क्रेडिट कार्ड में आपको भी मोबाइल नंबर, एड्रेस, ईमेल आईडी बदलना है? चंद मिनटों में इन सिंपल स्टेप्स से होगा काम
Credit Card: आज के समय में क्रेडिट कार्ड का उपयोग बहुत तेजी के साथ बढ़ा है। डिजिटल ट्रांजैक्शन बढ़ने के साथ लोगों में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने की तादाद भी भी बढ़ी है और इसका कारण क्रेडिट कार्ड्स में तमाम तरह के ऑफर मिलना समेत कई कारण हैं।

हालांकि, कई बार घर बदलने या मोबाइल नंबर बदलने या ईमेल आईडी के बदलने पर क्रेडिट कार्ड में भी इन सब चीजों को बदलने की जरूरत पड़ जाती है, लेकिन कई ऐसे लोग हैं जिनको सही जानकारी नहीं होने के चलते परेशानी होती है। तो चलिए आपको कुछ सिम्पल स्टेप्स बताते हैं जिसको फॉलो कर चंद मिनटों में आप मोबाइन नंबर हो या फिर एड्रेस या ईमेल आईडी... बदल सकते हैं...
क्रेडिट कार्ड मोबाइल नंबर कैसे बदलें?
यदि आपको क्रेडिट कार्ड में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना है तो ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप या कस्टमर केयर के जरिए बदल सकते हैं...
ऑनलाइन बैंकिंग के ज़रिए बदलने के लिए
- अपनी ऑनलाइन बैंकिंग आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- पर्सनल इंफॉर्मेशन अपडेट करने का विकल्प चुनें।
- नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और सेव करें।
- कई बार पुराने नंबर पर OTP आता है, जिसे दर्ज करना होता है।
- बदलाव सफल होने पर आपको SMS या ईमेल से सूचना मिल जाएगी।
मोबाइल बैंकिंग ऐप से नंबर बदलने के लिए
- अपने बैंक का मोबाइल ऐप खोलकर लॉगिन करें।
- पर्सनल जानकारी या कॉन्टैक्ट डिटेल्स वाले सेक्शन में जाएं।
- नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP से वेरिफाई करें।
- बदलाव सेव करने के बाद कन्फर्मेशन मिल जाएगा।
कस्टमर सर्विस से बात कर नंबर बदलने के लिए
- बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करें।
- सिक्योरिटी यानी पूछे गए सवालों का जवाब दें यानी जानाकारी शेयर करें
- प्रतिनिधि से अपना मोबाइल नंबर बदलने की रिक्वेस्ट करें।
- प्रोसेस पूरा होने के बाद कॉल या मैसेज से कन्फर्मेशन मिलेगा।
क्रेडिट कार्ड में एड्रेस (पता) अपडेट करने के सिम्पल तरीके
ऑनलाइन बैंकिंग के ज़रिए क्रेडिट कार्ड में पता कैसे बदलें?
- लॉगिन करें और प्रोफाइल सेटिंग्स में जाएं।
- नया पता दर्ज करें।
- जरूरत पड़ने पर एड्रेस प्रूफ (बिजली का बिल, रेंट एग्रीमेंट आदि) अपलोड करें।
- सबमिट करने के बाद बैंक से कन्फर्मेशन मिलेगा।
मोबाइल ऐप ज़रिए क्रेडिट कार्ड में पता कैसे बदलें?
- बैंक का ऐप खोलकर लॉगिन करें।
- प्रोफाइल/सेटिंग्स सेक्शन में नया पता दर्ज करें।
- ज़रूरत होने पर एड्रेस प्रूफ अपलोड करें।
- सेव करें और कन्फर्मेशन प्राप्त करें।
कस्टमर केयर से बात कर क्रेडिट कार्ड में पता कैसे बदलें?
- बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करें।
- पहचान वेरिफाई करें और नया पता बताएं।
- कई बार बैंक एड्रेस प्रूफ ईमेल या पोस्ट से मंगवाता है।
- बदलाव होने पर ईमेल या चिट्ठी से सूचना मिलती है।
क्रेडिट कार्ड में ईमेल आईडी बदलने का आसान तरीका
ऑनलाइन बैंकिंग के ज़रिए क्रेडिट कार्ड में ईमेल आईडी कैसे बदलें?
- लॉगिन करके प्रोफाइल सेटिंग्स में जाएं।
- नया ईमेल एड्रेस दर्ज करें और सेव करें।
- नए ईमेल पर वेरिफिकेशन लिंक आएगा, जिसे क्लिक करना होगा।
- बदलाव पूरा होने पर कन्फर्मेशन मैसेज मिलेगा।
मोबाइल ऐप के ज़रिए क्रेडिट कार्ड में ईमेल आईडी कैसे बदलें?
- मोबाइल ऐप खोलकर लॉगिन करें।
- सेटिंग्स या प्रोफाइल में नया ईमेल डालें।
- वेरिफिकेशन लिंक या कोड से कन्फर्म करें।
- बदलाव सेव हो जाएगा और पुष्टि ईमेल पर मिल जाएगी।
कस्टमर केयर से बात कर क्रेडिट कार्ड में ईमेल आईडी कैसे बदलें?
- बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करें।
- सिक्योरिटी सवालों के जवाब देकर पहचान कन्फर्म करें।
- नया ईमेल आईडी बताएं।
- नए ईमेल पर वेरिफिकेशन लिंक आएगा, उसे कन्फर्म करें।
- इसके बाद आपको ईमेल पर बदलाव की पुष्टि मिल जाएगी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
