EPFO Account Name Correction Process: अगर आप नौकरी करते हैं तो हर महीने आपकी सैलरी से कुछ हिस्सा ईपीएफओ में जाता होगा। प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए EPF में हर महीने लगभग 12 फीसदी की कटौती के साथ रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार होता रहता है।

रिटायरमेंट फंड बनाने के अलावा भी EPF के अपने कई फायदे हैं, लेकिन अगर आपके इस अकाउंट में कोई निजी जानकारी गलत हो जाए तो बाद में परेशानी हो सकती है।
अगर ईपीएफओ खाता में आप अपना नाम आपको बदलवाना है या फिर नाम की स्पेलिंग गलत है और उसे चेंज करवाना है तो आप ऑनलाइन ये काम कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत
इस प्रोसेस के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र या फिर स्कूल-यूनिवर्सिटी के सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी क्योंकि इसके आधार पर ही आप अपना नाम बदलाव कर सकते हैं।
यह प्रमाण पत्र केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी किया हुआ होना चाहिए। आपको बता दें कि पासपोर्ट या सरकारी विभाग द्वारा जारी कोई अन्य विश्वसनीय डॉक्यूमेंट होना चाहिए।
अगर किसी भी तरह के सरकारी दस्तावेज नहीं हैं आप सिविल सर्जन द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र और सक्षम न्यायालय द्वारा प्रमाणित सदस्य का शपथ पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
- आपको अपना नाम चेंज करने के लिए सबसे पहले रिक्वेस्ट ऑनलाइन ईपीएफओ यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर जाएं और इसके बाद यूएएन, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें।
- फिर साइन-इन पर क्लिक करें। इसके बाद प्रबंधित करें पर क्लिक करें और फिर मूल विवरण मोडिफाई करें पर क्लिक करें। आधार के अनुसार, नाम और जन्मतिथि दर्ज करें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- फिर अपने नाम बदलने के रिक्ववेस्ट स्वीकार करने के लिए अपने नियोक्ता को सूचित करें।
- आपको बता दें कि खाते में नाम, नॉमिनी का पता, पिता या पति के नाम में बड़े बदलाव नियोक्ता और अंशधारकों के कागजी प्रूफ के आधार पर ही बदले जाते हैं।
फोन डिटेल्स भी कर सकते हैं चेंज
- इसके लिए आपको सबसे पहले लैपटॉप या फिर मोबाइल नंबर पर UAN पोर्टल पर जाना होगा। इसके बाद अपना यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें।
- फिर आपको अपना यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करना होगा। इस स्टेप के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पेज खुलेगा।
- इस पेज पर ऊपर भाग में मैनेज टूल टैब पर क्लिक करें और कॉन्टैक्ट डिटेल्स पर जाएं।
- इसके बाद चेक मोबाइल नंबर ऑप्शन पर क्लिक करें और यहां पर एक नया सेक्शन खुलेगा। इसमें आपको दो बार अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- अब 'Get Authorization Pin' पर क्लिक करें और इस पर क्लिक करते ही आपको एक नया नंबर दिखने लगेगा. इस नंबर पर आपको एक 4 अंकों का पिन मिलेगा।
- इस पिन को आप पेज पर मौजूदा बॉक्स में भर दें और नीचे सेव चेंजेज पर क्लिक करें। इस प्रोसेस को करने के बाद आपका नया मोबाइल नंबर यूएएन पोर्टल पर अपडेट हो जाएगा।
- अब आपको ईपीएफओ की तरफ से नए नंबर के अपडेट होने का मैसेज भी आएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications