नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने '2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर' लांच किया है। इस ऑफर के तहत जहां रिलायंस जियो ग्राहक 1 साल के लिए अपना फोन रिचार्ज करा सकते हैं, वहीं इस ऑफर के तहत अगर आप रिलायंस जियो के ग्राहक नहीं हैं, तो फ्री में जियो फोन लेकर 1 साल तक मोाबइल चला सकते हैं। यह ऑफर उन लोगों के लिए काफी अच्छा है, जिनके पास महंगे फीचर फोन नहीं है, जिसके चलते वह रिलायंस जियो की सुविधा नहीं इस्तेमााल कर पा रहे हैं। रिलायंस जियो अपने 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत लोगों को जियो फोन फ्री में दे रही है। इस ऑफर के तहत मिलने वाले जियोफोन की 1 साल की वैलेडिटी के अलावा रोज आधा जीबी डेटा और फ्री एसएमएस की सुविधा के साथ नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉल की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा जियो एप भी फ्री में चला सकेंगे।
आइये जानते हैं कैसे फ्री में मिलेगा जियो फोन ...
2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में फ्री मिल रहा है जिया फोन
रिलायंस जियो और अन्य मोबाइल कंपनियों ने पिछले महीने की अपने रिचार्ज का रेट करीब 40 फीसदी तक बढ़ा दिया है। इसके बाद अचानक रिलायंस जियो ने अपना 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लांच कर दिया। इस ऑफर का फायदा कंपनी उन लोगों को भी दे रही है, जिनके पास फीचर फोन नहीं हैं। अगर किसी के पास महंगा फीचर फोन नहीं है, तो वह 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत 1 साल के रिचार्ज की कीमत देकर फ्री में जियो फोन ले सकता है। 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत 2020 रुपये में फ्री जियो फोन के अलावा 1 साल की वैलेडिटी मिलेगी। इस 1 साल के दौरान लोग रोज हाई स्पीड 0.50 जीबी डेटा रोज फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं रोज 100 एसएमएस फ्री में दिए जा रहे हैं। इसके अलावा जियो एप का इस्तेमाल भी फ्री होगा। इसके अलावा नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल पूरे 1 साल तक फ्री रहेगी।
पुराने ग्राहकों को 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में क्या मिलेगा
अगर आप पहले से ही रिलायंस जियो के ग्राहक हैं तो आपको 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के तहत 2020 रुपये से रिचार्ज कराने पर 1 साल की वैलेडिटी मिलेगी। इस दौरान रोज 1.50 जीबी हाईस्पीड डेट मिलेगा। रोज 100 एसएमएस फ्री में कर सकेंगे। इसके अलावा जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 12000 मिनट फ्री मिलेंगे।
कितना फायदेमंद है 2020 हैप्पी न्यू ईयर ऑफर
रिलायंस जियो ने अपने 1 साल के रिचार्ज प्लान की कीमत हाल ही में बढ़ा दी है। अब जियो के 1 साल के रिचार्ज प्लान की रेग्युलर कीमत 2199 रुपये है। वहीं 2020 हैप्पी न्यू ईयर के तहत यह सब कुछ 2020 रुपये में मिल रहा है। इस प्रकार यह प्लान करीब 179 रुपये सस्ता पड़ रहा है।
रिलायंस जियो के रेग्युलर 1 साल के रिचार्ज प्लान की कीमतें
-रिलायंस जियो का पहला 1 साल का रिचार्ज प्लान 1299 रुपये का है। यह सस्ता रिचार्ज प्लान उन लोगों के लिए है, कम डेटा चाहते हैं। इस प्लान में 1 साल के लिए केवल 24 जीबी डेटा मिलेगा। बाकी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा पूरे साल मिलती है।
-दूसरा रेग्युलर 1 साल का रिचार्ज प्लान 2199 रुपये में दिया जा रहा है। इसमें 1 साल की वैलेडिटी के साथ डेली 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलेगा। इसके अलावा जियो से जियो अनलिमिटेड कॉल फ्री होगी। इसके अलावा अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 12000 मिनट फ्री में मिलेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications