Ayushman Card: बड़ी आसानी से हो जाएगा Ayushman Card डाउनलोड, एक क्लिक में देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

How to Download Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड के जरिए जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवा दी जाती है. इस कार्ड के तहत इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर दिया जाता है. अगर आप भी आयुष्मान कार्ड के लाभार्थी है और अभी तक आपने आयुष्मान कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, तो इन आसान स्टेप्स में आप चुटकियों में आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

ayushman-card

आयुष्मान भारत योजना को 23 सितंबर 2018 में शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य है कि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दी जा सकें. आयुष्मान कार्ड के जरिए 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य कवर दिया जाता है. अगर आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलों करें

स्टेप 1- सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत योजना की ऑफिशियल वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाना होगा.

स्टेप 2- जिसके बाद आपको वेबसाइट पर लॉगिन आईडी क्रिएट करनी होगी. आपको लॉगिन आईडी क्रिएट करने के लिए मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.

स्टेप 3- दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीमी आएगा. इस ओटीपी को आपको वेबसाइट पर डालना होगा.

स्टेप 4- इसके बाद आपको अपनी सभी डिटेल डालनी होगी. जैसे नाम, राशन कार्ड और आधार कार्ड नंबर, फैमिली आई डी. जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड के लिए योग्य है या नहीं.

स्टेप 5- अगर आप आयुष्मान कार्ड के लिए योग्य होते है, तो आपको अपने परिवार के सदस्यों की डिटेल्स डालनी होगी.

स्टेप 6- इसके बाद आपको वेरिफाइड करना होगा. वेरिफिकेशन के लिए आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं. ई केवाईसी के लिए आप मोबाइल फोन से फोटो क्लिक करके अपलोड कर सकते हैं. जिसके बाद आपका आवेदन वेरिफाइड हो जाएगा.

जिसके बाद आप आसानी आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे पहचाने आप योजना के योग्य है या नहीं?

अगर आप ये जानना चाहते है कि आप आयुष्मान कार्ड के योग्य है या नहीं, तो आप ये देखने के लिए सरकार के एसईसीसी (Socio-Economic Caste Census) 2011 के आंकड़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने घर के पास स्थित किसी जन सेवा केंद्र में जाकर भी इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं.

कितना मिलेगा लाभ?

आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाया जाता है. इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है. इस योजना के तहत अभी तक 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये की स्वास्थ्य कवर दिया गया है.

इस कार्ड के जरिए आप किसी निजी या सरकारी अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं.

किन अस्पतालों से मिलेगा लाभ?

आयुष्मान कार्ड के जरिए उन ही अस्पतालों में इलाज किया जा सकता है. जो सरकारी या निजी अस्पताल सूचीबद्ध में शामिल हो.

इस सूची को आप योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

इसके अलावा आप इसका पता अपने घर के पास किसी नजदीकी सीएससी से पता लगा सकते हैं.

अगर कोई अस्पताल आयुष्मान कार्ड को स्वीकार नहीं करता या आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज करवाने से माना करता है, तो आप उस अस्पताल के खिलाफ एक्शन ले सकते हैं.

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे अस्पताल जिन्हें सूची में शमिल किया गया हो, वहां एक आयुष्मान मित्र होता है. आप उनसे जाकर सहायता ले सकते हैं.

इसके अलावा आप हेल्पलाइन नंबर 14555 पर कॉल करके या फिर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर शिकायत कर सकते हैं. इसके अलावा फिर भी आपको कोई सामधान नहीं मिलता, तो आप राज्य या जिला स्वास्थ्य विभाग में शिकायत कर सकते हैं.

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+