How to check bank balance with registered mobile number: आजकल लोगों के एक से ज्यादा बैंक में खाते होते हैं। वहीं समय की भी दिक्कत होती है। ऐसे में बैंक में कितना बैलेंस है यह अगर जानना हो तो दिक्कत होती है। लेकिन बैंकों ने इसे आसान बना दिया है। आप अपने बैंक में रजिस्टर्डड मोबाइल नंबर से एक मिस्ड कॉल करके अपने बैंक का बैलेंस पता कर सकते हैं। आपके मिस्ड कॉल करते ही बैंक एसएमएस से आपको यह डिटेल भेज देगा।
यहां पर देश के लगभग प्रमुख बैंकों के मोबाइल नंबर बताए जा रहे हैं। इन नंबरों पर आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल कर सकते हैं। ऐसे में पहले जानिए कि रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर क्या होता है।

बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का मतलब है कि बैंक आपसे उस नंबर पर संपर्क कर सके। यह खाते में दर्ज किया जाता है। इस नंबर पर आपको अपने बैंक खाते में होने वाले लेन देन का मैसेज आता है। अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है तो आपको उस मोबाइल पर मैसेज आ रहे होंगे। अगर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, तो आप उसे करा सकते हैं।
उदाहरण के लिए यहां पर स्टेट बैंक में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करने का तरीका बताया जा रहा है। यह तरीका सभी बैंकों में काम करेगा, बस उस बैंक के तय नंबर पर आपको मैसेज भेजना होगा।
जानिए कैसे एसबीआई में करें अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड
अपने मोबाइल में मैसेज को खोलें और उसमें REG के बाद अपना खाता नंबर लिखें। जैसे REG 123456789
अब इस मैसेज को एसबीआई के नंबर 07208933148 पर भेज दें। जैसे ही आपका मोबाइल नंबर और खाता नंबर मैच कर जाएगा आपके पास सक्सेस का मैसेज आ जाएगा। जैसे यह प्रक्रिया पूरी होगी आपका मोबाइल नंबर बैंक में दर्ज माना जाएगा। इसके बाद आप मोबाइल नंबर से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें, के लिए सभी बैंकों के नंबर जानिए। मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराने का तरीका सभी बैंकों के लिए समान है, बस उस बैंक को मैसेज भेजने का नंबर बदलता जाएगा।
यह भी पढ़ें: Jio Financial: जानें Passive Fund का खेल, कमा लेंगे फायदा
जानिए मिस्ड कॉल से बैंक बैलेंस चेक करने के लिए बैंकों के नंबर
- एक्सिस बैंक : 1800-419-5959
- बैंक ऑफ बड़ौदा : 919223011311
- धन लक्ष्मी बैंक : 918067747700
- आईडीबीआई बैंक : 1800-843-1122
- कोटक महिंद्रा बैंक : 1800-274-0110
- पीएनबी : 1800-180-2222
- आईसीआईसीआई बैंक : 02230256767
- एचडीएफसी बैंक : 1800-270-3333
- बैंक ऑफ इंडिया : 02233598548
- केनरा बैंक : 919015483483
- कर्नाटक बैंक : 1800-425-1445
- इंडियन बैंक : 919289592895
- यस बैंक : 919223920000
- करूर वैश्य बैंक : 919266292666
- सारस्वत बैंक : 919223040000
- बंधन बैंक : 1800-258-8181
- आरबीएल बैंक : 1800-419-0610
- डीसीबी बैंक : 917506660011
नोट: यहां पर बताए गए बैंक के नंबर साइट से लिए गए हैं। लेकिन बैंक इनको कभी भी बदल सकते हैं। इसलिए अपने बैंक की साइट पर जाकर एक बार नंबर जरूर चेक कर लें।
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications