नई दिल्ली। आपकी नौकरी चाहे पेंशन देने वाली हो चाह न हो, लेकिन अब मोदी सरकार ने एक पेंशन स्कीम शुरू कर दी है। यह पेंशन स्कीम ऐसी है जिसमें कोई भी भाग ले सकता है। इसमें आप अपनी क्षमता के अनुसार निवेश करके 5000 रुपये महीना तक की पेंशन के हकदार हो सकते हैं। इस पेंशन की गारंटी भारत सरकार की है, ऐसे में कोई गड़बड़ी की आशंका नहीं है। इस पेंशन स्कीम में आपकी तरफ से जमा पैसे के हिसाब से सरकार भी हर माह योगदान करती है। यह पेंशन आपको 60 साल के बाद शुरू हो जाएगी। सरकार की यह पेंशन योजना पेंशन फंड रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) संचालित कर रहा है। लाखों लोग इस पेंशन स्कीम में भाग लेकर पेंशन का लाभ ले रहे हैं।
कौन सी है यह पेंशन योजना
मोदी सरकार की यह पेंशन योजना अटल पेंशन योजना है। यह पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के दायरे में लाने के लिए शुरू की गई है। मोदी सरकार ने 2015-16 के बजट में इस योजना की शुरुआत की थी। इस पेंशन योजना में शामिल लोगों को जीवनभर न्यूनतम पेंशन की गारंटी मिलती है। इस पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष की आयु से लेकर मृत्यु तक हर माह 1 हजार रुपये से लेकर 5 हजार रुपये की पेंशन दी जाती है। यहां पर हर महीने 1 हजार रुपये, 2 हजार रुपये, 3 हजार रुपये, 4 हजार रुपये या 5 हजार रुपये पेंशन लेने का विकल्प है।
इस योजना में अगर 18 साल का व्यक्ति न्यूनतम 210 रुपये महीने का निवेश शुरू करें तो उसे 60 साल का होने पर 5000 रुपये महीने की गारंटीड पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। वहीं बाद में उसके नॉमिनी को 8.5 लाख रुपये अलग से मिलेगा।
पेंशन लेने वाली की मृत्यु के बाद नॉमिनी को मिलेगी पेंशन
अटल पेंशन योजना में निवेश करने वाले की मृत्यु के बाद पति या पत्नी को यह पेंशन मिलती रहेगी। पत्नी या पति की मृत्यु के बाद 60 वर्ष की आयु पर आपके पेंशन फंड में जो राशि थी, वह नॉमिनी को दे दी जाती है।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
https://npscra.nsdl.co.in/nsdl/scheme-details/APY_Scheme_Details.pdf
कैसे करें अटल पेंशन योजना में निवेश
अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में तीन तरह से पैसे जमा करने का विकल्प मिलता है। अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में हर माह, 3 महीने और 6 महीने में किस्ता जमा करने की सुविधा मिलती है। निवेशक चाहें तो अपने बैंक अकाउंट से ऑटो डेबिट सुविधा के तहत इसे जमा कर सकते हैं।
कैसे खोले अटल पेंशन योजना का अकाउंट
कोई भी अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के लिए आवेदन खोल सकता है। इसके लिए अपने नजदीकी या अपने पहले से चल रहे बैंक अकाउंट वाले बैंक की शाखा में जाकर अटल पेंशन योजना (एपीवाई) की शुरुआत कर सकते हैं। सभी सरकारी बैंक यह अकाउंट खोलने की सुविधा देते हैं। अगर आप चाहें तो अटल पेंशन योजना अकाउंट ऑनलाइन खुद भी खोल सकते हैं। अगर ऐसा करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।
https://enps.nsdl.com/eNPS/NationalPensionSystem.html
अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के बारे में 5 जरूरी बातें
-अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में निवेश के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल होनी चाहिए। बाद में पेंशन 60 साल की उम्र में शुरू होगी।
-अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के तहत ग्राहकों क न्यूनतम पेंशन मिलती है। इसमें 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की पेंशन लेने का विकल्प है।
-यदि कोई व्यक्ति 18 वर्ष की उम्र में इस योजना को लेता है, तो उसे हर महीने 1,000 रुपए की पेंशन पाने के लिए 42 रुपये का योगदान करना होगा। इसी तरह 3,000 रुपये की मासिक पेंशन पाने के लिए पाने के लिए 126 रुपये का हर महीने योगदान करना होगा।
-अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में 3 तरीके से पैसे को जमा किया जा सकता है। इसमें हर महीने, तीन महीने या फिर छह महीने में पैसे जमा किए जा सकते हैं।
-अटल पेंशन योजना (एपीवाई) 60 साल की उम्र के पहले बाहर निकलने के लिए विशेष परिस्थितियों में ही अनुमति है।
ये है अटल पेंशन योजना की बेवसाइट -
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications