Amul दे रही कारोबार करने का मौका, जानिए कैसे होगी हर महीने लाखों की कमाई

अगर आप कम पैसे में बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आप अमूल के डेयरी बिजनेस में निवेश के जरिए अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं।

नई द‍िल्‍ली: अगर आप कम पैसे में बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आप अमूल के डेयरी बिजनेस में निवेश के जरिए अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। कोई भी व्यक्ति अमूल के डेयरी बिजनेस के लिए इसकी फ्रेंचाइजी ले सकता है। फ्रेंचाइजी के जरिए लोगों को काफी मुनाफा हो सकता है। तो अगर आप भी नए साल के साथ एक नई शुरुआत करने का सोच रहे तो ये खबर आपके ल‍िए वाकई बड़े काम की है।

How To Get Amul Franchise Start Your Own Business Earn Money

बता दें कि देशभर में अमूल का अपना एक कस्टमर बेस के अलावा हर शहर में इसके अपने आउटलेट हैं। आज हम आपको अमूल की फ्रेंचाइजी से ले सकते हैं इसके बारे में बताएंगे। इसके अलावा इसके लिए कितने निवेश की जरूरत होगी इसपर भी चर्चा करेंगे। छोटे निवेश में हर महीने नियमित कमाई की जा सकती है।

 कम लागत के साथ शुरु करें ब‍िजनेस

कम लागत के साथ शुरु करें ब‍िजनेस

अमूल बिना किसी रॉयल्‍टी या प्रॉफिट शेयरिंग के फ्रेंचाइजी ऑफर कर रही है। यही नहीं, अमूल की फ्रेंचाइजी लेने का खर्च भी बहुत ज्‍यादा नहीं है। आप 2 लाख से लेकर 6 लाख रुपए खर्च करके अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं। कारोबार की शुरुआत में ही अच्‍छा खासा प्रॉफिट कमाया जा सकता है।

 अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी कर रहा ऑफर

अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी कर रहा ऑफर

आपकी जानकारी के ल‍िए बता दें कि अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर कर रहा है। अगर आप अमूल आउटलेट, अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्‍योस्‍क की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो इसमें लगभग 2 लाख रुपए का निवेश करना होगा। इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्‍योरिटी के तौर पर 25 हजार रुपए, रिनोवेशन पर 1 लाख रुपए, इक्‍वीपमेंट पर 75 हजार रुपए का खर्च आता है। इसकी अधिक जानकारी आपको फ्रेंचाइजी पेज पर मिल जाएगी।

अगर आप अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर चलाना चाहते हैं और इसकी फ्रेंचाइजी के लिए प्लान करना है तो इसका निवेश थोड़ा ज्यादा है। इसे लेने के लिए आपको करीब 5 लाख रुपए का निवेश करना होगा। इसमें ब्रांड सिक्‍योरिटी 50 हजार रुपए, रिनोवेशन 4 लाख रुपए, इक्‍वीपमेंट 1.50 लाख रुपए शामिल हैं।

 जानि‍ए कितनी होगी कमाई

जानि‍ए कितनी होगी कमाई

अमूल के मुताबिक, फ्रेंचाइजी के जरिए हर महीने लगभग 5 से 10 लाख रुपए की बिक्री हो सकती है। हालांकि, यह जगह पर भी निर्भर करता है। अमूल आउटलेट लेने पर कंपनी अमूल प्रोडक्‍ट्स के मिनिमम सेलिंग प्राइस यानी एमआरपी पर कमीशन देती है। इसमें एक मिल्‍क पाउच पर 2.5 फीसदी, मिल्‍क प्रोडक्‍ट्स पर 10 फीसदी और आइसक्रीम पर 20 फीसदी कमीशन मिलता है। अमूल आइसक्रीम स्‍कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी लेने पर रेसिपी बेस्‍ड आइसक्रीम, शेक, पिज्‍जा, सेंडविच, हॉट चॉकेलेट ड्रिंक पर 50 फीसदी कमीशन मिलता है। वहीं, प्री-पैक्‍ड आइसक्रीम पर 20 फीसदी और अमूल प्रोडक्‍ट्स पर कंपनी 10 फीसदी कमीशन देती है।

 अमूल फ्रेंचाइजी के कैसे करें आवेदन

अमूल फ्रेंचाइजी के कैसे करें आवेदन

अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको सबसे पहले इस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा http://www.amul.com/
-यहां पर आपको सबसे नीचे राइट साइड पर अमूल पार्लर लिखा दिखेगा
-आपको अमूल पार्लर पर क्लिक करना होगा, अमूल पार्लर पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
-इस पेज पर अमूल के पार्लर खोलने से जुड़ी हर तरह की जानकारी मिलेगी -अमूल पार्लर पेज पर ही आपको तीसरे नंबर पर ऑनलाइन फॉर्म फॉर अमूल पार्लर मिलेगा।
आपको इस पर क्लिक करना है, ऑनलाइन फॉर्म फॉर अमूल पार्लर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
-इस पेज में आपको कुछ जानकारी भरने को कहा जाएगा।
-जानकारी भरने के बाद इसी पेज में सबसे नीचे सबमिट दिखेगा, आप उस पर क्लिक करे दें।
-क्लिक करने के साथ ही आपका अमूल पार्लर खोलने से जुड़ा ये फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
-फॉर्म सबमिट होने के कुछ महीनों बाद आपको अमूल और से फोन आएगा। -फोन पर आपको आगे की प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा
-इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको अमूल की फ्रेंचाइजी मिल जाएगी

 यहां भी कर सकते है संपर्क

यहां भी कर सकते है संपर्क

अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो [email protected] पर मेल करके भी जानकारी ले सकते हैं।
वहीं अमूल की फ्रेंचाइजी की पूरी जानकारी लेने के लिए आप http://amul.com/m/amul-scooping-parlours इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
इसके अलावा अमूल की फ्रेंचाइजी की पूरी जानकारी के लिए https://amul.com/m/amul-franchise-business-opportunity पर भी क्लिक कर सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+