नई दिल्ली, जुलाई 14। आजकल पांच में से हर दूसरा आदमी अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहता है। इन दिनों युवाओं से लेकर नौकरी पेशे वाले लोगों में बिजनेस शुरू करने की होड़ मची हुई है, लोग अलग-अलग बिजनेस आइडिया पर काम कर रहे हैं। लेकिन एक बात हमेशा ध्यान देने की जरूरत है कि आपका आइडिया ऐसा होना चाहिए जिसकी मांग बाजार में हो और एक निश्चित समय के बाद भी बिजनेस चलता रहें। अगर आप भी खुद का अपना कोई बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो पेपर नैपकिन का बिजनेस कम खर्च में एक लांग टर्म बिजनेस प्लान हो सकता है। चलिए आज आपको पेपर नैपकिन का बिजनेस शुरू करने के डिटेल्स बताते हैं।
पेपर नैपकिन के उत्पादन में है कमाई
पेपर नैपकिन आजकल हर छोटे बड़े रेस्टोरेंट में दिख जाती है। पहले पेपर नैपकिन केवल महंगे रेस्टोरेंट और होटलों में ही यूज की जाती थी, लेकिन पिछले कुछ सालो से इसका प्रयोग बढ़ रहा हैं। छोटे शहरों और कस्बों के रेस्टोरेंट भी पेपर नैपकिन रखना शुरू कर रहे हैं। ऐसे में पेपर नैपकिन बनाने की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाकर कर बंपर कमाई की जा सकती है। पेपर नैपकिन को अक्सर अपने यह टिश्यू पेपर कहा जाता है, इसका प्रयोग रेस्टोरेंट तक ही सीमित नहीं है, हॉस्पिटल, कॉर्पोरेट ऑफिस, दुकान और घरों में भी किया जाने लगा है। आजकल हर कोई टिश्यू पेपर और उसके प्रयोग को जानता है।
3.50 लाख की लागत से कर सकते हैं शुरू
पेपर नैपकिन की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए आपको लगभग 3 से 3.50 लाख रुपए का जुगाड़ करना पड़ेगा। अगर आप लोन लेकर मशीन और रॉ मैटेरियल को नहीं खरीदना चाहते तो इतने पैसे में छोटे स्तर पर आप पेपर नैपकिन बनाने की मशीन का सेटअप कर सकते हैं। अगर आप लोन लेकर बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो 3.50 लाख रुपए बैंक में जमा करने के बाद आप किसी भी बैंक से टर्म लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आप इस राशि के अगेंस्ट 3.10 लाख का टर्म लोन या फिर 5.30 लाख रुपए का कैपिटल लोन ले सकते हैं। पेपर नैपकिन का बिजनेस सेट करने के लिए आपको ज्यादा टेक्निकल नॉलेज की जरूरत नहीं है। मशीन सेट-अप के साथ ही आपको ट्रेनिंग दी जाती है।
मुद्रा योजना के तहत ले सकते हैं लोन
पेपर नैपकिन का उत्पादन यूनिट शुरू करने के लिए आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत किसी भी बैंक से लोन भी ले सकते हैं। आप किसी भी नजदीकी बैंक से मुद्रा योजना का फार्म लेकर लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। मुद्रा योजना के लोन के लिए कोई भी गारंटी नहीं देनी पड़ेगी, लोन के अकाउंट को आप किस्तों में जमा कर सकते हैं। अगर आपने मार्केट अच्छे से पकड़ लिया तो आप साल में 1.50 लाख किलोग्राम पेपर नैपकिन का उत्पादन कर सकते हैं। बाजार में नैपकिन 65 रुपए प्रति किलो ग्राम के रेट से बिक जाएगी। मार्केट में अच्छी पकड़ के बाद आप सालाना 10-12 लाख रुपए महीना कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications