नई दिल्ली, जुलाई 13। आधार कार्ड आजकल हर किसी का सबसे उपयोगी पहचान पत्र है। बैंक, ट्रेन, प्राइवेट ऑफिस और जरूरी जगहों पर हर आदमी आसानी से आधार कार्ड को अपनी पहचान पत्र के रूप में उपयोग कर रहा है। लेकिन अगर आधार कार्ड में कहीं कुछ गलती है तो सारा काम ठप पड़ जाता है। अधिकतर लोग आधार सेवा केन्द्र पर लगने वाली भीड़ के चलते कई दिनों तक अपना आधार नहीं सुधार करवाते। अगर आपके भी आधार में कोई गड़बड़ी है और आपको जल्द ही उसे सुधारनी है तो आज हम आपको घर बैठे इसे सुधार करने का तरिका बताएंगे।
ऑनलाइन ही हो जाएगा काम
हम आधार में छोटी बड़ी सभी सुधारों के लिए आधार सुधार केंद्र पर लोगों की कतारे देखते है। लेकिन यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया आपको अपने आधार की गलतियों को घर बैठे सुधारने का मौका देती है। आप यूआईडीएआई के वेबसाइट पर जाकर आधार की गलतियां सुधार सकते हैं। अगर आपके आधार में नाम, पता, लिंग या डेट ऑफ बर्थ में गलती है तो आप इसे आसानी से खुद ही सुधार सकते हैं।
ओटीपी का होगा उपयोग
अगर आपके आधार कार्ड में नाम, एड्रेस, जन्म तिथि और कोई व्यक्तिगत छोटी जानकारी गलत है तो उसको सुधारने के लिए आपके पास आधार से जुड़ा हुआ फोन नंबर आपके पास होना चाहिए। जानकारी अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको ओटीपी से अपने आप को वैलिडेट करना होगा। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ही आप सुधार कर सकेंगे।
फोन नंबर नहीं होगा अपडेट
अगर आप अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को दुसरे मोबाइल नंबर से अपडेट करना चाहते हैं तो यह सुविधा आपको उपलब्ध नहीं है। आपको अपना फोन नंबर अपडेट करवाने के लिए आधार सुधार केंद्र पर जाना होगा। सुधार केन्द्र से आप अपना फोन नंबर आसानी से अपडेट करा सकते हैं।
नाम, पता बदलने का क्या है तरीका
आपको आधार की ऑफिशियल बेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा। बेवसाइट पर आपको मॉय आधार के विकल्प को चुनना है। मॉय आधार के विकल्प को चुनते ही आपको अपडेट डेमोग्राफिक डाटा ऑनलाइन का विकल्प मिलेगा। इसपे क्लिक करने के बाद आप आधार नंबर, कैप्चा और ओटीपी दर्ज करेंगे। ओटीपी डालने के बाद आप आसानी से गलती को सुधार सकते हैं।
पहचान पत्र करना होगा अपलोड
आपको जानकारी सुधार करने के लिए दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे, अगर आप नाम में सुधार करते हैं तो आपको अन्य पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि को फोटोकॉपी अपलोड करना होगा। जन्मतिथि के लिए जन्म तिथि प्रमाण की कोई प्रति अपलोड करना होगा। डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आपको 25 से 50 रुपए पेमेंट करना होगा। आप अपने आधार के चेंज स्टेटस को आधार नंबर से चेंज कर सकते है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications