नई दिल्ली। सुरक्षित और अच्छा ब्याज देने वाली सरकारी स्कीम सार्वजनिक भविष्य निधि खाता (पीपीएफ) वाकई एक खास योजना है। इस योजना में पैसे जमा करने पर जहां इनकम टैक्स की छूट मिलती है, वहीं अच्छा टैक्स फ्री ब्याज भी मिलता है। हालांकि अभी भी बहुत से लोगों को पीपीएफ का पूरा फायदा उठाने का तरीक नहीं मालूम है। यही कारण है कि लोग पीपीएफ का पूरा फायदा नहीं उठा पाते हैं। अगर पीपीएफ स्कीम का पूरा फायदा उठाया जाए तो करीब 18 लाख रुपसे तक का ब्याज लिया जा सकता है। पीपीएफ स्कीम पूरा होने पर जब इसका पैसा मिलता है, तो वह पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है। जिस वित्तीय वर्ष में यह पैसा मिलता है उसमें यह पूरी तरह से टैक्स फ्री होता है। वहीं अगर आप किसी कारण से दिवालिया घोषित हो जाते हैं, तो भी पीपीएफ का पैसा कोर्ट भी जब्त नहीं कर सकता है। पीपीएफ में जमा पैसे की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। इस प्रकार से यह एक सबसे अच्छी निवेश योजना बन जाती है।

जानिए पीपीएफ खोलने के न्यूनतम जमा राशि के बारे में
पीपीएफ खाता न्यूनतम 500 रुपये जमा करके खोला जा सकता है। इसके बाद पीपीएफ में हर वित्तीय साल में न्यूनतम 500 रुपये एक बार में जमा करना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका पीपीएफ अकाउंट चलता रहेगा। आइये अब जानते हैं कि सबसे ज्यादा ब्याज कैसे लिया जा सकता है। इस वक्त पीपीएफ में 7.1 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
1000 रुपये महीना जमा पर जानें कितना मिलेगा ब्याज
अगर आप पीपीएफ खाते में 1000 रुपये महीने जमा करेंगे तो कुल मिलाकर 15 साल में 1.80 लाख रुपये जमा हो जाएंगे। इस जमा पर 1.45 लाख रुपये ब्याज के रूप में दिया जाएगा। इस प्रकार अंत में कुल मिलाकर आपको 325,457 रुपये वापस मिलेगा।
2000 रुपये महीना जमा पर जानें कितना मिलेगा ब्याज
पीपीएफ खाते में 2000 रुपये महीने जमा करेंगे तो आप कुल मिलाकर 15 साल में 3.60 लाख रुपये जमा करेंगे। इस पैसे पर 2.90 लाख रुपये ब्याज के रूप में आपको दिया जाएगा। ऐसे में अंत में आपको 650,913 रुपये वापस मिल जाएगा।
3000 रुपये महीना जमा पर जानें कितना मिलेगा ब्याज
पीपीएफ में अगर 3000 रुपये महीने जमा किया जाए तो 15 साल में 5.40 लाख रुपये जमा हो जाता है। बाद में इस जमा पैसे पर कुल मिलाकर 4.36 लाख रुपये ब्याज के रूप में दिया जाता है। ऐसे में अंत में आपको 976,370 रुपये वापस मिलता है।
4000 रुपये महीना जमा पर जानें कितना मिलेगा ब्याज
पीपीएफ खाते में अगर 4000 रुपये महीने जमा किया जाए तो 15 साल में 7.20 लाख रुपये जमा हो जाएगा। इस जमा पर करीब 5.81 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिल जाएगा। ऐसे में अंत में कुल मिलाकर 1,301,827 रुपये वापस मिल जाता है।
5000 रुपये महीना जमा पर जानें कितना मिलेगा ब्याज
पीपीएफ में अगर 5000 रुपये महीने जमा किया जाए तो 15 साल में 9.00 लाख रुपये जमा हो जाएगा। इस जमा पैसे पर बाद में आपको 7.27 लाख रुपये ब्याज के रूप में दिया जाएगा। ऐसे में पीपीएफ पूरा होने पर आपको 1,627,284 रुपये मिल जाएगा।
6000 रुपये महीना जमा पर जानें कितना मिलेगा ब्याज
पीपीएफ में 6000 रुपये महीने जमा करने पर 15 साल में 10.80 लाख रुपये जमा हो जाएगा। इस जमा पर 8.72 लाख रुपये ब्याज के रूप दिया जाएगा। अंत में आपको कुल मिलाकर 1,952,740 रुपये वापस किया जाएगा।
7000 रुपये महीना जमा पर जानें कितना मिलेगा ब्याज
पीपीएफ खाते में 7000 रुपये महीने जमा करने पर 15 साल में 12.60 लाख रुपये जमा हो जाएगा। इस जमा पर आपको 10.18 लाख रुपये ब्याज के रूप दिया जाएगा। इस प्रकार अंत में कुल मिलाकर 2,278,197 रुपये वापस मिल जाएगा।
8000 रुपये महीना जमा पर जानें कितना मिलेगा ब्याज
पीपीएफ खाते में अगर 8000 रुपये महीने जमा किया जाए तो 15 साल में 14.40 लाख रुपये जमा हो जाएगा। इस जमा पर 11.63 लाख रुपये ब्याज के रूप में दिया जाएगा। अंत में कुल मिलाकर आपको 2,603,654 रुपये वापस मिल जाएगा।
9000 रुपये महीना जमा पर जानें कितना मिलेगा ब्याज
पीपीएफ में अगर 9000 रुपये महीने जमा किया जाए तो कुल मिलाकर 15 साल में 16.20 लाख रुपये जमा हो जाएगा। इस जमा पर 13.09 लाख रुपये ब्याज के रूप में दिया जाएगा। इस प्रकार आपको कुल मिलाकर 2,929,111 रुपये मिल जाएंगे।
10000 रुपये महीना जमा पर जानें कितना मिलेगा ब्याज
पीपीएफ में 10000 रुपये महीने जमा करने पर 15 साल में 18.00 लाख रुपये जमा हो जाएगा। इस जमा पर 14.54 लाख रुपये ब्याज के रूप में कमाया जा सकता है। अंत में आपको कुल मिलाकर 3,254,567 रुपये मिल जाएगा।
11000 रुपये महीना जमा पर जानें कितना मिलेगा ब्याज
पीपीएफ में 11000 रुपये महीने जमा किया जाए तो 15 साल में 19.80 लाख रुपये जमा हो जाएगा। इस जमा पर 16.00 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिल जाएगा। इस प्रकार कुल मिलाकर 3,580,024 रुपये अंत में मिलेगा।
ये है पीपीएफ में सबसे ज्यादा ब्याज लेने का तरीका
पीपीएफ में अगर हर साल अधिकतम 12500 रुपये यानी साल में 1.5 लाख रुपये जमा किया जाए, तो सबसे ज्यादा ब्याज मिलेगा। पीपीएफ में वैसे भी किसी भी वित्तीय साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये ही जमा किया जा सकता है। अगर 15 साल तक 1.5 लाख रुपये जमा किया जाए तो यह 22.50 लाख रुपये होता है। वहीं इस जमा पैसे पर अधिकतम 18.18 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिल जाएगा। इस प्रकार अंत में पीपीएफ से 40.68 लाख रुपये मिल जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications