Aadhaar Card Download Through WhatsApp: आज के समय में आधार कार्ड पहचान पत्र और बहुत सारे जरूरी कामकाज के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बनकर उभरा है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या फिर किसी अन्य तरह के वित्तीय लेनदेन से जुड़ा काम या अन्य रोजमर्रा के कोई दूसरा काम, हर जगह आधार नंबर की जरूरत होती है।

ऐसे में कई मौकों पर आपके पास फिजिकल रूप में आधार कार्ड की कॉपी नहीं होने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, ऑनलाइन के इस जमाने में आप फटाफट इसे डाउनलोड कर सकते हैं और सॉफ्ट कॉपी से अपना काम निकलवा सकते हैं।
आमतौर पर आधार कार्ड को आप UIDAI पोर्टल या DigiLocker ऐप से डाउनलोड करते हैं, लेकिन आज हम आपको यहां ऐसी तरकीब बताने जा रहे हैं जिससे आप इसे सीधे अपने व्हाट्सऐप पर भी डाउनलोड कर सकते हैं।
वॉट्सऐप पर कैसे डाउनलोड करें आधार कार्ड?
दरअसल, आप आधार कार्ड को MyGov Helpdesk चैटबॉट के जरिए भी सीधे अपने वॉट्सऐप पर डाउनलोड कर सकते हैं। इस सुविधा से बिना कोई अतिरिक्त ऐप इंस्टॉल किए सुरक्षित तरीके से आधार और अन्य जरूरी दस्तावेज आपको आसानी से मिल सकते हैं।
व्हाट्सऐप से आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए जरूरी चीजें
- आपके आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर
- एक सक्रिय DigiLocker अकाउंट (अगर नहीं है तो DigiLocker वेबसाइट या ऐप पर बना सकते हैं)
- MyGov Helpdesk का आधिकारिक WhatsApp नंबर: +91-9013151515 (इसे अपने फ़ोन में सेव करें)
व्हाट्सऐप पर आधार डाउनलोड करने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- सबसे पहले +91-9013151515 को अपने फ़ोन में सेव करें। आप चाहें तो 'MyGov Helpdesk' नाम से या अपनी सुविधा के अनुसार नाम सेव कर सकते हैं।
- WhatsApp खोलें और इस मोबाइल नंबर पर चैट यानी मैसेज शुरू करें।
- चैट में 'Namaste' या 'Hi' या कुछ भी जो व्यवहारिक हो लिखें।
- आपके सामने कुछ विकल्प आएंगे।
- दिए गए विकल्पों में से 'DigiLocker Services' चुनें।
- DigiLocker अकाउंट नहीं है, तो पहले DigiLocker में अकाउंट बना लें।
- अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे चैट में डालें।
- वेरिफिकेशन पूरा होते ही चैटबॉट आपको DigiLocker में मौजूद सभी डॉक्यूमेंट दिखाएगा।
- अब लिस्ट में Aadhaar चुनने के लिए उसका नंबर टाइप करें।
- कुछ सेकंड में आपका आधार कार्ड PDF फॉर्मेट में WhatsApp चैट पर डाउनलोड हो जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications