलेगा, जहां पर आपको अपने आधार नंबर के साथ दिए गए कैप्चा कोड को डालना होगा। इसके बाद क्लिक करें
-यहां पर आपको एडिट का विकल्प दिखेगा
-यहां पर आप आधार कार्ड में दर्ज नाम के अनुसार अपना नाम पीएम किसान के रिकॉर्ड में सुधार सकते हैं
पीएम किसान ऐप से भी ले सकते हैं मदद
अगर आपको लगता है कि यह काम आप वेबसाइट के माध्यम नहीं करना चाहते हैं, तो आप इस काम को पीएम किसान सम्मान निधि ऐप से भी कर सकते हैं। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप को एनआईसी ने तैयार किया है। इस एप के जरिए पीएम किसान योजना से जुड़ी लगभग सभी सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इस ऐप के जरिए आप पीएम किसान योजना के लिए पंजीकरण भी करा सकते हैं। इसके अलावा यह भी देख सकते हैं कि सरकार ने आपके खाते में पीएम किसान योजना का पैसा भेजा की नहीं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
