किसी भी आर्थिक लेन-देन के लिए पैन कार्ड एक बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है। इसका उपयोग बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने, वाहन खरीदने-बेचने, आयकर रिटर्न दाखिल करने सहित कई अन्य जरूरी काम
नई दिल्ली: किसी भी आर्थिक लेन-देन के लिए पैन कार्ड एक बेहद अहम दस्तावेज बन चुका है। इसका उपयोग बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने, वाहन खरीदने-बेचने, आयकर रिटर्न दाखिल करने सहित कई अन्य जरूरी कामों में किया जाता है। 2 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी खऱीदने में भी पैन कार्ड की कॉपी देना अनिवार्य है।

इस जरूरी दस्तावेज के भी फर्जी बनने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में आप भी कोई भी ट्रांजेक्शन करने से पहले जान लें कि आपका भी पैन कार्ड कहीं फर्जी तो नहीं है। आपकी सतर्कता ही आपका बचाव हो सकती है। कुछ सरल तरीके हैं जिससे आसानी से आपके पैन कार्ड के असली या फर्जी होने की पहचान की जा सकती है। तो चलिए हम आपको बेहद आसान तरीका बतायेंगे कि कैसे सही पैन कार्ड की पहचान कर सकते हैं।
आयकर विभाग जारी करता है पैन कार्ड
आपको इस बात की जानकारी दें कि आयकर विभाग द्वारा पैन कार्ड जारी किया जाता है। जो कि 10 अंकों वाले पहचान संख्या वाले पैन कार्ड का इस्तेमाल लगभग हर आर्थिक लेन-देन में अनिवार्य कर दिया गया है। पैन कार्ड की उपयोगिता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आयकर विभाग ने इसे आधार से लिंक करना भी अनिवार्य किया है। पैन कार्ड हमारी पहचान का भी एक जरूरी दस्तावेज बन गया है।
ऐसे कर पैन कार्ड की पहचान
- आपको सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा।
- यहां पर आपको सीधी तरफ ऊपर की ओर ‘वेरीफाई योर पैन डिटेल्स' के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद में यूजर्स को पैन कार्ड की डिटेल भरनी होगीं।
- इसमें आपको पैन नंबर, पैन कार्ड होल्डर का पूरा नाम, उसकी जन्मतिथि आदि की जानकारी दी जाएगी।
- सही जानकारी भरने के बाद पोर्टल पर मैसेज आएगा कि भरी गई जानकारी आपके पैन कार्ड से मैच करती हैं या नहीं।
- इस तरह आप आसानी से पैन कार्ड की सत्यता का पता लगा सकते हैं।
बढ़ रहे हैं फर्जी पैन कार्ड के मामले
आपके जानकारी के लिए बता दें कि देशभर में हुए लॉकडाउन के बाद फर्जी पैन कार्ड के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में अपने पैन कार्ड की सत्यता की जानकारी होना सबसे जरूरी है। देश में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए पैन कार्ड की जांच करना भी जरूरी है।
ऑनलाइन इंस्टेंट ऐसे बनवाएं पैन कार्ड
- सबसे पहले बता दें कि 10 मिनट में पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन इंस्टेंट पेन कार्ड के लिए एप्लाई करना होगा। आपको होम पेज पर ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद आपको क्विक लिंक्स सेक्शन में जाना होगा। इंस्टेंट पैन आधार के माध्यम से पर क्लिक करें। यहां आप गेट न्यू पैन पर क्लिक करें।
- एप्लाई के बाद अपना आधार नंबर दर्ज करके कैप्चा डालना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल फोन नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसके बाद वो ओटीपी भरनी होगी, जो आपके आधार को वैरिफाई करेगी।जिसके बाद आपको इंस्टटेंट ई-पेन जारी हो जाएगा।
- ऑनलाइन इंस्टेंट पेन कार्ड पाने की यह प्रक्रिया 10 मिनट में पूरी हो जाएगी, पूरी प्रोसेस फ्री, आसान और पेपरलेस है। अब आप चैक स्टेटस/डाउनलोड पैन पर आधार नंबर सबमिट करके पीडीएफ फोरमेट में अपना पेन डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आधार डेटाबेस के साथ आपकी ई-मेल आईडी रजिस्टर्ड है, तो आपके ई-मेल पर भी पीडीएफ फोरमेट में आपको पेन भेज दिया जाएगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications