EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के जरिए रिटारयमेंट लाइफ आसान बनती है. ईपीएफओ कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) की सुविधा देता है. ईपीएफ के तहत कर्मचारियों की 12 फीसदी सैलरी कटती है. अगर आप ईपीएफ के लाभार्थी है और अपना बैलेंस चेक करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का होने वाला है.

ईपीएफओ के जरिए आपका बुढ़ापा सिक्योर रहता है. ईपीएफ के तहत किसी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 12 प्रतिशित पैसा ईपीएफ में जाता है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ईपीएफओ के तहत पैसे दो भागो में बट जाते हैं. इन 12 फीसदी में से एक हिस्सा ईपीएफ(कर्मचारी भविष्य निधि) में जाता है और बाकी का हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना यानी ईपीएस (EPS) में जाता है. ईपीएफओ कर्मचारी को रिटायर होने पर एक बड़ा फंड देता है.
ईपीएफओ का बैलेंस चेक करने के तरीके है. आप ये बैलेंस मोबाइल फोन, वेबसाइट, ऐप या कॉल के जरिेए पता कर सकते हैं.
ऑनलाइन कैसे करें बैलेंस चेक?
अगर आप ईपीएफओ बैलेंस ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करना चाहते है. तो इसे इन आसान स्टेप्स में चेक कर सकते हैं.
स्टेप 1- सबसे पहले आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
स्टेप 2- इसके बाद आपको पासुबक पोर्टल पर जाएं.
स्टेप 3- इसके बाद आपको UAN (unified account number) और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
स्टेप 4- इन सभी स्टेप को फॉलो करने के बाद आप उस पीएफ खाते को चुने जिसका आपको बैलेंस चेक करना है.
स्टेप 5- इसके बाद आपको PF पासुबक देखें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. यहां आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं.
इसके अलावा आप उमंग ऐप के जरिए भी ईपीएफओ का बैलेंस चेक कर सकते हैं. यह ऐप भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है. यह कई तरह की अन्य सेवा भी देता है.
उमंग ऐप के जरिए कैसे करें बैलेंस चेक?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको उमंग ऐप डाउनलोड करना होगा.
स्टेप 2- इसके बाद आप ये ऐप खोले यहां आपको ईपीएफओ का अलग से सेक्शन दिया जाएगा.
स्टेप 3- इसके बाद आपको यूएएन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करना होगा.
स्टेप 4- यहां आप बड़ी आसानी से अपना ईपीएफ बैलेंस और अन्य जानकारी देख पाएंगे.
अगर आपके एरिया में नेटवर्क कनेक्टविटी की कोई दिक्कत है. तो कई ऐसे तरीके भी है, जिससे आप ऑफलाइन भी ईपीएफओ का बैलेंस चेक कर सकते हैं.
ईपीएफओ का ऑफलाइन चेक करने का तरीका
मिस्ड कॉल देखकर करें चेक
ऑफलाइन बैलेंस चेक करने का ये काफी अच्छा तरीका है. जो भी मोबाइल नंबर आपको रिजसटर होगा, उसे आपको मिस्ड कॉल देनी होगी. जैसे ही आप 01122901406 नंबर पर मिस्ड कॉल देंगे. आपकी कॉल कट जाएगी. जिसके बाद आपके एक एसएमएस आएगा, जिसमें आपको बैेलेंस की सारी जानकारी दी जाएगी.
एसएमएस के जरिए करें बैलेंस चेक
अगर आपका यूएएन किसी मोबाइल नंबर से रजिस्टर है, तो आप 7738299899 पर एक एसएमएस भेजकर बैलेंस चेक कर सकते हैं. आपको यहां अपनी मनपसंद भाषा चुने का भी मौकी मिलता है. जैसे ही आप इस नंबर पर मैसेज भेजते है, उसके कुछ ही सेकंड में आपके पास बैलेंस को लेकर सारी जानकारी एसएमएस में आ जाती है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
