नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौरान लोग बैंक तक जाना नहीं चाह रहे हैं। लेकिन कई बार उनको छोटे छोटे काम के लिए निकलना पड़ता है। ऐसे में अगर आपका बैंक अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई में है, तो आपको बैलेंस्ड चेक करने के लिए शाखा तक जाने की जरूरत नहीं है। एसबीआई ने ऐसे कई तरीके बता दिए हैं, जिससे आप आसानी से बिना बैंक की शाखा जाए आप अपना बैलेंस्ड चेक कर सकते हैं।
आइये जानते है कितनी तरह से चेक हो सकता है बैंक खाता
एसबीआई कई तरह से अकाउंट बैलेंस्ड चेक करने की सुविधा देता है। इसमें मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, एसएमएस और एटीएम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। आइये जानते हैं इन सुविधाओं का कैसे फायदा उठा सकते हैं।
टोल फ्री नंबर से चेक करें बैलेंस
एसबीआई ने ग्राहकों के लिए टोल फ्री नंबर 09223766666 जारी किया है। इसमें आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोने मिलाना होगा। जैसे ही आप कॉल करेंगे, आपके बैंक डिटेल की पूरी जानकारी आपको पता चल जाएगी।
एटीएम से चेक कर सकते हैं बैलेंस
अगर आपके पास एसबीआई का एटीएम है तो आप कार्ड के जरिए भी बैलेंस चेक सकते हैं। इसके लिए आपको ऐसा करना होगा। सबसे पहले आपको अपने एटीएम में जाकर पिन कोड डालना है। इसके बाद बैलेंस्ड पूछताछ टैब को दबाना होगा। ऐसा करते ही आपके सामने स्क्रीन पर बैलेंस का डिटेल आ जाएगा। यह सुविधा अन्य बैंकों के एटीएम से भी ली जा सकती है, लेकिन कई जगह पर इसके लिए फीस देना पड़ सकती है।
नेट बैंकिंग से बैलेंस चेक करें
अगर आप एसबीआई की नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आप लॉगइन करके अपना बैलेंस चेक सकते हैं। इसके लिए आपको एसबीआई के नेट बैंकिंग पेज पर जाना होगा। इसके बाद आपको लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालना होगा। फिर आप अकाउंट सेक्शन में जाकर अपना बैलेंस चेक सकते हैं।
एसएमएस से जानें बैलेंस
एसबीआई एसएमएस से भी बैलेंस चेक करने की सुविधा देता है। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक एसएमएस भेजना होगा। आप को इस एसएमएस पर आरईजी अंग्रेजी में टाइप करने के बाद एक स्पेस देना होगा। इसके बाद आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर लिखना होगा। उदाहरण के लिए अगर आपका 09623688856 है तो आपको एसएमएस इस तरह से लिखना होगा।
जैसे REG Account Number 9623688856
इसके बाद इस एसएमएस को 09223488888 नंबर पर भेजना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
